बीती रात आई तेज आंधी और तूफान ने न सिर्फ पेड़ों को धराशायी नहीं किया बल्कि आसमान के रंग-बिरंगे परिंदों की भी जान ले ली। झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगार में सुबह का नज़ारा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। गांव की गलियों और खेतों में सैकड़ों की संख्या में तोते और मैना मृत पड़े हुए थे, हर ओर बेजान पंख और मासूम पंछियों की लाशें बिखरी पड़ी थीं. सुबह जब ग्रामीण जागे और बाहर निकले, तो आसमान के ये हरे-पीले परिंदे जमीन पर बेसुध पड़े थे। कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

Jhansi: आंधी-तूफान ने ली मासूम परिंदों की जान
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन में 22 मई 2025 से 5 जून 2025 तक "विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा" मनाया जा रहा है। इस वर्ष पखवाड़े की थीम है - "एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन" यानी प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना। अभियान के तहत झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट और उरई स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 22 मई को इस पखवाड़े की शुरुआत हरित शपथ (ग्रीन प्लेज) के साथ की गई, जिसमें कर्मचारियों और यात्रियों को पर्यावरण बचाने व प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रेलवे परिसर में सफाई अभियान, पोस्टर प्रदर्शन, पौधारोपण व लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
झांसी गुरसरांय थाना क्षेत्र के बामौर रेंज के ग्राम सिंगार में देर रात आई आँधी और तूफान के साथ हुई बारिश के चलते सैंकड़ों की संख्या में तोता और मैना की मौत हो गई. जबकि कई तोता घायल हो गए. जब सुबह लोगों ने जमीन पर मरे पड़े तोतों देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए. ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से सभी मृत पक्षियों को एकत्र कर सिंगार तालाब पर स्थित माता के मंदिर के पास रखा गया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर सैंकड़ों तोता और मैना को दफनाया गया. वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार शाम पचमढ़ी पहुंचीं। वे 25 मई तक पचमढ़ी में रुकेंगी। राज्यपाल हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी हवाई पट्टी पर पहुंचीं, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे राज भवन चली गईं। गौरतलब है कि जब आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, तब भी वे कई बार विशेषकर गर्मी के मौसम में पचमढ़ी आती रही हैं।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पानी की भयानक किल्लत ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 1700 की आबादी वाले इस गांव में एकमात्र कुंआ ही जीवनरेखा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोग चार-चार दिन में एक बार नहा पाते हैं। सुबह होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं। पानी की कमी का असर युवाओं की शादी पर भी पड़ रहा है — यहां के युवकों को विवाह के लिए दुल्हन नहीं मिल रही। गांव की यह कहानी राजस्थान के बाड़मेर जैसी नहीं, बल्कि कोंडागांव के इस भीषण संकट को बयां करती है। ग्रामीणों ने सरकार से जल संकट के स्थायी समाधान की गुहार लगाई है।
मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र के कटघरा शंकर तिराहे पर बने शहीद स्थल पर फटा हुआ तिरंगा झंडा फहरता पाया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर फैली, मधुबन के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झंडे को उतरवाने के आदेश दिए और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले भाजपा नेता विनय कुमार राय ने भी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि यह तिरंगा करीब एक साल पहले शहीद स्मारक पर लगाया गया था जो अब पूरी तरह फट चुका था लेकिन प्रशासन पहले तक चुप था। सोशल मीडिया पर मामला उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया और फटा तिरंगा उतरवाया गया।
ବ୍ରହ୍ମପୁରରେ ୬ମାଉଜାର ଓ ୧୨ଟି ଗୁଳି ଜବତ, ୧୨ ଗିରଫ୍ : ଗଞ୍ଜାମ ପରେ ବ୍ରହ୍ମପୁର ପୁଲିସ ଜିଲରେ ଧରପଡ଼ିଛି ମାଉଜର୍। ନିମଖଣ୍ଡି, ସଦର, ଗୋସାଇଁନୂଆଗାଁ, ବଡ଼ବଜାର ଓ ଦିଗପହଣ୍ଡି ଥାନା ପୁଲିସ ୬ଟି ମଉଜର ଓ ୧୨ଟି ଗୁଳି ଜବତ କରିଛି। ସଂପୃକ୍ତ ମାମଲାରେ ୧୨ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଥିବା ବ୍ରହ୍ମପୁର ଏସପି ଅଫିସରେ ଆୟୋଜିତ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଦକ୍ଷିଣାଞ୍ଚଳ ଆଇଜି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ବ୍ରହ୍ମପୁର ପୁଲିସ ପକ୍ଷରୁ ସପ୍ତାହେ ହେଲା ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ଡ୍ରାଇଭ୍ ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ବହୁ ହର୍ଡକୋର୍ ଅପରାଧୀଙ୍କୁ ପୁଲିସ ଉଠାଇ ଆଣି ଜେରା କରିଥିଲା। ସେମାନଙ୍କ ଠାରୁ ଜବତ ହୋଇଛି ଏହି ମାଉଜର। ଗିରଫ ଅପରାଧୀଙ୍କ ନାମରେ ବହୁ ଅପରାଧିକ ମାମଲା ରହିଥିବା ଆଇଜି କହିଛନ୍ତି। ବ୍ରହ୍ମପୁର ଏସପି ଡ଼ା ସରବଣା ବିବେକ ଏମ ଏହି ସ୍ପେଶାଲ୍ ଡ୍ରାଇଭ.
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव नगला किरथुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे कई दिनों से एक घायल गाय इलाज के अभाव में तड़प रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय गंभीर रूप से घायल है और दर्द में कराह रही है, बावजूद इसके पशुपालन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय अधिकारियों की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। पशुपालन विभाग की अनदेखी न सिर्फ असंवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह पशु कल्याण के दावों पर भी सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल गाय का तुरंत इलाज कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान राजधानी मार्ग पर बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्लागंज से पास हुए नए गंगा पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगाघाट के एक गेस्ट हाउस में हुए भव्य आयोजन में महाना ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश अवस्थी, पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, अवधेश कटियार, आदि मौजूद रहे।
अंबेडकर नगर जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित राज क्लिनिक के डॉक्टर राजमणि गौतम की प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। डॉक्टर गौतम किसी कार्यवश प्रयागराज गए थे, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर राजमणि गौतम एक प्रसिद्ध चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे और उनके निधन से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। परिजन और शुभचिंतक अस्पताल और घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।