झांसी पुलिस और यूपी STF की टीम ने 526 किलो अवैध गांजा के साथ 3 तस्करों को किया अरेस्ट
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना पुलिस और यूपी एसटीएफ की जॉइंट टीम ने चेकिंग के दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक ऐसे ट्रक को पकड़ा जिसमें अलग-अलग छोटे बडे पैकेट में लगभग 5 कुन्तल अवैध गांजा की खेप को बीड़ी से भरे ट्रक में छिपा कर तस्कर ले जा रहे थे। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा दो करोड की बताई जा रही है। पुलिस कि गिरफ्त में तस्करों के नाम शादाब, संदीप और विजय है। तीनों गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है और मुख्य सरगना की तलाश शुरु कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
