Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण

Mar 19, 2026 12:51:49
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज। आगामी ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।एसडीएम आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैसला के साथ शाही क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस चौकी दुनका एवं थाना शाही क्षेत्र में स्थित ईदगाहों का जायजा लिया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Mar 19, 2026 14:03:09
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के तीरअंदाज स्वाति और रजत हुए एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में चयनित। जनवरी में कलकत्ता के साईं स्टेडियम में आयोजित हुई चयन स्पर्धा में राजस्थान के रजत स्वाति ने भारतीय टीम में जगह बनाई 21 मार्च से 28 मार्च तक थाईलैंड के बैंकॉक शहर में एशिया कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । इसी के साथ राजस्थान के योगेन्द्र सिंह होंगे भारतीय टीम के कोच。 खास बात ये है कि रजत और स्वाती राजस्थान के पहले पति पत्नी है जो साथ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वाति राजस्थान के सचिवालय में कार्यरत हैं और रजत राजस्थान पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत है。 भारतीय टीम बहुत ही मजबूत टीम है और भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए पुणे के आर्मी सेंटर में दिनांक 25 फरवरी से 5 मार्च तक एवं 6 मार्च से 20 मार्च तक कोलकाता में अभ्यास किया है。 रजत और स्वाति आगामी एशियन गेम्स के लिए संभावित 16 तीरअंदाज में भी शामिल है।
0
comment0
Report
SYSUNIL YADAV
Mar 19, 2026 14:02:32
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद में एक गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका करीब छह माह की गर्भवती थी。 मृतका के पिता ने 15 तारीख को पुलिस में शिकायत कि थी उनकी बेटी, जो इलाज के लिए लालगंज गई थी, लापता हो गई है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, 17 मार्च 2026 को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर-2 के पास महिला का शव बरामद हुआ。 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गोंदाही नहर में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अनुज सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया。 पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज सिंह ने बताया कि वह मृतका को लंबे समय से जानता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 15 मार्च को महिला लालगंज आई थी, जहां उनकी मुलाकात हुई। महिला आरोपी के साथ रहने की जिद कर रही थी, जबकि अनुज की शादी कहीं और तय हो चुकी थी。 आरोपी के अनुसार, उसने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी और उसे थप्पड़ मारा, तो वह गुस्से में आ गया। अनुज उसे अपने टायर गोदाम ले गया और कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने की कोशिश की। बाद में उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी。 हत्या के बाद, आरोपी ने शाम होने का इंतजार किया और शव को अपनी अर्टिगा कार की डिग्गी में रखकर संग्रामगढ़ की गोंदाही नहर में फेंक दिया। शव मिलने के बाद अनुज सिंह डर के कारण इधर-उधर छिपता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे रायपुर तियाई के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच जारी है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 19, 2026 14:02:10
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 19, 2026 14:01:57
Obra, Uttar Pradesh:खाड़ी देशों में इजराइल-ईरान के बीच करीब 20 दिनों से जारी भीषण बमबारी और युद्ध जैसे हालात के बीच जहां देश में गैस आपूर्ति को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं, वहीं सोनभद्र में कालाबाजारी का बड़ा खेल सामने आया है। जिले में इस दौरान पहली बार अवैध गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी छापेमारी की गई है, जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए हैं। दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच भारत में भी गैस की उपलब्धता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और प्रशासन को जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच सोनभद्र में कुछ लोग हालात का फायदा उठाकर अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर ऊंचे दामों पर बेचने में जुटे थे। पुलिस को शिकायत मिली थी कि ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड स्थित एक दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से स्टॉक कर बाजार कीमत से दो गुने से भी अधिक रेट पर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि ये सिलेंडर बिना किसी वैध अनुमति के रखे गए थे और ब्लैक मार्केट में खपाने की तैयारी थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के कारोबारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल दिखा। खास बात यह है कि खाड़ी युद्ध के दौरान सोनभद्र में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड स्थित सुदामा पाठक के पास का मामला।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 19, 2026 14:01:34
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में वारंटी के विवाद में मोबाइल शॉप में घुसकर दुकानदार की पिटाई, CCTV में कैद दबंगई हरदोई में कछौना कस्बे के मोबाइल मार्केट में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब वारंटी के विवाद में दबंगई का खुला खेल देखने को मिला।गोविंद मोबाइल शॉप में दो युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार गोविंद के साथ जमकर मारपीट कर दी।हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसका वीडियो अब तेजी से चर्चा में है。 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विमल कुमार और मिलन कुमार मोबाइल की टूटी हुई डिस्प्ले को वारंटी में बदलवाने का दबाव बना रहे थे। दुकानदार गोविंद ने साफ तौर पर बताया कि स्क्रीन डैमेज वारंटी में शामिल नहीं होता, लेकिन दोनों युवक जबरन वारंटी देने की जिद पर अड़ गए।जब दुकानदार ने मना किया तो दोनों आरोपी भड़क उठे और दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित गोविंद ने कछौना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 19, 2026 14:01:09
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर भगवा वाहन रैली निकाली गई। इस भगवा रैली में बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर भगवा मय हो गया।बारिश के कारण रैली रामलीला मैदान से एक घंटे देरी से शुरू हुई। रैली की निगरानी ड्रोन से की गई और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। एक महाडीजे, चार डीजे, बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे सीकर शहर को केसरिया परदों से सजाया गया। काफी दिनों से इस रैली की तैयारी की जा रही थी । शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यह भगवा रैली वापस रामलीला मैदान तक गई। दावा किया गया है की रैली में गरीब 5000 वाहन शामिल हुए।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 19, 2026 14:00:45
Pali, Rajasthan:पाली के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे जहां सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए पाली में हुए विकास कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की, मंत्री खर्रा से जब पंचायतराज एवं नगर निकाय चुनाव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 तक राज्य सरकार के स्तर पर जितनी तैयारी होनी थी वह पूरी की जा चुकी है अब पिछड़ा वर्ग आयोग राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य उच्चतम न्यायालय के बीच का मामला है, वही चुनाव के संबंध में कहा कि नगर निकाय की तो मैं बता सकता हूँ पंचायतीराज चुनाव के बारे में तो पंचायतराज मंत्री ही बेहतर बता सकते है, मंत्री खर्रा राजस्थान दिवस को लेकर लाखोटिया उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 19, 2026 14:00:28
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण में हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर भगवा रैली व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवा रैली में विभिन्न झांकियां सजाई गईं। रैली में शाहपुरा विधायक मनीष यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुज़री। जगह-जगह लोगों ने रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया रंग में डूबा नजर आया। एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। रैली के दौरान जय श्री राम के जयकारे आसमान गूंजयमान हो उठा। इस दौरान शाहपुरा SDM संजीव कुमार खेदड़, एडिशनल एसपी रणवीर सिंह, DSP मुकेश चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 14:00:22
Jalalpura, Uttar Pradesh:झाँसी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गरौठा पुलिस ने फर्जी खतौनी तैयार कर बीमा कंपनी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गरौठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया, जो किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी बनाकर बीमा क्लेम के जरिए लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें खाताधारकों के नाम और जमीन का रकबा बदल देते थे। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों को बीमा कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस नायक (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीमा कंपनी) और भूपेन्द्र सिंह राजपूत (काव्या कम्प्यूटर सेंटर संचालक) के रूप में हुई है। दोनों मिलकर कम्प्यूटर सेंटर से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सीपीयू, मॉनीटर, माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर सहित दस्तावेज एडिटिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले से 10 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर लखेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top