Back
Jhansi284003blurImage

Jhansi - रेल मंडल ने सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पुराने गर्डरों को बदला

Eshan Khan
May 04, 2025 13:28:31
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने हो चुके गर्डरों को बदला जा रहा है। झांसी–कानपुर रेल खंड की डाउन लाइन पर उरई और भुआ रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 1239/1 पर रिगार्डरिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ब्रिज पर लगे पुराने गर्डर के स्थान पर 2×18.3 मीटर आकार के नए गर्डर स्थापित किए गए हैं। इस कार्य के पूर्ण होने से संरक्षा और भार क्षमता दोनों में वृद्धि हुई है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंडल के सभी ब्रिजों को सुदृढ़ बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज में नए गर्डर के लगने से झांसी–कानपुर खंड पर निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का मार्ग और अधिक सक्षम हो जाएगा।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|