icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow15 Jan 2025, 01:31 pm

झांसीः बैलेट पेपर से वोट कराकर बुंदेलखंड राज्य के लिए जुटाया जा रहा जनमत संग्रह

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने उन्नाव बालाजी में जनमत संग्रह के अंतर्गत वोट डलवाते हुए कहा कि बैलट पेपर के द्वारा वोट के माध्यम से कराए जा रहे जनमत संग्रह से तस्वीर साफ हो जाएगी कि बुंदेलखंड की जनता क्या चाहती है। ओरछा और पारीछा में कराए गए जनमत संग्रह के बाद 15 जनवरी को उन्नाव बालाजी में बैलेट पेपर के माध्यम से जनमत संग्रह किया गया। सुबह से ही बस स्टैंड चौराहे पर बैलेट पेपर के माध्यम से जनमत संग्रह के लिए वोट डालना प्रारंभ कर दिया। बालाजी में पांच हजार नौ सौ बानवे मत डाले गए। मतों की गिनती मीडिया के सम्मुख मतदान के 16 जनवरी को की जाएगी। मोर्चा और सहयोगी घटक संघठनों द्वारा निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया अपनाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के सुल्तानपुर में 70 लाख की चोरी: तीन मिनट में तिजोरी उड़ा कर बदमाश फरार

Jaipur, Rajasthan:कोटा। सुल्तानपुर के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई करीब 70 लाख रुपए की चोरी के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भोरा चौराहे के पास स्थित दुकान को निशाना बनाकर पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश महज तीन मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। चोरी की वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने स्टेट हाईवे 70, कोटा-इटावा मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाल दिया, ताकि दुकान के भीतर उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। बदमाशों ने दुकान में रखी पूरी तिजोरी उठाई और कार में रखकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को करीब तीन मिनट लगे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 70 लाख रुपए का माल रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए हाल ही में लाखों रुपए के नए जेवरात मंगवाए थे। ऐसे में त्योहार से पहले हुई इस बड़ी चोरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की वारदात सामने आने के बाद सुल्तानपुर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने स्टेट हाईवे 70 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और सुल्तानपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए माल की बरामदगी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने सड़क से जाम हटा लिया। हालांकि, व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा नहीं किया गया, तो सुल्तानपुर बाजार बंद कर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक जल्द पहुंचा जाए और चोरी हुए माल को बरामद किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

UGC के नए नियमों के विरोध में धौलाना में महापंचायत से भारी हंगामा

Hapur, Uttar Pradesh:यूजीसी के नए नियमों को लेकर हापुड़ के धौलाना में रविवार को बड़ा बवाल देखने को मिला. धौलाना तहसील परिसर में प्रस्तावित महापंचायत को जब पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया, तो प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा. तहसील में एंट्री न मिलने से आक्रोशित भीड़ ने सीधे धौलाना-पिलखुवा मुख्य मार्ग पर कब्जा कर लिया और पूरा रास्ता जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क संग्राम का अखाड़ा बन गई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई. हालात बिगड़ते देख आसमान से ड्रोन कैमरे निगरानी कराई जाने लगी और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. आपको बता दें कि यह तस्वीरें धौलाना की, जहां यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को एक विशाल महापंचायत बुलाई गई थी. प्रदर्शनकारी तहसील परिसर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर रखा था. कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और पुलिस ने किसी को भी तहसील के अंदर दाखिल नहीं होने दिया. तहसील में प्रवेश रोके जाने से भीड़ बेकाबू हो गई. गुस्साए प्रदर्शनकारी धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर बैठ गए, जिससे पूरा यातायात ठप हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टरों पर सवार होकर लोग नारेबाजी कर रहे हैं, हाथों में झंडे उठाए युवा आक्रोश जता रहे हैं और पुलिस बल उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस शुरू हो गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए कई लोगों को उनके गांवों में ही नजरबंद तक कर दिया. इस कदम ने आग में घी का काम किया और गुस्सा और ज्यादा भड़क गया. मौके पर तनाव इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया. महापंचायत पर रोक और उसके बाद सड़क पर हुए इस जोरदार हंगामे से पूरे इलाके में घंटों तक अफरा-तफरी और भारी तनाव का माहौल बना रहा. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल मुस्तैद है.
0
0
Report
Advertisement

वाशी टोलनाक्यावर जाल में पकड़ा गया घरफोड़ गिरोह, 3 लाख का माल बरामद

Navi Mumbai, Maharashtra:एपीएमसी पोलिस ठाणे अंतर्गत झालेल्या घरफोडीच्या गुन्ह्याचा तपास करत असताना आरोपीचा कुठलाही सुगावा पोलिसांना लागत नव्हता. पोलिसांनी शक्कल लढवली आणि जामिनावर बाहेर आलेल्या एका सराईत गुन्हेगाराला गुप्त माहितीच्या आधारे सापळा रचून वाशी टोलनाक्यावरून ताब्यात घेत पोलिसी हिसका दाखवला असता चोरट्याने आपणच घरफोदी केल्याचे कबूल केलेय. चोरट्याकडे असलेली गाडी आणि मोबाईलसह खिशातले पैसे देखिल चोरीचे असल्याचे समोर आलेय. चोरट्या कडून मोबाईल, लॅपटॉप, गाडी आणि रोखरक्कम असा एकूण 3 लाख 34 हजारांचा मुद्देमाल पोलिसांनी जप्त केला असून चौकशीत चोरट्यावर मुंबई,नवी मुंबई सह इतर पोलिस ठाण्यात अनेक घरफोडीचे गुन्हे दाखल असल्याचे निष्पन्न झालेय. न्यायालयाने चोरट्याला पोलिस कोठडी सुनावली असून पोलिस त्याच्या एका साथीदाराचा शोध घेत आहेत.
0
0
Report

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का तंज: राम लला दर्शन पर निशाना

Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिलेश यादव द्वारा निःशुल्क धार्मिक बस सेवा शुरू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि धार्मिक अभी तो गए थे अयोध्या लेकिन राम लला के दर्शन नही किये, वाराणसी गये थे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं किये यह तो सिर्फ ढकोसला है जो सियार है शेर की खाल ओढ़कर शेर बनना चाहते है। अपने यहां कहावत है रंगवा सियार,तो वे रंगवा सियार की भूमिका में है। गौरतलब है कि पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया था जहां किसानों को फसलों व कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गयी। आप को बता दे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने चाचा पूर्व मंत्री व जनसंघ के नेता रहे स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर 17 व 18 अक्टूबर को प्रतिवर्ष किसान मेला का आयोजन अपने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में करते है।
0
0
Report
Advertisement

रामनिवास बाग में आधुनिक पर्यटन स्थल बनेगा: दो बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के रामनिवास बाग को लेकर जेडीए की बड़ी कवायद\nबाग को आधुनिक पर्यटक स्थल पर विकसित करने की बड़ी कवायद\nजेडीए ने इसके लिए तैयार किया है दो प्रोजेक्ट्स का खाका\nरामनिवास बाग के सावन भादो पार्क में राजस्थान उत्सव पार्क\और बारादारी क्षेत्र में रॉयल हैप्पीनेस पार्क किए जाएंगे विकसित\दोनों प्रोजेक्ट्स स्क्रेप मैटेरियल से किए जाएंगे विकसित\राजस्थान उत्सव पार्क में दिखाई देगी ऐतिहासिक इमारतों की झलक\हर संभाग की ऐतिहासिक इमारतों की निर्मित होगी प्रतिकृति\रॉयल हैप्पीनेस पार्क बच्चों के लिए होगा प्रमुख आकर्षण का केंद्र\जहां जंगली जानवर व विभिन्न प्रजातियों के दिखाई देंगे डायनोसर\मानव रूप में आकर्षक व रोजक अंदाज में दिखाई देंगे\n\nएंकर- जयपुर शहर के रामनिवास बाग को एक आधुनिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की जयपुर विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। जहां रामनिवास बाग के एक हिस्से में राजस्थानी स्थापत्य कला से पर्यटक रूबरू होंगे वहीं दूसरे हिस्सा खासकर बच्चों को खूब लुभाएगा। क्या है पूरा मामला जानने के लिए देखें जी मीडिया की ये एक्सक्लुसिव खबर-\nवीओ- रामनिवास बाग जयपुर शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक उद्यानों में शामिल है। पिछले कुछ वर्षों में इस उद्यान को लेकर शहर के लोगों और पर्यटक में आकर्षण काफी कम हो गया है। लेकिन अब इस रामनिवास बाग को आधुनिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए जेडीए ने दो अलग-अलग प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। एक प्रोजेक्ट रामनिवास बाग के सावन भादो में प्रस्तावित है तो दूसरा प्रोजेक्ट बारादारी क्षेत्र में प्रस्तावित है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए जेडीए ने निविदा जारी कर दी है। निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। निविदा प्राप्त करने के करीब महीने भर में निविदा में चयनित फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि एक वर्ष है। इसका सीधा मतलब है कि दिसंबर 2027 तक दोनों प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने की पूरी उम्मीद है। आपको सबसे पहले सावन भादो पार्क में विकसित किए जाने वाले प्रोजेक्ट की विस्तार से देते हैं जानकारी\n\n-सावन भादो पार्क में राजस्थान उत्सव पार्क विकसित किया जाएगा।\n-इस प्रोजेक्ट की लागत 22.87 करोड़ रुपए है।\n-यह पार्क वेस्ट टू वंडर की अभिनव धारणा पर विकसित किया जाएगा।\n-दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।\n-इसमें लोहे के स्क्रेप, मशीनों के पुराने पुर्जे, बर्तन, बॉयलर एवं\n-अन्य अनुपयोगी औद्योगिक सामग्री का उपयोग कर कलात्मक संरचनाएं बनाई जाएंगी।\n-इन कलात्मक संरचनाओं में राजस्थान के सभी दस संभाग क्षेत्रों की स्थापत्य कला प्रदर्शित की जाएगी।\n-प्रोजेक्ट के तहत पूरे सावन भादों पार्क को दस संभागों के अनुसार दस जोन में विभाजित किया जाएगा।\n-हर जोन में उस संभाग के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों की हूबहू प्रतिकृति बनाई जाएगी।\n-इन प्रतिकृतियों का निर्माण स्क्रेप मैटेरियल से किया जाएगा।\n-भरतपुर जोन में भरतपुर संभाग के डीग पैलेस,गीता मंदिर और रणथंभौर किले की प्रतिकृति बनाई जाएगी।\n-कोटा जोन में कोटा संभाग में स्थित कोटा के किशोर सागर किशोर सागर जग मंदिर,गढ़ पैलेस,\n-बूंदी के केशर बाग की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-बांसवाड़ा जोन में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर,अर्थूना मंदिर,\n-उदयपुर जोन में उदयपुर के सिटी पैलेस,जग मंदिर,एकलिंगी मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-पाली जोन में रणकपुर जैन मंदिर,जोधपुर जोन में जोधपुर का मेहरानगढ़ किला,पटवा हवेली,जैसलमेर का किला,\n-बीकानेर जोन में बीकानेर का लालगढ़ पैलेस एंड म्यूजियम,रामपुरिया हवेली,जूनागढ़ का किला,\n-अजमेर जोन में पुष्कर स्थित ब्रह्माजी का मंदिर,अढ़ाई दिन का झोपड़ा,पुष्कर मंदिर की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-इसी तरह जयपुर जोन में हवामहल,गलताजी और जलमहल और झुंझुनू के रानी सती मंदिर की प्रतिकृति बनाई जाएगी ।\n-इसके साथ ही ब्लू पॉटरी,थेवा कला,मोजड़ी एवं फड़ चित्रकला जैसी पारंपरिक लोक कलाएं प्रदर्शित होगी।\n-यहां आकर्षक लाइटिंग,हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग,पाथवे,जल संरचनाएं,\nएम्फीथिएटर,पार्किंग,शौचालय,सुरक्षा व्यवस्था और\n-अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।\n\nजीएफएक्स आउट\n\nवाइस- रामनिवास बाग परिसर में रविंद्र मंच से लगते बारादारी क्षेत्र में जेडीए की ओर से रॉयल हैप्पीनेस पार्क प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण खासकर बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। आपको बताते हैं कि इस रॉयल हैप्पीनेस पार्क में ऐसा क्या होगा जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा\n\nजीएफएक्स इन\n-इस रॉयल हैप्पीनेस पार्क प्रोजेक्ट की कुल लागत 12.28 करोड़ रुपए है।\n-इस प्रोजेक्ट में चार जोन-जंगल रॉयल्स,डाइनो रॉयल्स,रॉयल सेल्फीस व अदर एमिनिटिस होंगे।\n- Jungle Royals जोन में जंगल के जंगली जानवरों की मानव रूप में आकर्षक कलाकृति निर्मित की जाएगी।\n-इन कलाकृतियों के नाम भी बच्चों के लिए लिहाज से काफी रोचक रखे गए हैं।\n-हिस्मत महाराजा बाघ सिंह,चिंकारा चमचे,लंगूर प्रधान,ऊंट पुरोहित,सेनापति भालू,फौजी तेंदुआ,\n-हैरानी मोरनी,प्रिंसेस गोडावणी व प्रिंस कैराकेट जैसे रोचक नाम रखे गए हैं।\n-डाइनो रॉयल्स जोन में विभिन्न प्रजातियों के डायनोसोर भी मानव रूप में रोचक अंदाज में दिखाई देंगे।\n-रॉयल सेल्फीस जोन में मैजिक मिरर पैवेलियन,मटका सेल्फी स्ट्रक्चर व इमोजी स्कल्पचर आदि निर्मित किए जाएंगे।\n-ADAR मिनिटिस जोन में वयस्कों के लिए शाही अंदाज का मैरी गो राउंड, प्ले ग्राउंड व फूड कियोस्क आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।\n\nजीएफएक्स आउट\n
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में बकाया रकम के विवाद पर हमला, युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पुरानी बकाया रकम के विवाद में लाठी-सरियों से हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महात्मा गांधी अस्पताल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने और शव नहीं उठाने की मांग पर अड़ गए। मामला 15 अक्टूबर की रात का है। परिवादिया सावित्री सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, बकाया रकम के विवाद में 15 से 20 युवकों ने संजय सोनी और उसके मित्र भरत लौंगानी पर लाठियों, लोहे के पाइप और हॉकी से हमला किया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान 45 हजार रुपए और दो मोबाइल भी छीन लिए गए। हमले में दोनों युवक घायल हो गए थे। युवक की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। सूचना पर माता का थान थाना अधिकारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, काफी देर तक समझाइश के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े हैं。
0
0
Report

एसपी ने पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए

Dholpur, Rajasthan:एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर दिए निर्देश धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, एएसपी हवा सिंह सहित सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी रहे मौजूद。 एसपी सांगवान ने कहा कि सभी थानाधिकारी अपने थाना क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत की स्थिति का विस्तृत आकलन तैयार रखें। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, आपसी रंजिश, संभावित विवादों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में हो सके。 बैठक में 60 और 90 दिवस में निस्तारण योग्य प्रकरणों की समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता से निस्तारण करें। अनुसंधान में साक्ष्य संकलन और दस्तावेजों की पूर्ति समय पर करें。 ई-साक्ष्य की प्रगति की भी समीक्षा की। जिन प्रकरणों में ई-साक्ष्य तैयार नहीं हुआ है या लिंकिंग शेष है, उनकी सूची तैयार कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। एसपी ने अपराध रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़, नियमित गश्त और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए
0
0
Report

वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर के लिए रोगी वाहन दान किया

Ajmer, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने रेड क्रॉस सोसायटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विधायक कोष से रोगी वाहन की सौगात प्रदान की है... रेड क्रॉस सोसायटी के आग्रह पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जवाहर लाल नेहरू अस्पताल प्रबंधन की अनुशंसा पर उपलब्ध करवाई गई इस एंबुलेंस के उपयोग से दूर दराज ग्रामीण इलाकों में रोगियों को सुलभ उपचार के साथ साथ समय रहते अस्पताल तक लाया जा सकेगा.. इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.. बाइट - वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष विधानसभा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top