icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284419
Eshan KhanEshan KhanFollow17 Jan 2025, 01:31 pm

झांसीः रक्सा टोल प्लाजा पर पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

Raksa, Uttar Pradesh:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत जहां एक ओर विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं इसके साथ जीवन से जुड़ा दूसरा विषय आग से बचाव भी है जीवन से जुड़े इन दोनों ही विषयों को लेकर 

आज झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य, प्रोजेक्ट मैनेजर रंजय सिंह की अध्यक्षता और सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य ट्रैफिक वार्डन और वरिष्ठ अग्नि सचेतक प्रगति शर्मा के संयोजन में सड़क सुरक्षा और अग्निशमन जागरूकता अभियान साथ-साथ चलाए गए। इस दौरान वहां उपस्थित सभी टोल पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आग के प्रकार के साथ आग से बचाव के विभिन्न उपाय प्रयोगात्मक और सैद्धांतिक रूप से बताए गए l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सेवा संकल्प अध्ययन से जनता तक शासन प्रशासन की पहुंच,,प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब पहुंचे सक्ती जिला,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow3m ago
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के कचंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के जरिए सरकार सीधे लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 50 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किए जाने के निर्देश दिये हैं।
0
0
Report

बरेली पहुंची साध्वी प्राची का राहुल गांधी पर हमला

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेत्री साध्वी प्राची ने बरेली सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी इस जन्म में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। साथ ही उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को साध्वी प्राची ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से फर्जी और अवैध नाम हटाए जाने के बाद विपक्ष बौखलाया हुआ है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से उसका वोट बैंक प्रभावित हुआ है, इसलिए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।साध्वी प्राची ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कहा कि जब देश एक है तो सभी नागरिकों के लिए कानून भी समान होना चाहिए।गरबा और डांडिया आयोजनों में पहचान पत्र की जांच के मुद्दे पर उन्होंने बजरंग दल के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहचान छिपाकर प्रवेश की शिकायतों को देखते हुए आईडी जांच जरूरी है। सनातन संस्कृति और गरबा में शामिल होने वालों का स्वागत है, लेकिन उन्हें अपनी वास्तविक पहचान के साथ कार्यक्रम में आना चाहिए।
0
0
Report

पूर्णिया के छह युवक मलेशिया में जेल, रिहाई के लिए परिवारों में उमड़ रहा आक्रोश

Purnia, Bihar:मलेशिया जेल में बंद भारतीय युवक रोजगार के लिए मलेशिया गये पूर्णिया के छह युवक वहां जेल में बंद हैं। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेकर उन्हें कथित डंकी रूट से मलेशिया भेजा गया। अवैध प्रवेश के मामले में मलेशियाई कोर्ट ने सभी को चार महीने की सजा सुनाई है। एक अक्टूबर को इसकी जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने उत्प्रवास संरक्षी कार्यालय, पटना के अपर सचिव को पत्र भेजकर युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। पत्र में पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र निवासी नाहिद गनी पर युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने और कथित अवैध रास्ते से मलेशिया पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पूर्णिया के 6, किशनगंज के 6 और अररिया के 2 युवक पूर्व विधायक के पत्र के अनुसार, मलेशिया में हिरासत में लिए गए 14 युवकों में छह पूर्णिया, छह किशनगंज और दो अररिया के हैं। अररिया के दोनों युवकों की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के मो. सिराज और जोकीहाट थाना क्षेत्र के गुड्डू के रूप में बताई गई है। आरोप है कि युवकों को थाईलैंड के रास्ते कराबी, समुद्र, जंगल और लैंड रूट से मलेशिया पहुंचाया गया। इसमें पाकिस्तानी एजेंट अफजल की मदद लिए जाने का भी दावा किया गया है। मलेशिया पहुंचने के बाद युवकों से चोरी-छिपे काम कराने का भी आरोप पत्र में लगाया गया है। नाहिद गनी पर कई प्राथमिकी का दावा मुजाहिद आलम ने पत्र में दावा किया है कि नाहिद गनी के खिलाफ पूर्णिया और किशनगंज में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें रौटा थाने कांड संख्या 187/26 व 188/26, कोचाधामन थाना कांड संख्या 475/26 व 498/26, बहादुरगंज थाना कांड संख्या 593/26 और विशनपुर थाना कांड संख्या 47/26 का उल्लेख किया गया है। पत्र में राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर खुलेआम घूमने और शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूतावास के जरिए रिहाई की मांग पूर्व विधायक ने भारतीय दूतावास के माध्यम से मलेशिया में बंद युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। साथ ही नाहिद गनी की कथित आय से अधिक संपत्ति, बिना लाइसेंस विदेश भेजने, टैक्स चोरी तथा वीजा-पासपोर्ट से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की जांच की मांग भी की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के प्रभावित परिवार अपने परिजनों की रिहाई और सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। Byte -मुजाहिद आलम, कोचाधामन, पूर्व विधायक (काली bandi और चश्मे में) Byte -रिजवान आलम,मलेशिया से वापस आया श्रमिक (सफेद शर्ट में)
0
0
Report
Advertisement

घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़े युवक की पहचान सुखदेव सिंह

Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़ा युवक, युवक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई, जो फिलहाल भगत सिंह नगर में किराए के मकान में रह रहा है, पत्नी सुखपाल कौर ने बताया,4 माह पहले रावला स्थित घर में चोरी हुई थी, उन्होंने पुलिस को चोरी हुए आभूषणों और संदिग्ध के बारे में सूचना देने की बात कही, और कहा की, इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, सुखपाल कौर ने बताया कि थाने में आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास लोगों की भीड़ जुटी., सुखदेव की पत्नी सुखपाल अपने बच्चों के साथ टंकी के नीचे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के अशोक पार्क की बदहाली: मॉर्निंग वॉकरों के लिए खतरे बढ़े

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में दर्जनों की तादाद में पार्क बने हुए जिनमे लोग सुबह-शाम घूमने फिरने के लिए जाते हैं ताजा हवा ऑक्सीजन लेने के लिए मॉर्निंग वॉकर्स इन पार्कों में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इन पार्कों का समय पर रख रखाव वह सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के चलते मॉर्निंग वॉकर्स डर के साए में रहते हैं. राजधानी जयपुर के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने अशोक पार्क का जी मीडिया टीम ने जायजा लिया तो सबसे पॉस एरिया की में बने पार्क की भी दुर्दशा नजर आई, जबकि वन विभाग के पास इस पार्क के रखरखाव जिम्मा है, राजधनी के पार्कों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर एक रिपोर्ट... राजधानी के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने इस पार्क में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। जगह-जगह कचरा और गंदगी दिखाई देती है, जबकि शौचालय भी उपयोग के लायक स्थिति में नहीं बताए जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों के बीच विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रखरखाव नहीं होने से सुबह-शाम आने वाले लोगों को परेशानी होती है। खास बात यह है कि park के अन्दर वन विभाग का गेस्ट हाउस भी मौजूद है और विभाग के अधिकारी यहां आते-जाते हैं। इसके बावजूद पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होना बड़ा सवाल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क के रखरखाव के लिए होने वाले टेंडर और खर्च की निगरानी की जरूरत है। मॉर्निंग वॉकरों की मांग है कि वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, नियमित सफाई, घास-झाड़ियों की कटाई और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान कराया जाए। साथ ही शौचालयों को भी उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।
0
0
Report

यातायात सुधार के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाए; चौराहे से होटल तक कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan: नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक कार्रवाई की। सभापति भरत शर्मा और आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में नगर परिषद दस्ते ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। टीम ने बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों और स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है
0
0
Report

वाशिम में जलसंकट के बीच प्रशासन ने जलसंधारण को प्राथमिकता दी

Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाने दडी मारल्याने पाणीटंचाईचं संकट दिवसेंदिवस गडद होत आहे. या पार्श्वभूमीवर जिल्हाधिकारी यांनी विकासकामांपेक्षा आता पाणीटंचाई निवारण आणि जलसंधारणाच्या कामांना प्राधान्य देण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. जिल्हा नियोजन समितीच्या निधीतून प्रस्तावित काँक्रिट रस्ते आणि गटारींच्या कामांऐवजी पिण्याच्या पाण्याच्या योजना आणि जलसंधारणाची कामं हाती घेतली जाणार आहेत. उपलब्ध पाणीसाठा आणि भविष्यातील गरज लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून नियोजन करण्यात येत असून, जलसाठे टिकवणे, पाण्याचे स्रोत बळकट करणे आणि संभाव्य पाणीटंचाई रोखण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना वेळेत पूर्ण करण्यावर भर दिला जाणार असल्याचे जिल्हाधिकारी यांनी सांगितले आहे.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र

SShyamFollow8m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।

 

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।

 

अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।

 

रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।

 

कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।

 

कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।

 

राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।

 

नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना

 

(लखनऊ से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रीत‍ि चौधरी की र‍िपोर्ट) 

0
0
Report

जमुई के खुरंडा में पीएम आवास के बावजूद जमीन का मालिकाना हक नहीं

Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा प्रखंड की खुरंडा पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित डहुआ गांव में वर्षों से रह रहे 35 परिवारों के सामने अब पक्के मकान से पहले जमीन का संकट खड़ा हो गया है। गांव के 35 परिवारों में से 30 परिवारों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल किया गया है। ग्रामीणों को आवास मिलने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से रह रहे हैं, उसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार 35 परिवारों में महज चार परिवारों को वर्ष 2015 में सरकार की ओर से पांच-पांच डिसमिल जमीन का पट्टा मिला था। शेष परिवार वन विभाग की जमीन पर बसे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर अपना जीवन गुजार रहे हैं। अब पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद उन्हें मकान मिलने की उम्मीद है, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिलने के कारण उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है। लखन सोरेन, सबिया देवी, रुकवा देवी, छोटकी देवी, रेशमी देवी, कविता देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास अपनी जमीन नहीं है। ऐसे में सरकारी आवास का लाभ मिलने के बाद भी जमीन के स्वामित्व को लेकर असमंजस बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें रहने वाली जमीन का वैध पट्टा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपना पक्का मकान बना सकें। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से रहने के बावजूद अब तक भूमि का अधिकार नहीं मिल सका है। गैरमजरूआ जमीन देखकर जोड़े नाम : मुखिया प्रतिनिधि खुरंडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव ने बताया कि डहुआ गांव के 35 परिवारों में से 30 परिवारों का नाम पीएम आवास योजना में जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में बिहार सरकार की गैरमजरूआ जमीन होने की जानकारी और स्थल की स्थिति को देखते हुए आवास योजना में नाम जोड़े गए हैं। अब अंचलाधिकारी और जमुई जिलाधिकारी से बात कर ग्रामीणों को जमीन का पट्टा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आवास योजना का लाभ मिलने के साथ भूमि संबंधी समस्या का भी समाधान हो सके。
0
0
Report

बाराबंकी: कल्याणी नदी में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बजगहनी के कृष्णानगर गांव में आज शाम कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज (11) पुत्र मिथिलेश और अमित (13) पुत्र अखिलेश के रूप में हुई है। दोनों कक्षा आठ के छात्र थे। दोनों बच्चे कृष्णानगर स्थित घर से साथ निकले थे और रामनगर स्थित अपने दूसरे घर जा रहे थे। देर शाम तक दोनों के वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद दोनों के शव कल्याणी नदी से बरामद हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कृष्णानगर निवासी मिथिलेश और अखिलेश सगे भाई हैं। दोनों के मकान कल्याणी नदी के दोनों ओर स्थित हैं। मिथिलेश का बेटा राज और अखिलेश का बेटा अमित साथ घर से निकले थे। उस समय परिजन खेतों में धान की कटाई कर रहे थे। शाम को परिजन रामनगर स्थित घर पहुंचे तो दोनों बच्चे वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजन कृष्णानगर स्थित घर पहुंचे, लेकिन बच्चे वहां भी नहीं थे। काफी देर तक दोनों के नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर कल्याणी नदी पर पुल नहीं है। आवागमन के लिए नदी में सीमेंट के पाँच-छह पाइप रखे हुए हैं। इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पाइपों के ऊपर से पानी बह रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने नदी के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान पानी में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए। शव देखते ही परिजन चीख पड़े। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पहले राज का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद अमित की भी तलाश की गई और उसका शव भी बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोनों बच्चों की नदी में डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के बरवाअड्डा की सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख

Dhanbad, Jharkhand:एंकर धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान सब्जी मंडी में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।भीषण आग ने पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।आग की ऊंची लपटे और काले धुवे के गुब्बार से पूरा इलाका भर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों की रोजी-रोटी का साधन इसी मंडी से चलता था।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। असमाजिक तत्वो द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। बरवाअड्डा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

अदिती पोहरे का पुराने पेंशन मुद्दे पर शिक्षकों से कौल, वोट मांगते हुए

Yavatmal, Maharashtra:अमरावती विभाग शिक्षक मतदार संघाच्या निवडणुकीसाठी काँग्रेस पक्षाच्या उमेदवार अदिती पोहरे यांनी जुन्या पेन्शनच्या मुद्द्यावर शिक्षक मतदारांना कौल मागितला आहे. यवतमाळात काँग्रेसचे नेते, पदाधिकारी सोबतच संस्थाचालक आणि शिक्षक प्रतिनिधींशी त्यांनी संवाद साधला. यावेळी शिक्षकांना जुनी पेन्शन मिळाल्याशिवाय मी पेन्शन घेणार नाही अशी घोषणा त्यांनी केली. इतर राज्य जुनी पेन्शन योजना राबवू शकते तर महाराष्ट्रासारखे सक्षम राज्य ही योजना का राबवत नाही असा प्रश्न त्यांनी उपस्थित केला. यासोबतच शिक्षकांवरील अशैक्षणिक कामांचा वाढता भार, विनाअनुदानित शाळांचे प्रश्न, संचमान्यता, पवित्र पोर्टल, शालार्थ आयडी आणि वेतनातील होणारा विलंब या सर्व समस्यांवर त्यांनी आवाज उठवला. बाईट : अदिती पोहरे : काँग्रेस उमेदवार
0
0
Report

महराजगंज जिले के अलग-अलग जगह पर पानी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14m ago
Kamhariya Khurd, Uttar Pradesh:महराजगंज में कल जीवित्पुत्रिका पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक तरफ माताएं अपने बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा कर रही थीं तो दूसरी तरफ तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सबसे दर्दनाक तस्वीर सिसवा से सामने आई, जहां इकलौते बेटे की मौत के बाद व्रत रखी मां अस्पताल में उसे बार-बार उठाने की कोशिश करती रही। जानकारी के मुताबिक पहली घटना सिसवा के देवीपुर आजाद नगर की है। 16 वर्षीय कृष्णा शनिवार को दोस्तों के साथ छितौनी घाट पर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए मां मीना सिंह ने जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा था। लेकिन पर्व के दिन ही बेटे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। अस्पताल में मां बेटे को बार-बार उठाने का प्रयास करती रही। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। दूसरी घटना कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव की है। यहां 12 वर्षीय किशन की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन अपनी मौसी के घर रहता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।वहीं तीसरी घटना घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। यहां पोखरे में नहाने के दौरान विराट गहरे पानी में चला गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जीवित्पुत्रिका का पर्व जहां माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, वहीं महराजगंज में तीन परिवारों के लिए यही दिन जिंदगी भर का दर्द दे गया। तीन अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों की मौत ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top