284002
झांसीः मेडिकल कॉलेज रोड पर टूटे डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख पुकार
Jhansi, Uttar Pradesh:थाना नवाबाद क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड पर एक रोडवेज बस अचानक टूटे हुए डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं। बस में अफरा-तफरी मच गई और सवारियां बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर चिल्लाने लगीं। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रावतभाटा में लेपर्ड का बार-बार दिखना, ग्रामीणों में दहशत; सुरक्षा-कड़ी नज़र रखने की मांग
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में कोटड़ागढ़ बालाजी मार्ग पर लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है। जावदा निमड़ी क्षेत्र में रात करीब 8 बजे लेपर्ड सड़क किनारे शिकार की तलाश में घूमता नजर आया। राहगीरों ने लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर के दायरे में लेपर्ड दो बार दिखाई दिया। कुछ देर तक वह सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर टहलता रहा और इसके बाद जंगल की ओर चला गया। पुजारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड दिखाई दे चुका है। लगातार मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
बीआरसी गौरीबाजार में एफएलएन प्रशिक्षण का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी )में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के तीसरे बैच का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और शिक्षण गतिविधियों का जायजा लेते हुए प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को प्रभावी एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की शुरुआत नियमानुसार पंजीकरण एवं परिचय सत्र से हुई। तीसरे बैच में कुल 100 प्राथमिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि एफएलएन प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद है। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा एफएलएन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है, ताकि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से विकसित किया जा सके। प्रशिक्षण सत्रों में संदर्भदाताओं (एआरपी/प्रशिक्षकों) ने एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के अनुरूप भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन विधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), डिजिटल टूल्स और गतिविधि आधारित शिक्षण के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ मापन, आकार-आकृति तथा व्यावहारिक मूल्यांकन की तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। बीएसए ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, जिससे बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत किया जा सके। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र, वरिष्ठ प्रशिक्षक नवीन कुमार गुप्ता, मारुति नंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, हीरालाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र मिश्र सहित बीआरसी के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा, एफएलएन संपूर्ण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का आधार है। बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल की बुनियादी समझ मजबूत करने के लिए शिक्षकों का आधुनिक एवं अद्यतन तकनीकों से प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है।0
0
Report
नवगठित नगर पालिका मॉडल पालिका बनेगी: करोड़ों की परियोजनाएं शहरी सुधार के लिए शुरू
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह नवगठित नगर पालिका को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। नगर पालिका क्षेत्र में रोड लाइट लगाने का कार्य जोर-जोर से चल रहा है इससे लोगों को रात्रि में आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है । प्रशासन ने करोड़ों रुपए लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, घर घर शुद्ध पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल योजना, आदर्श बाजार निर्माण सड़कों, कृषि मंडी ,ऐतिहासिक धरोहर किला और कुंड जिर्णोद्धार , विद्यालय भवन , बस स्टेड, नगर पालिका कार्यालय भवन समेत अन्य विभागों के भवन निर्माण ,बागों मे बच्चों को खेलने के लिए झूले चकरी निर्माण, 75 फीट ऊंचा तिरंगा और अन्य कार्य प्रक्रिया शुरू हो चुका है। नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक भवन और यात्री प्रतीक्षालय निर्माण होने से आमजन को राहत मिल रही है। घर-घर कचरा संग्रहण कार्य शुरू होने से नगर पालिका स्वच्छ नजर आने से तस्वीर बदल रही है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक करोड़ लागत से राधा कृष्ण वाटिका में करीब 71 बीघा भूमि में सुरक्षा तारबंदी में विभिन्न किस्मों के 11 हजार पौधे लगाने से 1 साल बाद करीब 5 फीट ऊंचे पौधे होने से हरा भरा दिखाई दे रहा है वही पौधे पर बैठे पक्षी चहकना से वातावरण से सुकून मिल रहा है। अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी लगातार कार्यों का निरीक्षण कर आमजन को जनकल्याण योजनाओं का लाभ दिलवाने का कार्य कर रही है।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगर परिषद के विकास कार्यों से शहर चहका, करोड़ों की योजनाओं का ऐलान
Tonk, Rajasthan:नगर परिषद टोंक में करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे हैं. सड़के, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान, साफ−सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. टोंक नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट जी की चारों तरफ सराहना की जा रही है, इनके द्वारा किए जा रहे. शायरी सेवा शिविर में 1000 से अधिक पट्टे वितरित करने के कारण शहर में जमकर सराहना हो रही है. साथ ही संपर्क पोर्टल के निस्तारण कर जिले की धाक राजस्थान तक पहुंचाई.0
0
Report
हमीरपुर में चुनावी चाय: 2027 विधानसभा के लिए जनता की राय में बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय को लेकर लोगों से बातचीत。 हमीरपुर जिले में ज़ी यूपी यूके के खास कार्यक्रम चुनावी चाय आपकी रॉय को लेकर हमारे संवाददाता ने चाय की दुकान में मौजूद लोगों से विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बातचीत की और उनकी राय जानी जिसमें स्थानीय लोगों ने जिले के प्रमुख मुद्दों और समस्याओं को लेकर बेबाकी से अपने विचार रखे जहां लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली कुछ लोग तो पुनः भाजपा सरकार के पक्ष में खड़े दिखाई दिये तो कुछ लोगों को 2027 में परिवर्तन होने की संभावना जताई इसके अलावा सरकार के समर्थक भी सरकार के कुछ मुद्दों कार्यो को लेकर नाखुश नजर आए और समय रहते सुधार न होने पर 2027 में नुकसान होने की बात कही。0
0
Report
बिहार के IPS अधिकारियों के तबादले: कई जवानों को नई जिम्मेदारियाँ मिलीं
Patna, Bihar:1. अनिल कुमार को मध निषेध एवं एनएनटीएफ की जिम्मेदारी 2010 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना के पद पर थे। उन्हें अब पुलिस उप-महानिरीक्षक, मध निषेध एवं एनएनटीएफ, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है。 2. मृत्युंजय कुमार चौधरी को नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी 2010 बैच के IPS अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में पुलिस उप-महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना बनाया गया है。 3. राजीव रंजन को विशेष निगरानी इकाई 2012 बैच के IPS अधिकारी राजीव रंजन-2 वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मानवाधिकार, बिहार, पटना थे। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। 4. अजय कुमार पाण्डेय का भी तबादला 2012 बैच के IPS अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय पुलिस उप-महानिरीक्षक, मध निषेध एवं एनएनटीएफ, बिहार, पटना के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना बनाया गया है。 5. अमीर जावेद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो 2012 बैच के IPS अधिकारी अमीर जावेद पुलिस उप-महानिरीक्षक, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में तैनात थे। उन्हें अब पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है。 6. मिथिलेश कुमार को समादेष्टा की जिम्मेदारी 2012 बैच के IPS अधिकारी मिथिलेश कुमार पुलिस अधीक्षक, ईओयू, बिहार, पटना के पद पर थे। उन्हें समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर की जिम्मेदारी दी गई है。 7. सुशील कुमार को मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार 2012 बैच के IPS अधिकारी सुशील कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधिक मामले एवं नियम, बिहार, पटना के पद पर थे। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, मानवाधिकार, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है。 8. हृदय कांत बने नालंदा के SP 2015 बैच के IPS अधिकारी हृदय कांत वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, नालंदा बनाया गया है。 9. राजेश कुमार को EOU की जिम्मेदारी 2016 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुमार साइबर अनुसंधान एवं अभियोजन, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, एनएनटीएफ, मध निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है。 10. मनीष कुमार को विशेष निगरानी इकाई 2017 बैच के IPS अधिकारी मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक (बीओ), विशेष शाखा, बिहार, पटना के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना बनाया गया है。 11. विनीत कुमार बने ATS के SP 2017 बैच के IPS अधिकारी विनीत कुमार वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण के पद पर थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है。 12. पूर्ण कुमार झा को नई पोस्टिंग का इंतजार 2018 बैच के IPS अधिकारी पूर्ण कुमार झा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, सिवान के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है。 13. रामानंद कुमार कौशल को विशेष निगरानी इकाई 2018 बैच के IPS अधिकारी रामानंद कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक (सीआई), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में तैनात थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना बनाया गया है。 14. रोशन कुमार बने सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 2019 बैच के IPS अधिकारी रोशन कुमार वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, रोहतास के पद पर थे। अब उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण की जिम्मेदारी दी गई है。 15. अवधेश दीक्षित बने भोजपुर के SP 2019 बैच के IPS अधिकारी अवधेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में तैनात थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, भोजपुर बनाया गया है。 16. भारत सोनी बने सिवान के SP 2019 बैच के IPS अधिकारी भारत सोनी वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, नालंदा के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, सिवान की जिम्मेदारी दी गई है。 17. मिस्टर राज बने रोहतास के SP 2019 बैच के IPS अधिकारी मिस्टर राज वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के पद पर थे। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, रोहतास बनाया गया है。 18. गरिमा बनीं अपराध अनुसंधान विभाग की SP 2022 बैच की IPS अधिकारी गरिमा वर्तमान में समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद पर थीं। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है。0
0
Report
Advertisement
शामली कोतवाली क्षेत्र में चोरो का आंतक, एक रात में हुई डेढ़ दर्जन ट्यूवेल पर चोरी,
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... चोरो का किसानो पर कहर ..... जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।जहां अज्ञात चोर दिन-रात चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।वहीं देर रात करीब डेढ़ दर्जन किसानों की ट्यूवेल पर चोरों का कहर टूट पड़ा।जहां उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।वही पीड़ित किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से किसानों को भारी नुकसान है।जहां इस मामले में पुलिस को कई बार शिकायत की।लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीते कुछ दिनों में ही करीब कई दर्जनो ट्यूबेल पर चोरी की घटना हो चुकी है। जिससे किसानों को आर्थिक और फसल का भी नुकसान हो रहा है। जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अज्ञात चोर दिन-रात चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। देर रात चोरों ने करीब डेढ़ दर्जन किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाया और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। पीड़ित किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों पर लगातार चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ फसलों की सिंचाई प्रभावित होने के कारण भी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में ही क्षेत्र की करीब 50 से ज्यादा ट्यूवेलो पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।किसानों ने पुलिस से चोरियों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
शाहजहांपुर में कांवड़ के चलते हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, एक दर्जन से अधिक घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में तीन बहनों के आपस में टकराने से हादसा हो गया। यहां तीनों वाहनों की आपस की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मिनी टूरिस्ट बस सवारियां भरकर नेपाल से पंजाब जा रहे थे। इसके अलावा एक इको कार और ऑटो में सवार लोग भी घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना थाना कांट क्षेत्र के बलीपुर गांव के पास स्टेट हाईवे की है। बताया जा रहा है की कावड़ के चलते हाईवे की एक साइड की लेन को चलाया जा रहा था। इसी बीच नेपाल से पंजाब जा रही मिनी टूरिस्ट वैन और इको आपस में टकराते हुए वहां से गुजर रहा है ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में तीनों वाहनों पर सवार एक दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को गाड़ियों बाहर से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइट - नीलम, घायल बाइट - किरन घायल बाइट - डॉ अनुराग पारासर, ईएमओ0
0
Report
श्रावस्ती तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे: बुल्डोजर से 8 मकान ध्वस्त, प्रशासन जारी करेगा कार्रवाई
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इकौना देहात में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए आठ मकानों को बुल्डोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम, राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। दरअसल इकौना थाना क्षेत्र के इकौना देहात में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन किया। बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 2393 की तालाब की जमीन पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण कराया गया था। प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद आज प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से eight अवैध मकानों को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल प्रशासन ने तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी जीआरपी ने गहने लूटेरे शातिर को 24 घंटे में दबोचा
Rewari, Haryana:रेलवे पुलिस रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई। गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार। सादुलपुर-रेवाड़ी ट्रेन में दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी सुशील 41 वर्ष पुत्र चंद्रपाल, निवासी संतोष नगर, दादरी (जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) 1 दिन के पुलिस रिमांड पर। राजस्थान में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले। सोमदत्त ने 16 अगस्त को जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार और पड़ोसियों कुसुम, शिव कुमार, रिंकी, लक्की, मुनेश और मयंक के साथ गोगामेड़ी दर्शन कर ट्रेन से सादुलपुर आ रहे थे। यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीली वस्तु खिलाई और गहरे सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। डीएसपी राजेश कुमार चेची ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जीआरपी रेवाड़ी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने 17 अगस्त को आरोपी को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड लिया ताकि चोरी किए गए गहनों को बरामद किया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है; वह पहले भी राजस्थान में इसी तरह की वारदातों में गिरफ्तार हो चुका है।0
0
Report
डाबी-धनेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई शुरू की
Kota, Rajasthan:बूंदी के डाबी-धनेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई सामने आई है। माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा ने रात्रि में औचक निरीक्षण के दौरान डाबी चमन चौराहे के पास बजरी से भरा एक ट्रेलर रुकवाया। वाहन चालक से वैध ई-रवन्ना मांगा गया, लेकिन वह ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रेलर को डाबी पुलिस थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई के दौरान माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा के साथ नरेंद्र सिंह और बॉर्डर होमगार्ड मौजूद रहे।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कालिका माता मंदिर के बाहर चोरी: 15–18 दुकानों के ताले टूटे
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के बाहर प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने करीब 15 से 18 दुकानों के ताले तोड़कर प्रसाद, पूजा सामग्री, गैस सिलेंडर, लाइट की बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकानों पर लगी बांस और तिरपाल की छाया भी उखाड़ दी और बांस पास के कुंड में फेंक दिए। मंगलवार सुबह दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। दुकानदारों के मुताबिक प्रत्येक दुकान पर करीब 10 से 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई। दुकानदारों ने चोरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी और मंदिर क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सरस पार्लर खुला, कैंपस में दूध-दही की सुविधा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में अब विद्यार्थियों को दूध-दही के लिए कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जयपुर डेयरी ने विश्वविद्यालय परिसर में सरस पार्लर का शुभारंभ हुआ। यहां स्टूडेंट्स, शिक्षकों और कर्मचारियों को सरस के दूध, दही, घी, पनीर, मक्खन, आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क और मिठाइयों सहित कई डेयरी उत्पाद मिल सकेंगे। सरस पार्लर का उद्घाटन आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज, राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा, रजिस्ट्रार कालूराम और जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने किया। आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों में सरस पार्लर खोलने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद आसानी से मिलेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर सरस के आउटलेट बढ़ाए जा रहे हैं। जयपुर डेयरी एमडी मनीष फौजदार ने कहा कि पार्लर का विस्तार केवल उपभोक्ताओं की सुविधा तक सीमित नहीं है। इससे दुग्ध उत्पादकों के लिए सरस के माध्यम से बाजार का दायरा भी बढ़ेगा। विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख स्थान पर बिक्री केंद्र शुरू होने से ब्रांड की पहुंच मजबूत होने के साथ दूध उत्पादक किसानों को भी लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय में रोज बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी आते हैं। ऐसे में परिसर में गुणवत्तापूर्ण खाद्य और दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता उपयोगी सुविधा है। रजिस्ट्रार कालूराम ने भी इसे विश्वविद्यालय परिवार की जरूरतों के अनुरूप महत्वपूर्ण पहल बताया।0
0
Report
बसोली ग्रामवासी डीसी कार्यालय के बाहर धरना दे कर मंदिर संचालन पंचायत को सौंपने की मांग
Una, Himachal Pradesh:पीरनिगाह मंदिर के संचालन को लेकर बसोली पंचायत के ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को बसोली के प्रधान सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय के बाहर शांति पूर्ण धरना देकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि पीरनिगाह मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन से वापस लेकर बसोली पंचायत को सौंपी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव में देरी के चलते जिला प्रशासन ने पीरनिगाह मंदिर का संचालन अपने हाथों में लिया था। अब पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, बावजूद इसके मंदिर कमेटी के संचालन की जिम्मेदारी बसोली पंचायत को वापस नहीं दी गई है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की अगुआई में सैकड़ों ग्रामीणों ने पीरनिगाह मंदिर कमेटी का संचालन वापस लिए जाने की मांग को लेकर रोष रैली निकाली थी। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया था। समय बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय न होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को दोबारा डीसी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंदिर संचालन को लेकर फैसला नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि उनकी मांग नजरअंदाज किया गया तो उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि पीरनिगाह मंदिर के संचालन का अधिकार पंचायत को वापस मिलना चाहिए और इस मामले में सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए。 वहीं बसोली के ग्रामीण और डीसी ऊना के बीच मंदिर संचालन को वापस लिए जाने को लेकर तर्क वितर्क भी हुआ उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि इस मामले को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही सरकार की तरफ से इस मामले पर कोई आदेश आएगा आपको तुरंत इसके बारे में बता दिया जाएगा0
0
Report
सूदखोरों के प्रताड़न से राजेश सिंह राजपूत की मौत; 9 आरोपियों पर FIR
Morena, Madhya Pradesh:सूदखोरों की प्रताड़ना से त्रस्त आकर कांग्रेस नेता और जमीन कारोबारी राजेश सिंह राजपूत द्वारा एसपी ऑफिस परिसर में जहर खाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने राजेश की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर 9 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल राजेश राजपूत सुबह करीब सात बजे अपने घर से निकले थे। इसके बाद अलंकार होटल पर उनकी मुलाकात सूदखोर पप्पू गुर्जर से हुई। उसने रुपयों के लिए धमकाया, बेइज्जत किया। इसके बाद ही वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सल्फास की गोलियां खाईं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी व्यथा लिखी। उन्होंने लिखा- रकम से ज्यादा ब्याज चुका दिया, सालों से इन लोगों की प्रताड़ना से त्रस्त आकर आत्महत्या कर रहा हूं। बेइज्जती और मारपीट करने के साथ परिवार वालों को भी परेशान करने का जिक्र सुसाइड नोट में है। सुसाइड नोट के आधार पर पप्पू गुर्गर, रामकुमार घुरैया, भारत गुर्जर, विक्रम गुर्गर, दुर्जन गुर्गर, रुस्तम सिंह गुर्गर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, कुलदीप यादव के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें रामकुमार घुरैया मैरिज गार्डन संचालक है, जबकि कुलदीप यादव रिटायर्ड दारोगा का बेटा है। पप्पू यादव के बारे में बताया गया है कि वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
