icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
ASAbdul SattarFollow14 Jun 2024, 11:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार: निर्दलीय विधायक बंशीधर बृजवासी ने भाजपा सदस्यता नहीं ली, NDए का समर्थन

Patna, Bihar:बिहार की सियासत में तिरहुत से निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी के भाजपा कार्यालय पहुंचने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जाने लगे कि बंशीधर बृजवासी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। हालांकि, इन अटकलों पर बंशीधर बृजवासी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है, बल्कि एनडीए और सरकार का समर्थन किया है। बृजवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं पर बातचीत के लिए उन्हें बुलाया था। शिक्षकों के प्रमोशन, वित्तीय शिक्षकों की समस्याओं और सीतामढ़ी में माता सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे पहले की तरह उनके मुद्दों और हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बंशीधर बृजवासी ने कहा कि सरकार अगर शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक पहल कर रही है तो उसके साथ बैठकर समस्याओं का समाधान कराना भी जरूरी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मांगें पूरी नहीं करेगी तो उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।
0
0
Report

मथुरा में भाजपा मीडिया प्रभारी के घर दबंगों का हमला, धमकी दी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा---भाजपा मीडिया प्रभारी के घर दबंगो का हमला हाथ मे लाठी डंडे लेकर पहुँचे दबंग भाजपा मीडिया प्रभारी के परिवार को दी जान से मारने की धमकी रास्ता निकलने को लेकर बताया जा रहा है विबाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल गोवर्धन थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण कभी भी हो सकती है बड़ी घटना पूर्व में भी आरोपियों ने भाजपा के मिडीया प्रभारी और परिवार के साथ कि थी मारपीट शिकायत के बाबजूद थाना प्रभारी ने नहीं कि कोई कार्यवाही एसएसपी मथुरा के आदेश के बावजूद थाना प्रभारी ने नहीं किया 3 महीने में घटनास्थल का निरीक्षण राधाकुंड मंडल के मीडिया प्रभारी केशव देव सैनी को धमकी गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव गाँठोली का बताया गया है मामला भाजपा सरकार में कार्यकर्ता को धमकी
0
0
Report

गरियाबंद जंगल में 21 लाख रुपये के नक्सली डंप की बरामदगी, 3 आत्मसमर्पित नक्सली गिरफ्तार

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये के नक्सली डंप को पुलिस ने बरामद किया है। मामले में तीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आत्मसमर्पित नक्सली जंगल में छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये निकालकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से डंप से निकाले गए 21 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

गया जंक्शन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी: चलती ट्रेन में महिला बचाई

Gaya, Bihar:गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला का फिसला पैर, RPF जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाई जान बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर आरपीएफ (RPF) के एक जवान ने अपनी बहादुरी की मिसाल पेश की है। 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत एक महिला यात्री की जान बचा ली गई है, जो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंसने वाली थी। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने पलक झपकते ही अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को खींच लिया। आइए देखते हैं हमारी इस रिपोर्ट में कि कैसे एक सेकंड की देरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। तस्वीरें डराने वाली हैं, लेकिन अंत राहत भरा है। मामला पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल के गया जंक्शन का है। 31 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 13553 (आसनसोल-वाराणासी फास्ट पैसेंजर) गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दोपहर करीब 2:22 बजे पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद जब ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अधिकारी (प्र0आ0) सुजित कुमार सिंह ट्रेन की निगरानी कर रहे थे। आरपीएफ जवान लगातार यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने की हिदायत दे रहे थे। इसी दौरान, पार्सल कार्यालय के सामने मना करने के बावजूद तीन महिलाओं ने चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद की।गाड़ी पकड़ने की जल्दबाजी में इनमें से एक महिला यात्री का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। देखते ही देखते वह तेज रफ्तार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप की तरफ फिसलने लगी। अगर थोड़ी भी देर होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सुजित कुमार सिंह ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की बाजी लगा दी। उन्होंने अपनी परवाह किए बिना बिजली की फुर्ती दिखाई और गिर रही महिला को जोर से खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर लिया। जवान की इस त्वरित सूझबूझ और अदम्य साहस से महिला की जान बाल-बाल बच गई। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म के दिल्ली एंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।घटना के बाद जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान वहिदा के रूप में बताई, जो औरंगाबाद जिले के रफीगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वे मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करके अपने घर लौट रही थीं और यह लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती थी। बहरहाल, आरपीएफ जवान सुजीत कुमार सिंह की इस कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की जान की हिफाज़त के लिए हर पल तैयार है।
0
0
Report

प्रतापपुर बाजार में एक रात में चार दुकानों के ताले टूटे, चोर बेखौफ

Ansar Nagar, Jharkhand:थाना से महज 100 मीटर दूरी पर चोरों का तांडव, चार दुकानों के ताले तोड़े हजारों की चोरी, चतरा : प्रतापपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य बाजार के ग्रामीण बैंक रोड में चोरों ने एक ही रात चार दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान और नकदी की चोरी कर ली, जबकि दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया। बीती रात चोरों ने संतोष कुमार की मिल दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, नकदी और चेकबुक समेत करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। वहीं, अनिल कुमार गुप्ता की किराना दुकान से लगभग 12 हजार रुपये नकद और काजू समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इसके अलावा विनय हार्डवेयर और मुकेश की किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। एक ही रात में चार दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यवसायियों में दहशत है। सबसे हैरानी की बात है कि थाना के इतने करीब चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्ती और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इधर, पुलिस चोरों की धरपकड़ में जुट गई है।
0
0
Report

बोकारो में एसआईआर अभियान की कड़ी निगरानी, मतदाता सूची में पारदर्शिता

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसआईआर कार्यों का जायजा लेने उपायुक्त ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण। लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं मैपिंग से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने पर जोर, आवश्यक दस्तावेज बनवाने में भी करेगा प्रशासन सहयोग। बतात े चले कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बेरमो (तेनुघाट) क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड - छाता चौक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 236 के मतदाता सत्यनयन प्रसाद, मतदान केंद्र संख्या 237 के मतदाता श्री नागेश्वर प्रसाद*l एवं मतदान केंद्र संख्या 238 के मतदाता श्री मनोज जायसवाल के परिजनों आदि से संवाद किया। उन्होंने परिवार के नये सदस्यों प्रपत्र-6 एवं मतदाता सूची में नामों की स्थिति की जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ - बीएलओ सुपरवाइजर से एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली। डीईओ सह डीसी ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। पुनरीक्षण के बाद तैयार होने वाली मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं मैपिंग से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पूर्व में स्थानीयता, जाति अथवा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं। ऐसे नागरिकों को नियमानुसार आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने में प्रशासन सहयोग करेगा, ताकि दस्तावेजों के अभाव में किसी पात्र नागरिक को परेशानी नहीं हो। उपायुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आम मतदाताओं से सीधे संवाद कर एसआईआर कार्यों में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। मौके पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ सह एसी सुनील चन्द्र, बेरमो ईआरओ सह एसडीओ मनोज कुमार, एईआरओ सह पेटरवार सीओ अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

छबड़ा में 2550 किसानों को डीएपी खाद के टोकन मिले

Baran, Rajasthan:छबड़ा में 2550 किसानों को मिले खाद के टोकन बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत के बीच किसानों को बड़ी राहत मिली है। रविवार सुबह कृषि विभाग ने पुलिस प्रशासन की निगरानी में टोकन वितरण प्रक्रिया शुरू की। व्यवस्था के तहत कुल 2550 किसानों को टोकन वितरित किए गए। प्रत्येक किसान को दो कट्टे डीएपी खाद दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 5100 कट्टों का वितरण होगा। कृषि विभाग के अधिकारी शिवराज मीणा ने बताया कि टोकन के लिए जमाबंदी नकल, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य रखा गया है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही टोकन जारी किए गए। टोकनधारी किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं निर्धारित दुकानों से खाद प्राप्त कर सकेंगे। वितरण के दौरान प्रशासन ने कड़ी निगरानी रखी, ताकि पात्र किसानों तक ही खाद पहुंच सके。
0
0
Report

जमुई के शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण कांस्य जीता

Jamui, Bihar:जमुई: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीतने वाले जमुई के पैरा एथलीट शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मुख्यमंत्री के पास मौजूद रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले शैलेश के सम्मान का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उनके पैतृक गांव इस्लामनगर पहुंचने पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें उनके पिता को भी सम्मानित किया। दरअसल, शैलेश ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, लंबी कूद में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। एक ही प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर उन्होंने जमुई और बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। डीएम-एसपी पहुंचे गांव, परिवार को दी बधाई शनिवार को डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल शैलेश के पैतृक गांव इस्लामनगर पहुंचे। अधिकारियों ने उनके घर जाकर सम्मानित किया और माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। डीएम ने कहा कि शैलेश की सफलता मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गांव में खेल मैदान बनाने की पहल शैलेश ने अधिकारियों से गांव में खेल मैदान विकसित कराने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने पंचायत सरकार भवन के समीप खेल मैदान के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षक किया। उन्होंने अंचल अधिकारी, अलीगंज को जमीन की जल्द मापी कराने और अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लिहाजा, गांव के बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर मैदान मिलने की उम्मीद जगी है。 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक-2028 पर नजर शैलेश को बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद भी खेल के प्रति उनका समर्पण कम नहीं हुआ है। उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिल्स पैरालंपिक-2028 में देश के लिए पदक जीतना और तिरंगे का मान बढ़ाना है。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में 55 लाख कीमत की प्रतिबंधित दवाओं के साथ 4 गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नशे की बड़ी खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 14 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट्स पकड़ीं, बाइक भी जब्त अगली बड़ी खबर हनुमानगढ़ से हैं, जहाँ एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जिले की टाउन और जंक्शन सिटी पुलिस ने 55 लाख रुपये कीमत की नशीली प्रतिबंधित टैबलेट्स और कैप्सूल बरामद की है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंक्शन और टाउन थाना पुलिस ने कुल 14 हजार प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कैप्सूल और टैबलेट जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई में जंक्शन पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा, जबकि दूसरी कार्रवाई में टाउन पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहली कार्रवाई में दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ और जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम की मदद से अंजाम दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज की Run for Unity माराथन में सर्टिफिकेट लूट और बवाल

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन के दौरान जमकर हुआ बवाल, प्राइज बांटने के दौरान प्रतिभागियों ने किया जमकर बवाल, प्राइज बांटने वाली जगह पर रखी कुर्सियां तोड़ डालीं, मंच पर चढ़कर नारों से_CERTIFICATE_ की लूट मचा दी, मैराथन में शामिल प्रतिभागी एक-दूसरे से सर्टिफिकेट छीनने लगे, आरोप है कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन के बाद बिना नियम और झंडी दिखाए दौड़ शुरू कर दी गई, कुछ प्रतिभागियों ने बाइक पर बैठकर मैराथन की दौड़ पूरी की, इससे प्रतिभागी भड़क गए और मंच के पास_hangama_ करने लगे, आयोजक भाजपा नेता को घेर लिया, जब वह भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ लिया, फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता को नाराज प्रतिभागियों से बचाकर थाने ले गई, इस दौरान लोगों की पुलिसवालों से भी तीखी नोकझोंक हुई, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नैनी में भाजपा नेता ने मैराथन का आयोजन कराया था, मैराथन में 5 से 6 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी किए जाने पर प्रतिभागी भड़क उठे, प्रतिभागियों के भड़कने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई, मौके पर प्रतिभागियों के हंगामा काटने के दौरान पुलिस भी बेबस दिखी, पूरा घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है.
0
0
Report

संभल।चन्दौसी स्टेशन का कायाकल्प का कार्य 3साल बाद भीअधूरा .बीजेपी नेता सतीश अरोड़ा ने जांच की मांगकी

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow41m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित चंदौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य 21 करोड़ के बजट के वाबजूद 3 साल बाद अधर में होने के मामले को लेकर चन्दौसी नगर उत्थान समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी BJP नेता सतीश अरोड़ा ने सवाल उठाए है .. बीजेपी नेता सतीश अरोरा का आरोप है .चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते 3 साल बाद भी कार्य पूरे नहीं हो सके है । कार्यदायी संस्था गति शक्ति 3 साल बाद भी स्टेशन के काया कल्प का प्रोजेक्ट पूरा नहीं पाई है । रेलवे प्लेटफार्म पर फैली निर्माण सामिग्री सरिया ,गिट्टी मलबे के ढेरों से यात्री परेशान है । बीजेपी नेता सतीश अरोड़ा ने स्टेशन के कायाकल्प के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच के साथ प्रोजक्ट को शीघ्र पूरा कराये जाने की सरकार से मांग की है । बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वर्ष पूर्व वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये चंदौसी रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में चयन की घोषणा कर चंदौसी रेलवे स्टेशन के काया कल्प के लिए 21 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था । अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज, मुख्य गेट का सौंदर्यकरण , वेटिंग रूम , सर्कुलेटिंग एरिया ,लिफ्ट आदि का कार्य कराया जाना है ...लेकिन सभी कार्य अधूरे पड़े है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top