Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212214

मंत्री ने विपक्ष के गैस बयान पर पलटवार, नौ वर्ष के विकास गिनाए

AMALI MUKTA
Mar 19, 2026 13:03:22
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के तहत हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौ वर्षों में कई बड़े विकास कार्य किए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गैस को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में लोगों को गैस कनेक्शन लेने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मंत्री ने कहा कि अब केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की बदौलत हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंच रहा है और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Mar 19, 2026 14:19:56
Jehanabad, Bihar:पटना के चर्चित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में उसकी गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती नजर आ रही है. गुरुवार को इस मामले में जांच करने सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मृतका के पैतृक गांव पतियावां पहुंची जहां जांच एजेंसी को परिजनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. परिजनों ने बात करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद जांच एजेंसी को बेरंग वापस लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि पहले इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई की रांची टीम कर रही थी, लेकिन अब इसे दिल्ली की टीम ने अपने हाथ में ले लिया है. इसी सिलसिले में दिल्ली की टीम अहम जानकारी जुटाने और परिवार से पूछताछ के लिए गांव पहुंची थी. परिजनों ने बताया कि यह चौथी बार है जब सीबीआई की टीम जांच के नाम पर गांव आई है. उन्होंने जांच एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसियां केवल घंटों पूछताछ करती हैं, लेकिन अब तक न्यायालय को कोई ठोस रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है. पीड़ित परिवार के अनुसार, जांच के नाम पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. मृतका के पिता ने कड़े शब्दों में कहा कि हमें अब सीबीआई, एसआईटी या बिहार सरकार की किसी भी जांच पर भरोसा नहीं रहा. पहले एसआईटी और अब सीबीआई ने हमें केवल परेशान किया है. अब हमारा भरोसा सिर्फ और सिर्फ न्यायालय पर है, क्योंकि मामला कोर्ट में चल रहा है. गौरतलब हो कि इसी वर्ष 11 जनवरी को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशव्यापी आक्रोश देखने को मिला था, जिसके बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंपा था. हालांकि, लंबी जांच के बावजूद परिवार अब भी इंसाफ का इंतजार कर रहा है.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 14:19:39
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद न्यू टाउन हॉल में आगामी ईद, रामनवमी, दुर्गा पूजा एवं चैती छठ महापर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम,एडीएम सहित सभी एसडीपीओ,सभी बीडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों की स्थिति, तैयारियों और संभावित चुनौतियों को बैठक में रखा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति, तथा अफवाहों पर नियंत्रण जैसे कई अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से रामनवमी जुलूस के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने जिले के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली है, जहां विशेष निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के माध्यम से किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकने की तैयारी की गई है। वही बैठक में मौजूद अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखें, ताकि सभी त्योहार हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 19, 2026 14:18:24
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में एयरपोर्ट से तपोस्थली तक बन रही फोर लेन सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क के किनारे बने कई दुकान और मकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने मुआवजा न मिलने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, एयरपोर्ट से तपोस्थली तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को लेकर प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलाकर कई दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिली। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और सड़क निर्माण कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और सड़क चौड़ीकरण के काम को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 19, 2026 14:18:02
Ramgarh, Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में अवैध नशे पर बड़ी कार्रवाई: भांग दुकान की आड़ में चल रहा गांजा कारोबार, 1.144 किलो बरामद, आरोपी गिरफ्तार रामगढ़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने श्मशान घाट के पास संचालित एक प्रस्तावित भांग की दुकान पर दबिश दी, जहां गांजे की अवैध बिक्री की जा रही थी। थाना अधिकारी अजीत बड़सारा के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही दुकान संचालक युवक घबरा गया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि एक मकान में संचालित इस दुकान में भांग की आड़ में गांजा बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 किलो 144 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में वीर सिंह (22 वर्ष), निवासी चोरोटी पहाड़ थाना उद्योग नगर, को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस दुकान से आसपास के क्षेत्रों में अवैध नशे की सप्लाई की जा रही थी, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि यह स्थान रामगढ़-गोविंदगढ़ मुख्य मार्ग के पास स्थित है, जहां लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 14:17:57
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर ज़ैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई जिले में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी मानी जा रही है। ज़ैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए राज्य सरकार ने उसके निरुद्धीकरण का आदेश जारी किया। अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान वर्तमान में बाराबंकी जिला कारागार में बंद है। पुलिस के अनुसार, अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान के पास से अब तक कुल 11 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की अंतर्राष्ट्रीय कीमत की अवैध मार्फीन और स्मैक बरामद की जा चुकी है। उसके खिलाफ कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले लगभग 25 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। इससे पहले भी ज़ैदपुर पुलिस ने जिला कारागार में बंद एक अन्य कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तस्कर शारिक उर्फ शरीफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत इसी प्रकार की कार्रवाई की थी। इन लगातार हो रही कार्रवाइयों से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा और मजबूत हो रहा है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 19, 2026 14:17:14
Noida, Uttar Pradesh:हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवित विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है। मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, महानि
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 19, 2026 14:16:56
Sambalpur, Odisha:ଆଜି ସମଗ୍ର ଶିକ୍ଷା ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷ ରେ ସମ୍ବଲପୁର ୨୦୨୫-୨୬ ଆର୍ଥିକ ବର୍ଷ ର ପଞ୍ଚମ ଲିଙ୍ଗ ନିରୂପଣ ନିଷିଦ୍ଧ ଆଇନ ୧୯୯୪ ର ଜିଲ୍ଲା ପରାମର୍ଶ ଦାତା o ଟାସ୍କ ଫୋର୍ସ କମିଟି ବୈଠକ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି |ଲିଙ୍ଗ ନିରୂପଣ ନିଷିଦ୍ଧ ଆଇନ ୧୯୯୪ ର ଜିଲ୍ଲା ପାରାମର୍ଶ ଦାତା ଏବଂ ଟାସ୍କ ଫୋର୍ସ କମିଟି ବୈଠକ ଆଜି ଅପରାହ୍ନ ରେ ସମଗ୍ର ଶିକ୍ଷା ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷ ଠାରେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ରାଜସ୍ୱ, ସମ୍ବଲପୁର ଶ୍ରୀ ସୁଧାଂଶୁ କୁମାର ଭୋଇ (ଓ.ପ୍ର.ସେ), ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତା ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି ବୈଠକରେ ଲିଙ୍ଗ ନିରୂପଣ କୁ କିଭଳି କଡ଼ାକଡ଼ି ଭାବରେ ରୋକାଯାଇ ପାରିବ ସେ ବିଷୟରେ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇଥିଲା। ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ଷମ ଥିବା ୪ଟି ଅଲ୍ଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ କେନ୍ଦ୍ର ଗୁଡ଼ିକର ସମୀକ୍ଷା କରାଯାଇଥିଲା ଏବଂକମିଟି ର ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଏହାର ପଞ୍ଜୀକରଣ ପାଇଁ ଆବେଦନ କରାଯାଇଛି । ସୂଚନା ଜିଲ୍ଲାରେ ରାଜସ୍ୱ ପାଣ୍ଠି ରୁ ପ୍ରଶାସନିକ, ଡାକ୍ତରଖାନା ଏବଂ ବିଭିନ୍ନ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଜନ ସଚେତନ କରାଇବା ପାଇଁ ନିଷ୍ପତି ନିଆଗଲା। ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ଅଲଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ କ୍ଲିନିକ୍ गୁଡିକୁ ନିୟମିତ ତନଖି କରିବାକୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦେଇଥିଲେ। ଆଶା କର୍ମୀ ଓ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ବ୍ଲକ୍ ସ୍ତରରେ ଲିଙ୍ଗ ନିରୂପଣ ଓ କନ୍ୟା ଭ୍ରୁଣ ହତ୍ୟା ସମ୍ବନ୍ଧିତ ଜନ ସଚେତନତା ସୃଷ୍ଟି କରିବା ପାଇଁ ସ୍ଥିର କରାଗଲା । ସଭା ରେ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକତ୍ସା ଓ ଜନ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ଅଧିକାରୀ ଡଃ ପ୍ରଦୀପ କୁମାର ହୋତା, District Coordinator Action Aid NGO, ଶକ୍ତି ସଦନର ସଦସ୍ଯା, ସରକାରୀ ଓକିଲ,DPM NHM ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ସମସ୍ତ ତଥ୍ୟ କୁ ବୁଧ ରଞ୍ଜନ ଭୋଇ, ସହକାରୀ ପରିଚାଳକ(ଆଇନ ବ୍ୟାପାର) ଉପସ୍ଥାପନ କରିଥିଲେ。
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 19, 2026 14:16:03
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में जेडीए का एक्शन: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र, अतिक्रमण हटाए जयपुर, 19 मार्च। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर बुलडोज़र चलाया। जेडीए के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन शाखा ने अलग-अलग जोनों में अभियान चलाया। 07 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियाँ ध्वस्त जोन-13 क्षेत्र में करीब 7 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही 2 नई अवैध कॉलोनियों को प्रारम्भिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिया गया। दिल्ली रोड कूकस के पास ग्राम सिंघावता और अजमेर-दिल्ली बायपास के पास ग्राम बिलौची में बिना जेडीए स्वीकृति के भूमि समतलीकरण, सड़कों का निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही थी। सूचना मिलते ही जेडीए टीम ने जेसीबी और मजदूरों की सहायता से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाए और कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल कर दिया। टोंक रोड पर अतिक्रमण हटाया जोन-09 में टोंक रोड इंडिया गेट के पास रोड सीमा पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। यहां ठेलों, टीन-शेड, बांस-तंबू, काउंटर, साइन बोर्ड आदि लगाकर सड़क सीमा पर कब्जा किया गया था, जिसे जेडीए टीम ने हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। निगरानी में चला अभियान पूरी कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रितिका चौधरी के पर्यवेक्षण में और संबंधित जोनों के राजस्व व तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में की गई।
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Mar 19, 2026 14:15:50
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top