284003
Jhansi - रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल सेवा का शुभारंभ
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई। जल सेवा का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झांसी के मुख्य जिला आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा किया गया। स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा यह जल सेवा 10.05.2025 से 14.06.2025 तक निरन्तर जारी रहेगी।इस अवधि में स्काउट्स द्वारा रोजाना यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल वितरित किया जाएगा। स्लीपर क्लास और अनारक्षित कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को प्राथमिकता पर जल वितरित किया जाएगा। श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड की यह पहल बेहद सराहनीय है। यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने से उनके भीतर सेवा का भाव विकसित होगा l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जादौन बने किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष,किसानों के हकों की लड़ाई को देंगे नई दिशा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन, हाथरस- किसान क्रांति दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राम जादौन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि क्रांति की इस पावन धरा पर राम जादौन का प्रदेश अध्यक्ष बनना गर्व का विषय है। उनके कुशल, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही जनता और किसानों के हकों की लड़ाई को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।लोगों ने ईश्वर से उनके सफल एवं स्वर्णिम कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान क्रांति दल संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा।इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राम जादौन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करेंगे। किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा उनके हकों की लड़ाई लड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे l0
0
Report
मंदसौर में 7 वर्षीय बालिका का शव, दुष्कर्म के प्रयास का शक; गिरफ्तारी की खबर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: कल से लापता 7 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म के प्रयास की आशंका, गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव का मामला, पुलिस मौके पर पहुंची, एक संदेही को राउंडअप किया जाएगा की खबर, घटनाक्रम की जांच में पुलिस जुटी। बालिका के हत्याकांड मामले में परिजनों ने गरोठ में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, नारेबाजी करते हुए हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की। मंदसौर निवासी विनोद कुमार मीना गरोठ पहुंचे.0
0
Report
अशोकनगर के सुभाष गंज में लहंगा हाउस में भीषण आग, किसी जनहानि की खबर नहीं
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:सुभाष गंज स्थित कपड़े के शोरूम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी.. - अशोकनगर के सुभाष गंज स्थित लहंगा हाउस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दुकान.. - 'नव्या कलेक्शन' में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कपड़ों का भारी स्टॉक जलकर खाक.. - अंदर कमरे से लपटें उठती देख बाहर भागी महिला सेल्समैन, टला बड़ा हादसा.. - गनीमत रही कोई जनहानि नहीं, शीशे तोड़कर दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू.. - नगर पालिका की 2 दमकल गाड़ियों ने मशक्कत के बाद बुझाई आग..0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर दी, एक की मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर दो गंभीर रूप से घायल एक की दर्दनाक मौत मृतक वीरेंद्र यादव जा रहा था लखनऊ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर रोडवेज बस को पुलिस ने हिरासत में लिया शव को पीएम के लिए भेजा गया बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के पास हुआ हादसा0
0
Report
हरदोई में जुआ रोकने पर हमला: 25-30 साथियों ने चाकू-पत्थर से किया हमला, दोनों घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में दरवाजे पर जुआ खेलने से मना करने पर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि अल्लाह रक्खा और उसके भाई ने अपने 25 से 30 साथियों के साथ दो भाइयों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकू चलाने के साथ जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मोहित (38) पुत्र रामरतन ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा था। उसने अपने दरवाजे पर अल्लाह रक्खा और उसके भाई को जुआ खेलने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों ने गाली-गलौज की और वहां से चले गए। आरोप है कि करीब पांच मिनट बाद दोनों 25 से 30 साथियों के साथ वापस लौटे और मोहित व उसके भाई उदयराज पर हमला कर दिया। इस दौरान उदयराज के बाजू में चाकू लगा, जबकि मोहित के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। घटना में घायल उदयराज और मोहित को डायल 112 पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मोहित ऑटो चलाता है, जबकि उदयराज पुताई का काम भी करता है। जुआ खेलने से रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल घायल अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है।0
0
Report
आगर-मालवा में बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु का ऐतिहासिक दौरा, उत्साह का माहौल
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर-मालवा जिले में बोहरा समाज के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार रहा। समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे। आगर, सुसनेर और नलखेड़ा में उनके आगमन को लेकर समाजजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद धर्मगुरु साहब की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सुसनेर में विधायक भैरो सिंह परिहार और पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, जबकि आगर में नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस खास मौके पर बोहरा समाज ने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजा दिया। धर्मगुरु साहब ने जिलेवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं। उनके आगमन से पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।0
0
Report
Advertisement
जींद सिविल अस्पताल में दवा मांगने पर मरीज-दंपती से मारपीट; डिप्टी स्पीकर-SP पहुंचे
Jhanj Kalan, Haryana:जींद के नागरिक (सिविल) अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे एक दंपती के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दवा मांगने पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती देर रात इलाज के लिए इमरजेंसी में पहुंचे थे। आरोप है कि जब मरीज ने दर्द से राहत के लिए दवा मांगी, तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर सीटी स्कैन रूम के कर्मचारी और वहां मौजूद स्टाफ ने युवक को थप्पड़ मारे और गला पकड़कर खींचा। पीड़ित दंपती ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में तैनात पुलिसकर्मी पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे और डॉक्टर ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डिप्टी स्पीकर और एसपी पहुंचे अस्पताल, कड़ी कार्रवाई के निर्देश मामलाकी जानकारी मिलते ही हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और एसपी (SP) अस्पताल पहुंचे। स्टाफ को हटाया गया: मारपीट में शामिल पाए गए आरोपी कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर गाज: मौके पर मौजूद रहने के बावजूद बीच-बचाव न करने वाले होमगार्ड/पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी जांच अस्पताल प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। এসपी जींद उपासना ने बताया कि नागरिक अस्पताल जींद में मरीज के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार।0
0
Report
NH-52 पर अचानक ब्रेक से चार कारों भिड़ंत, पुलिस ने समझाइश से टकराव रोका
Kota, Rajasthan:कोटा में NH-52 पर अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ीं एक के बाद एक चार कारें, मवेशी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; तीन कारों के सवारों में विवाद, थाने पहुंचे सांगोद (कोटा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर अचानक ब्रेक लगाने से एक के बाद एक चार कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर आगे चल रही कार के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही दूसरी कार के चालक ने भी बचाव में ब्रेक लगाए, लेकिन पीछे से आ रही तीसरी कार उससे टकरा गई। इसके बाद चौथी कार भी पीछे से भिड़ गई। देखते ही देखते चारों कारें आपस में टकरा गईं। घटना की सूचना पर मोरुकला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने वाहन चालकों के बीच आपसी समझाइश से विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। इस दौरान पहली कार मौके से रवाना हो गई, जबकि शेष तीन कारों के चालकों और सवारों के बीच कहासुनी जारी रही। इसके बाद तीनों कारों के चालक और सवार आपसी विवाद के समाधान के लिए कनवास थाने पहुंच गए.0
0
Report
अलीाबाग के शेहाबाज में दीपोत्सव की रोशनी, 1111 दीए जलाए गए
Chendhare, Maharashtra:अलीबागच्या शहाबाजमध्ये दीपोत्सवाचा झगमगाट भैरवनाथ मंदिर परिसर १ हजार १११ दिव्यांनी उजळला शिवभैरव भजन मंडळाचा ११ वर्षांचा वारसा ड्रोन कॅमेऱ्यातून दीपोत्सवाचं विहंगम दृश्य रायगड जिल्ह्यातील अलिबाग तालुक्यातल्या शहाबाज येथे दिवाळी पाडव्याच्या निमित्ताने भैरवनाथ मंदिरात आकर्षक दीपोत्सव साजरा करण्यात आला. शिवभैरव भजन मंडळाच्या वतीने गेल्या ११ वर्षांपासून ही परंपरा जपली जात आहे. यंदाही गावातील तरुणांनी एकत्र येत मंदिर आणि तलावपाळी परिसरात तब्बल १ हजार १११ दिव्यांची नेत्रदीपक रोषणाई केली. असंख्य दिव्यांच्या प्रकाशाने संपूर्ण परिसर उजळून निघाला होता. हा मनमोहक दीपसोहळा पाहण्यासाठी नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती.0
0
Report
Advertisement
सतना के प्रेमनगर में कचरे के ढेर में आग, दमकलों ने काबू पाया
Satna, Madhya Pradesh:सतना के प्रेमनगर पावर हाउस के एरिया स्टोर के पास बाउंड्री किनारे लगे कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पाँच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, बिरला सीमेंट से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पूरे शहर की बिजली सप्लाई का यह मुख्य क्षेत्र है, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। बिजली स्टेशन पूरी तरह सकुशल है।0
0
Report
इंदौर के मॉडल से देपालपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान मिला
Indore, Madhya Pradesh:देशभर में स्वच्छता की पहचान बन चुके इंदौर के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। इस बार इंदौर ने अपने स्वच्छता मॉडल के दम पर देपालपुर को भी स्वच्छता की दौड़ में आगे खड़ा कर दिया है। इंदौर के साथ स्वच्छता की साझेदारी निभाने वाले देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। बुधवार 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देपालपुर को सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि के साथ अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि देपालपुर को कौनसा स्थान मिलता है। दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत देश के 72 शहरों को सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया था। इस पहल का उद्देश्य केवल शहरों को रैंकिंग देना नहीं, बल्कि स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को दूसरे शहरों का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी देना था। इसी के तहत देश के स्वच्छता मॉडल के रूप में पहचान बना चुके इंदौर को देपालपुर का साझेदार बनाया गया। इसके बाद इंदौर नगर निगम ने अपने स्वच्छता मॉडल और अनुभव के आधार पर देपालपुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग किया। इंदौर के मार्गदर्शन में देपालपुर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया गया। कचरे के बेहतर प्रबंधन और निपटान पर काम हुआ। करीब 1250 टन कचरे का व्यवस्थित तरीके से निपटान किया गया। वर्षों से जमा कचरे के पहाड़ को खत्म करने के साथ ही पूरे देपालपुर में स्वच्छता का मॉडल लागू किया गया। सफाई व्यवस्था में सुधार और कचरा प्रबंधन के इन प्रयासों का नतीजा अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया है। खास बात यह है कि इंदौर इस बार सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में भले ही शामिल नहीं है, लेकिन स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के जरिए इंदौर का स्वच्छता मॉडल दूसरे शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सफल रहा है। इसे इंदौर की स्वच्छता की विरासत और अनुभव की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त प्रवीण सिंह सहित 21 सदस्यों का दल दिल्ली रवाना होगा। वहीं देपालपुर नगर परिषद के आठ सदस्यीय दल को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। बुधवार को होने वाले समारोह में देपालपुर की अंतिम रैंक और सम्मान की स्थिति स्पष्ट होगी। बाइट – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर0
0
Report
गया में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दीपावली कार्यक्रम में भाग लिया, प्रसाद वितरित
Patna, Bihar:लोकेशन — गया जी *गया जी में दीपावली पर धार्मिक आयोजन में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार मां काली दूसरों की पूजा कर भंडारे में किया प्रसाद वितरण* डॉ प्रेम कुमार गया जी के गांधी मोड़ पर आयोजित मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की तथा पूजा समिति के द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच में प्रसाद वितरण किया। वahi गया जी में विभिन्न पूजा पंडालून में पूजा पाठ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष का लोगों ने स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पूजा पर गौमाता की सेवा के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद
Patna, Bihar:लोकेशन— गया जी *गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गौ माता को गुड़ खिलाकर पूजा-अर्चना की।* बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आज गया जी पहुंचकर गोवर्धन पूजा के मौके पर गौ माता का पूजा अर्चना किया。 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गौ-सेवा और गौ-संरक्षण के साथ भारतीय सनातन संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया。 गोवर्धन पूजा के मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने दिया गौ माता की सेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। भारतीय परंपरा में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौवंश का कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।0
0
Report
छठ त्योहार से पहले गुड़ फैक्ट्री पर छापा: 250 बोरी जब्त, लाइसेंस अवैध
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने पकड़ी भारी अनियमितता; मिठाई के एक्सपायर्ड लाइसेंस पर बिना मानक तैयार हो रहा था गुड़। विभागीय कार्रवाई: आगामी छठ पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और फूड सुरक्षा ऑफिसर की संयुक्त टीम ने मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव में स्थित एक गुड़ फैक्ट्री में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में साफ-Sफाई के अभाव और लाइसेंस से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही 45-45 किलो की लगभग 250 बोरी गुड़ जब्त कर लिया। छापेमारी के संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में सही तरीके से गुड़ का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जब टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमित जांच की, तो कई स्तरों पर भारी कमियां पाई गईं। एसडीएम ने बताया कि हालांकि पिछली जांच की तुलना में इस बार थोड़ी सफाई दिखी, लेकिन खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों के हिसाब से अभी भी काफी खामियां मौजूद हैं। जांच के दौरान वहां से पीले गुड़ और फैक्ट्री में तैयार कर बाजार में बेचे जाने वाले गुड़ के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। वहीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि फैक्ट्री में बेहद गंदे और अस्वास्थ्यकर माहौल में गुड़ बनाया और स्टोर किया जा रहा था। कागजातों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संचालक के पास गुड़ बनाने का कोई वैध लाइसेंस ही नहीं था। वह मिठाई बनाने के लाइसेंस पर अवैध रूप से गुड़ तैयार कर रहा था और वह लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका है。 फिलहाल, जब्त किए गए 250 बोरी गुड़ को सीज कर फैक्ट्री परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फूड इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि वरीय अधिकारियों और डीएम के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल होता है, तो पूरे स्टॉक को नष्ट कर दिया जाएगा और संचालक पर जुर्माने के साथ विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सैंपल पास होने की स्थिति में ही एफएसएसएआई के कड़े निर्देशों के तहत बिक्री की अनुमति दी जाएगी।0
0
Report
नवलगढ़ में जग्गी हत्या: 4 गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त; अन्य आरोपी की तलाश जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं देलसर कलां जग्गी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई चुनावी रंजिश में हुई हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार विजय उर्फ कालू, रामनिवास, अतुल कुमार और रचित कुमार गिरफ्तार जानलेवा हमले के मामले में तोगड़ा कलां निवासी अजय कुमार भी गिरफ्तार हिंसा के घटनाक्रम में प्रयुक्त कैंपर-बोलेरो सहित 4 वाहन जब्त पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर लिया पुलिस रिमांड अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी नवलगढ़ पुलिस झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के देलसर कलां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष और जगदीप उर्फ जग्गी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नवलगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जानलेवा हमले के एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ घटनाक्रम में इस्तेमाल किए गए चार वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। दरअसल, 4 नवंबर 2026 की रात देलसर कलां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और मारपीट, जानलेवा हमले तथा वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इसी घटनाक्रम में जगदीप सिंह उर्फ जग्गी की हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में नवलगढ़ थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। नवलगढ़ थाना पुलिस, मुकुंदगढ़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। गोपनीय सूचनाओं और तकनीकी सहायता के आधार पर घटना में शामिल व्यक्तियों और वाहनों को चिह्नित किया गया।पुलिस ने जगदीप उर्फ जग्गी हत्याकांड में देलसर कलां निवासी विजय उर्फ कालू, रामनिवास, अतुल कुमार और रचित कुमार को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय उर्फ कालू पुत्र कुरडाराम (26), रामनिवास पुत्र भागचंद (50), अतुल कुमार पुत्र सुभाष कुमार (30) और रचित कुमार पुत्र नेमीचंद (27), सभी निवासी देलसर कलां के रूप में हुई है।देलसर कलां घटनाक्रम से जुड़े जानलेवा हमले और वाहनों में तोड़फोड़ के दूसरे मामले में पुलिस ने तोगड़ा कलां निवासी अजय कुमार (22) पुत्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घटनाक्रम में प्रयुक्त कैंपर और बोलेरो सहित चार वाहनों को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों और वारदात में प्रयुक्त वाहनों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
