284003
Jhansi: थाना प्रेमनगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग बिजौली इलाके में हुई लूट की घटनाओं में शामिल था। पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना हरीश बजरंगी है, जो खुद को बजरंग दल का विभाग संयोजक बताता था। पूछताछ में पकड़े गए अन्य लुटेरों ने दो लूट की घटनाओं को कबूल किया है। लुटेरों ने माना कि उन्होंने 28 दिसंबर को बिजौली के ग्रोथ सेंटर में रहने वाले मयंक झा के घर लूटपाट की थी। पुलिस अब इस गैंग के बाकी सदस्यों और अन्य अपराधों की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रसूलाबाद में जर्जर छत की ईंटें गिरने से मां-बेटा घायल
Amethi, Uttar Pradesh:जर्जर छत की ईंटें भरभराकर गिरीं, मां-बेटा घायल बारिश और सीलन से कमजोर हो गई थी छत रसूलाबाद गांव में बुधवार को जर्जर छत की ईंटें अचानक भरभराकर गिरने से मां-बेटा मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के समय परिवार के दोनों भाई घर पर मौजूद नहीं थे। घायलों का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया。 रसूलाबाद निवासी शिवानी (38) पत्नी राकेश बुधवार को अपने नौ वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर में थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर छत की ईंटें गिरने लगीं। ईंटों के मलबे की चपेट में आने से शिवानी और उनका बेटा आर्यन घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिवानी के देवर हरिकेश ने बताया कि घर की छत वर्ष 2000 में पड़ी थी, लेकिन उसका प्लास्टर नहीं कराया गया था। लगातार बारिश और सीलन के कारण छत की करीब आधी ईंटें कमजोर हो गई थीं। बुधवार को अचानक ईंटें भरभराकर नीचे गिर गईं, जिससे मां-बेटा इसकी चपेट में आ गए。 प्रधान प्रतिनिधि अजीमुद्दीन ने बताया कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराया गया है। पात्रता के अनुसार परिवार को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
बिजनौर के सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा; इलाके में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर के सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा; इलाके में हड़कंप0
0
Report
जळगाव में वर्षा अभाव से उडीद फसल संकट, किसान ने नष्ट करने का फैसला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्हे में वर्षा न होने से किसानों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ रही है. आमोदा क्षेत्र में वर्षा के अभाव में उड़द की फसल हाथ से निकलने का डर बन गया है, जिसके कारण किसान दत्तू चौधरी ने वर्षा के अभाव में उत्पादन से होने वाले खर्च भी निपटने के लिए यह फसल नष्ट करने का निर्णय लिया. इस प्रकार बारिश की प्रतीक्षा में किसानों के सामने एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है.0
0
Report
Advertisement
कटनी के बरगवां शराब दुकान के पास युवक की मौत, पहचान रोशनी में
Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के बरगवां स्थित शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि रजक, पिता गोरेलाल रजक, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैलवारा फाटक गौत्री मंदिर के पास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि रजक 24 तारीख को घर से दवाई करवाने के लिए निकला था; इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार 26 तारीख को सुबह रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां शराब दुकान के पास स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची रंगनाथ पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वह रवि रजक का निकला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा; फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
लखीसराय में गंगा जलस्तर बढ़ा, दियारा में पानी फैलाने लगा, किसान चिंतित
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा का जलस्तर वृद्धि से सहायक नदी किऊल और हरूहर नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गया है। जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र के नए इलाकों में भी पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी सब्जी, सोयाबीन, मकई और पशुचारा पानी में डूबने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के साथ ही पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए किसान जान जोखिम में डालकर पशुचारा लाने को मजबूर हैं। किसान की चिंता है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में निचले इलाकों में भी पानी फैल सकता है। हालांकि जिला प्रशासन फिलहाल गांवों और लोगों को बाढ़ प्रभावित नहीं मान रहा है और जनजीवन प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। वहीं, जमीनी हकीकत किसानों की चिंता बढ़ा रही है। उन्हें फसल क्षति के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।0
0
Report
ग्वालियर के बसंत बिहार में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा, ट्रैक्टर फंसा, यातायात ठप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में धंसकी सड़क. पॉश इलाके बसंत बिहार की सड़क धंसी. सड़क के बीचो-बीच बना बड़ा गड्ढा. गड्ढे में ट्रैक्टर ट्राली फंसी. ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. यातायात प्रभावित. एक बार फिर सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में बाढ़ का खतरा: नेपाल-नारायणी जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बड़ी गंडक नदी नारायणी में जलस्तर बढ़ने की आशंका - बाढ़ आने की संभावित संभावना को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर - नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर जनित झील फटने की सूचना से मचा हड़कंप - वाल्मीकि बैराज से 2.50 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना - डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी ने शिवपुर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण - नदी किनारे संवेदनशील गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से लिया हालात का जायजा - ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की दी गई हिदायत - पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील - संभावित बाढ़ के मद्द्देनजर एसडीआरएफ टीम तैनात - राहत-बचाव उपकरणों के साथ प्रशासन अलर्ट - संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश - प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील - किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी - नारायणी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह हुआ सतर्क0
0
Report
ग्वालियर में दोस्ती के दगा पर गोली, गर्लफ्रेंड के कारण दोस्त की हत्या
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर - दोस्ती में दगा...दोस्त की गर्लफ्रेद से नजदीकियां बढी.. समझाने के बाद नहीं माना दोस्त तो चला दी गोली.. सचिन श्रीवास को उसके दोस्त बृजेश बरैया ने ही मारी थी गोली.. बृजेश की गर्लफ्रेंड से सचिन की बढ़ती नजदीकी गोलीबारी की वजह बनी.. बृजेश ने सचिन को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने से किया था माना.. लेकिन वह नहीं माना.. गुस्से में आकर बृजेश ने अपने दोस्त सचिन को मारी गोली.. पुलिस ने बृजेश को खंडहरों से किया गिरफ्तार.. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और जिंदा कारतूस के बरामद.. पुलिस की पूछताछ में गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था.. गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
पखांजूर में गांजा तस्करी: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 73 हजार गांजे के साथ पकड़े गए
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार। मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने दिया दबिश। आरोपी कमल मंडल और चिरंजीत मंडल गांव में घूम घूमकर कर रहा था गांजा की बिक्री। आरोपी के पास से 2 लाख 73 हजार का गांजा किया जब्त। बांदे थाना पुलिस ने दोनों आरोपी को तोड़हूर गांव के पास से किया गिरफ्तार。0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस: 8 हजार से अधिक लोगों ने दिखाया एकता का संदेश
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बुधवार को मुस्लिम समाज के द्वारा ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया और धूमधाम के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान जामा मस्जिद से जुलूस की शुरुआत हुई, मुख्य मार्ग और प्रमुख चौक चौराहों से होती हुई यह जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंची, इस दौरान मुस्लिम समाज के 8 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, मौलाना सक्कुर ने बताया कौमी सद्भावना जुलूस निकालने के साथ जलसों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा अल्लाह ताला ने मोहम्मद साहब को सिर्फ इस्लाम ही नहीं पूरी दुनिया में शांति का संदेश देने के लिए आज ही के दिन इस दुनिया में भेजा और यह दिन मुस्लिम समाज के लिए लिए बेहद खास एवं महत्वपूर्ण है। बाइट मौलाना सक्कुर0
0
Report
बाढ़ से निपटने पर बिहार सरकार अलर्ट, विपक्ष ने दिखावटी तैयारी का आरोप लगाया
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ जैसे हालात पर सरकार की नजर है सरकार ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की है.. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है... राजद ने कहा की बिहार सरकार का इस तरह की तैयारी पूरी तरह दिखावटी है। बिहार की जनता को आंखों में धूल झोंकने जैसा है। दो दशक से बिहार में एनडीए की सरकार है, केंद्र में भी 12 वर्षों से इनकी सरकार है, उसके बावजूद भी बिहार की जनता को बाढ़ और कटाव से निजात नहीं दिला पाए। चूंकि बिहार और बिहार वासियों की थोड़ी सी भी चिंता इस सरकार को है ही नहीं। जब बाढ़ और कटाव का सीजन आएगा, तो फिर यह तैयारी करेंगे, निर्देश जारी करेंगे और उसके आड़ में जमकर यह लोग भ्रष्टाचार करने का काम करते हैं। नेपाल में जल प्रलय हुआ है और इसको देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट मोड में है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी जी ने एक कमिटी भी बनाई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह कमिटी सीमावर्ती क्षेत्रों में गहरी नजर रखी हुई है। और जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय निशंत कुमार जी भी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी नजर बनाए हुए हैं। जो भी जरूरत होगा बाढ़ पीड़ितों के लिए, तुरंत और प्रभावी तरीके से वहां पर किया जाएगा। एनडीआरएफ की भी व्यवस्था वहां की गई है। तो सरकार पूरी तरीके से चौकन्ना है कि बाढ़ पीड़ितों का मदद हर संभव स्तर पर किया जाए।0
0
Report
पखांजूर में नक्सल डम्प बरामद: 40 डेटोनेटर और बारूद निकाला गया
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर एंकर: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बांदे थाना क्षेत्र के कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प बरामद हुआ है जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डम्प से 40 डेटोनेटर, करीब 10 लीटर और 5 लीटर क्षमता के बारूद से भरे दो स्टील टिफिन समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा के मद्देनजर बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में नक्सल उन्मूलन अभियान और सघन सर्चिंग लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पटना में अभया ब्रिगेड शुरू, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी मिशन
Patna, Bihar:पटना में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत करने के लिए आज से पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड की शुरुआत की जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में इसे सरकार की अहम पहल माना जा रहा है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ करेंगे। पुलिस दीदी की टीमें स्कूल-कॉलेजों के आसपास तैनात रहेंगी और छात्राओं को किसी तरह की परेशानी होने पर मौके पर पहुंचकर मदद करेंगी। सरकार की इस पहल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है बाइट - अरुण यादव, राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को दिखावटी और बनावटी सम्मान या सौगात नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल, रोजगार, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और वास्तविक सम्मान चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं और आए दिन अत्याचार, दुष्कर्म तथा हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहा शीशवर्धन ने भी भाजपा और बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से महिला सम्मान की बात सुनना और उस पर पहल की उम्मीद करना दिवास्वप्न जैसा है। उन्होंने सरकार पर लोकलुभावन घोषणाओं के जरिए महिलाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया और चुनाव के दौरान 10 हजार रुपये दिए जाने के बाद 90 हजार रुपये की अगली किस्त के वादे को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध होते हैं, तब सरकार की घोषणाएं महज दिखावा बनकर रह जाती हैं। बाइट - अंजुम आरा, जेडीयू प्रवक्ता जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार शुरू से ही महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों को लेकर ठोस फैसले लेती रही है। उन्होंने सात निश्चय, सात निश्चय पार्ट-2 और पार्ट-3 का उल्लेख करते हुए कहा कि 4,700 स्कूटरों का अभियान, मुख्यमंत्री पीएचडी फेलोशिप और बिहार की बेटियों के लिए स्टार्टअप चैलेंज जैसी पहल महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसे में अभया ब्रिगेड की शुरुआत के साथ ही महिला सुरक्षा का मुद्दा बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।0
0
Report
कैनिंग में चाँद मणि वृद्धाश्रम सरकार अधिग्रहण करेगी, 15 दिन में खाली कराने का निर्देश
Baruipur, West Bengal:ক্যানিং পশ্চিমের তৃণমূলের বিধায়ক পরেশ রাম দাসের চাঁদ মনি বৃদ্ধাশ্রম এবার সরকারের তরফ থেকে অধিগ্রহণ করা হবে। ১৫ দিনের মধ্যে চাঁদমনি বৃদ্ধাশ্রমে সমস্ত জিনিসপত্র সরিয়ে ফেলানোর নির্দেশ দিয়েছে জেলা প্রশাসন বিধায়ক কে। পাশাপাশি যে কজন বৃদ্ধ বৃদ্ধারা থাকেন তাদের খাওয়া দাওয়ার সবকিছু ব্যবস্থা করবে প্রশাসন। আর এই ১৫ দিনের মধ্যে ভালো কোন বৃদ্ধাশ্রমে তাদের থাকার ব্যবস্থাও করা হবে বলে জানা যায়। ক্যানিংয়ে মাতলা নদীর চর দখল করে বৃদ্ধাশ্রম, শশক্ত মোল্লার ছেলে অরণ্যের ক্যাফের মত সরকারী তরফ থেকে, ভেঙে ফেলব বলে বিতর্ক তৈরি হয়। কখনো বিজেপির তরফ থেকে দেখা যায় সোশ্যাল মিডিয়ায় বেআইনি চাঁদমনি মাতলা নদীর চর দখল করে তৈরি হয়েছে বলে বার্তা দিতে। আবার সোশ্যাল মিডিয়ায় বিধায়ক পরেশরাম দাস তিনিও জানান নিয়ম মেনে সরকারি জায়গার উপর বৃদ্ধাশ্রম তৈরি হয়েছে তিনি ও বার্তা দেন। বেশ কিছুদিন ধরে তার চর্চা চলছিল। শেষ পর্যন্ত দেখা গেল কয়েক বিঘা জমির উপরে বৃদ্ধাশ্রমটি ভাঙ্গা হবে না,সরকারের তরফ থেকে অধিগ্রহণ করা হবে। ক্যানিংয়ে মাতলা নদীর চর দখল করে বৃদ্ধাশ্রম, শপিং মল, রিসোর্ট, একাধিক দোকান বাড়ি, এমনকি শওকত মোল্লার ছেলের ক্যাফে তৈরি করা হয়েছিল, তৃণমূলের সরকারের আমলে। কিন্তু রাজ্যে পালাবদলের পর মাতলা নদীর চড়ে বেআইনিভাবে গড়ে ওঠা সরকারের তরফ থেকে প্রথমেই শওকত মোল্লার ক্যাফে ভেঙে ফেলা হয়। বেআইনিভাবে করা হয়েছে বলে। পাশাপাশি বৃদ্ধাশ্রমে ও নোটিশ দেওয়া হয় সরকারের তরফ।শেষ পর্যন্ত বৃদ্ধাশ্রম ক্যাফের মতন ভাঙ্গা হবে না। সরকার সেটা অধিগ্রহণ করবে। তাই 15 দিনের মধ্যে বৃদ্ধাশ্রম খালি করার নির্দেশ দিয়েছেন প্রশাসন বিধায়ক কে। পাশাপাশি কয়েকজন ছোট ছোট খেলোয়াড়াও সেখানে থাকতো,তাদেরও সেখান থেকে সরিয়ে নিয়ে যাওয়ারও নির্দেশদেওয়া হয়েছে বিধায়ক কে।0
0
Report
इंदौर के राऊ में तेज इनोवा की टक्कर, 5 घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के राऊ में तेज रफ्तार इनोवा का कहर, चार दोपहिया और ट्रैक्टर को मारी टक्कर हादसे में 5 लोग घायल, एक बुजुर्ग को गंभीर चोट टक्कर के बाद घायलों को करीब 200 फीट तक घसीटता ले गया इनोवा चालक एंबुलेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने एफआरवी की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने इनोवा जब्त कर चालक को हिरासत में लिया0
0
Report
Advertisement
