icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow1 Jan 1, 12:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर-खीरी मितौली में सपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कहा 2027 में भाजपा सरकार खत्म,कईमुद्दों पर चर्चा

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow1m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।भारी बारिश के बीच पीडीए सम्मेलन में पहुंचे श्याम लाल पाल मितौली में भारी बारिश के बीच कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में शुक्रवार को पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने किसान और नौजवानों के मुद्दों के साथ पेपर लीक तथा चुनाव आयोग से जुड़े विषयों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक सुनील लाला, शशांक यादव, अबरार मंसूरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में अमृतसर से सिख अखाड़ा शामिल, शौर्य-युद्ध कौशल का आकर्षण

Kota, Rajasthan:हाथों में हथियार... संतुलन और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन... और देखते ही देखते माहौल तालियों से गूंज उठा। कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। पहली बार अमृतसर से आया सिख अखाड़ा शोभायात्रा का हिस्सा बना। पारंपरिक वेशभूषा में अखाड़े के कलाकारों ने शौर्य, अनुशासन और युद्ध कौशल से जुड़े रोमांचक करतब दिखाए। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता के मुताबिक आयोजन समिति के साथ समन्वय कर शोभायात्रा को पहले से ज्यादा भव्य और व्यवस्थित बनाने की कोशिश है, ताकि कोटा की यह पहचान देश और विदेश तक पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

सभापति ने सरानी खेड़ा में शिक्षा व भवन के लिए बजट मंजूरी की आशा जताई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर परिषद सभापति गिरीश कुमार गर्ग अपने पैतृक गांव सरानी खेड़ा पहुंचे। जहां ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने साफा बांधकर और फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सभापति ने गांव में स्थित अपनी कुलदेवी-देवताओं, निजी मंदिर, पापड़ी वाली माता मंदिर और रामचंद्र जी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रामसेवक गर्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और मां सरस्वती मंदिर में पूजा की। विद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही 700 छात्राओं को उन्होंने भोजन प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि विद्यालय के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा और भवन निर्माण के लिए बजट पास कराकर नए कमरे बनवाए जाएंगे
0
0
Report

कोटा के जुलूस में चोरी और मंगलसूत्र तोड़ने मामला; CCTV से बदमाशों की पहचान

Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी का जुलूस पूरे शबाब पर है, लाखों की भीड़ है, सुरक्षा के लिए पुलिस की बड़ी तैनाती है, ड्रोन और CCTV से निगरानी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद जुलूस में बदमाश सक्रिय नजर आ रहे हैं। कैथूनीपोल थाना चौक के पास नयापुरा निवासी बृजेश की जेब कट गई। बताया जा रहा है कि उनकी जेब से 3600 रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं जुलूस में एक महिला का मंगलसूत्र तोड़ने का मामला भी सामने आया है। महिला ने कैथूनीपोल थाने पहुंचकर शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों की मदद से घटनाओं का पता लगाने और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं。
0
0
Report

अनंत चतुर्दशी पर घर-घर गणेश पूजा और शोभायात्रा की धूम

Nagaur, Rajasthan:अनन्त चतुर्दशी पर घर घर में हुई ग़ौरी नन्दन गणेश की विधिवत पूजा अर्चना श्रृद्धालुओं ने आराध्या गणपति से परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना मेड़ता उपखण्ड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर घर घर प्रथम पूज्य गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ निकली भव्य शोभायात्रा। भक्तों ने अपने आराध्य गणपति से अगले वर्ष आने का वादा लेकर विदा किया। शहर के मुख्य मंदिरों एवं चौराहा पर गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई गणपति बप्पा की मूर्तियों को आज विशाल शोभायात्रा के साथ सरोवर तक लाया गया जहां विधि विधान के साथ विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने माकूल प्रबंधन किए तो वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने गणपति को विदा किया।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में गणपति विसर्जन के दौरान पर्यावरण संरक्षण की नई पहल सफल

Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की विदाई के साथ नगर निगम का एक बड़ा नवाचार भी सफल रहा। शहर में बनाए गए तीन अस्थायी कुंडों में 13 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम ने भितरिया कुंड में दो और मौजी बाबा की गुफा क्षेत्र में एक अस्थायी कुंड तैयार किया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। खास बात ये रही कि इन प्रतिमाओं को बाद में ट्रॉलियों के जरिए कंसुआ स्थित सूरसागर ले जाकर विधिवत विसर्जित किया गया। नगर निगम के मुताबिक इस व्यवस्था का मकसद चंबल नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन को कम करना था, ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रंगों में मौजूद केमिकल से नदी और जलीय जीवों को नुकसान से बचाया जा सके। इतना ही नहीं, निगम ने घर से गणेश प्रतिमाएं प्राप्त करने की भी व्यवस्था की। करीब आधा दर्जन विसर्जन वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे और श्रद्धालुओं से प्रतिमाएं लेकर उनका ससम्मान विसर्जन कराया। यानी गणपति की विदाई के साथ कोटा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अलग पहल देखने को मिली।
0
0
Report

जमशेदपुर बैंक लूट: 43 लाख नकद व 33.20 करोड़ सोने के साथ बदमाश फरार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉ रेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी; कल स्कूल बंद

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लगातार पिछले 16 घंटे से हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, वही कई निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो चुकी है. नेशनल हाईवे 523 के दुर्ग रायपुर मार्ग के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग ने दुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके बाद दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग ने कल यानी 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है. पिछले 16 घंटे से दुर्ग जिले में बारिश हो रही है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.
0
0
Report

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में तीन युवकों की मौत, बड़ा हादसा

Dhar, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत धार जिले के बदनावर के बागेड़ी डेम पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के लिए पहुंचे तीन नवयुवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक सरस्वती कॉलोनी, बदनावर के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है。
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा अब टाइमर से संचालित, ड्रोन-सीसीटीवी से कड़ी निगरानी

Kota, Rajasthan:कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा पर इस बार पुलिस की निगरानी बेहद कड़ी है। ड्रोन से नजर... CCTV कैमरों से निगरानी... और कैथूनीपोल चौक पर पहली बार लगा है टाइमर। प्रशासन ने जुलूस को व्यवस्थित करने के लिए ये नया प्रयोग किया है। हर अखाड़े को करतब दिखाने के लिए 10 मिनट का समय दिया जा रहा है। जैसे ही 10 मिनट पूरे होते हैं... टाइमर का हूटर बज जाता है। यानी अब अखाड़ों के प्रदर्शन का समय तय है और इसी टाइमिंग के हिसाब से शोभायात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इधर सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी तेजस्विनी गौतम संभाल रही हैं। एसपी कैथूनीपोल थाने से पूरे जुलूस पर नजर रख रही हैं और पुलिस अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे रूट की निगरानी हो रही है। मकसद साफ है, शोभायात्रा भव्य भी रहे और पूरी तरह व्यवस्थित भी。
0
0
Report
Advertisement

जालौन तहसील परिसर में महिला से मारपीट, आरोपी फरार

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तहसील परिसर में महिला से मारपीट की घटना से मचा हड़कंप, मुकदमे की तारीख पर पेशी के लिए तहसील पहुंची महिला के साथ हुई मारपीट, पीड़ित महिला ने अनूप सोनकिया पर जमीन पर गिराकर मारपीट करने का लगाया आरोप, मारपीट में महिला के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाला आरोपी युवक मौके से हुआ फरार, महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top