Jhansi: आपातकालीन ड्रिल में सायरन और ब्लैकआउट के जरिए सिखाया गया हवाई हमले से बचाव का तरीका
Jhansi, Uttar Pradesh:एक आपातकालीन अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर और ब्लैकआउट कर लोगों को हवाई हमले जैसी स्थिति का अनुभव कराया गया। इस ड्रिल में नागरिकों को बताया गया कि आपात स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। अभ्यास के दौरान आग के प्रकार और उसे बुझाने के तरीके समझाए गए। खासतौर पर लकड़ी के सामान में आग लगने पर क्या करना चाहिए और अन्य अग्निकांडों में कैसे सतर्क रहकर आग पर काबू पाया जा सकता है, यह बताया गया। इसके अलावा, हवाई हमले में घायल लोगों को एंबुलेंस से सुरक्षित इलाज के लिए कैसे भेजा जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुँचाया जाए, यह भी विस्तार से सिखाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
