icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow5 Jan 2025, 01:35 pm

झांसीः रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

Jhansi, Uttar Pradesh:

रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने औचक रूप से सड़क रास्ते से पहुंचकर विभिन्न संरक्षा प्रबंधों का गहन परीक्षण किया। यह निरीक्षण एलसी नंबर 141/E और नंदखास स्टेशन पर किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। धुंध के दौरान ट्रेनों की गति के मॉनिटरिंग के लिए विशेष रूप से स्पीड गन का उपयोग करते हुए ट्रेनों की गति की जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता और फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए अल्कोहल टेस्ट किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार,

RavindraRavindraFollow2m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार, चाइनीज झालरों से मिट्टी के दीपकों की मांग घटी,कुम्हारों ने दीपावली पर स्वदेशी दीपक अपनाने की अपील की, कई महीनों से दीपावली की तैयारी में जुटे हैं मिट्टी के कारीगर, चाइनीज झालरों और रंग-बिरंगी बिजली की लाइटों से मिट्टी के दीपकों की घटी मांग, विश्वकर्मा योजना के तहत मिले इलेक्ट्रिक चाक से कारीगरों को मिली सहूलियत, कारीगरों की लोगों से अपील- इस दीपावली मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाएं स्थानीय कारीगरों का रोजगार, पारंपरिक संस्कृति को बचाने और कुम्हारों के घरों में खुशियों का दीप जलाने की अपील।
0
0
Report

जनकपुरी के बीमा साइबर कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार

Delhi, Delhi:पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड पुलिस ने जनकपुरी में संचालित एक संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का कियाभंडाफोड़ गिरोह से जुड़े 43 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में 32 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल 2 लाख रुपये नकद, 48 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 38 सिम कार्ड तथा 22 डेबिट/क्रेडिट/पेमेंट कार्ड 600 से अधिक शीट, 67 रजिस्टर नोटबुक तथा 38 कथित कंपनी पहचान-पत्र बरामद आरोपी कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों को फोन करते थे और उन्हें झूठे पॉलिसी लाभ एवं अपग्रेड की पेशकश कर ठगी का शिकार बनाते थे राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड के इंस्पेक्टर अमित धानी को एक गुप्त सूचना मिली कि जनकपुरी स्थित A-3/11, द्वितीय तल, दिल्ली में कथित रूप से संचालित एक साइबर ठगी कॉल सेंटर चल रहा है।सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश कुमार निरीक्षक अमित धानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जनकपुरी उक्त परिसर पर छापा माराऔरछापेमारी के दौरान वहां 43 व्यक्ति—32 महिलाएं और 11 पुरुष— मौजूद पाए गए। इनमें कॉल सेंटर का मालिक और उसके 42 कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों में टेलीकॉलर, प्रबंधकीय कर्मचारी, HR तथा प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे।कई कर्मचारी वर्कस्टेशन पर बैठे पाए गए, जो कीपैड मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल कर रहे थे। वे कथित रूप से PNB MetLife, SBI Insurance, ICICI Lombard तथा Bharti AXA सहित विभिन्न बीमा कंपनियों के पॉलिसीधारकों से संपर्क कर रहे थे और स्वयं को संबंधित बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बता रहे थे। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया किइस संबंध में थाना जनकपुरी में FIR संख्या 450/2026, धारा 318(4)/61(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पांच आरोपियों—विशाल कपूर (मालिक), नितिन शर्मा (एडमिन), गुंजन (HR मैनेजर), अजय (असिस्टेंट मैनेजर) तथा भीम (मैनेजर)—को गिरफ्तार किया गया। शेष 38 व्यक्ति टेलीकॉलर थे, जिन्हें छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि कॉल सेंटर का मालिक विशाल कपूर कथित रूप से पॉलिसीधारकों का डेटा और उनके नंबर प्राप्त कर टेलीकॉलर्स को उपलब्ध कराता था। उसके बाद टेलीकॉलर युवतियां कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों से संपर्क करते थे और उन्हें पॉलिसी अपग्रेड, बीमा संबंधी लाभ तथा अन्य आकर्षक योजनाओं की पेशकश करते थे और लड़कियां मीठी मीठी बाते कर लोगो को अपने जाल में फंसा कर लोगो से ठगी करते थे। पश्चिम जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई और संगठित साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के प्रयासों को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नीरज ठाकुर वेस्टर्न रेंज जॉइन्ट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करने में टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों और समन्वित कार्रवाई की सराहना की। मामले में आगे की जांच जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही पॉलिसीधारकों के डेटा के स्रोत का पता लगाने, संबंधित बैंक खातों का सत्यापन करने, प्रभावित पॉलिसीधारकों की पहचान करने तथा इस पूरे मामले में शामिल व्यक्तियों की व्यक्तिगत भूमिका निर्धारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

इरफान अंसारी के बांग्लादेश बयान पर महाराष्ट्र विधायक की सख्त प्रतिक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Anand Dubey (Shiv Sena) on Irfan Ansari's Bangladesh statement हम तो यही कहेंगे इरफान अंसारी को कि कसाई के मनाने से गाय माता की मृत्यु नहीं हुआ करती। आप लाख अपने मन में? मुंगेरी लाल के गंदे सपने देखें, चाहे खयाली पुलाव बनाएं कि देश में? अराजकता फैलेगी, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे हालात हमारे भारत में? होंगे, ये कदापि हो नहीं सकता। देश का 40 करोड़ से ज्यादा जन जी घरों में बैठकर पढ़ाई कर रहा है।पने दीपावली की तैयारी कर रहा है, उसे पता है कि आईएएस, आईपीएस, बिजनेसमैन, वकील, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स हमें बनने हैं। हमें इस देश को आगे बढ़ाना है, 2047 का जो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का सपना है, उसमें भूमिका निभानी है। क्यों पड़े हो चक्कर में? कोई नहीं है टक्कर में। इंफार अंसारी जैसे लोग जिनके मानसिकता में? गंदगी भरी हुई है,
0
0
Report

राजनांदगांव में इंस्टाग्राम फर्जी लिंक से 11.36 लाख ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिहार के बोधगया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम से एक फर्जी लिंक तैयार किया था। इस लिंक के माध्यम से प्रार्थी को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, सोलर सिस्टम और मशीनों की अग्रिम कीमत के साथ ही कंपनी के अधिकारियों के आने-जाने के खर्च के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराए गए। इस तरह आरोपियों ने प्रार्थी से कुल 11 लाख 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बिहार के बोधगय़ा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बोधगया पहुंचकर प्रशांत कुमार और अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी लिंक तैयार कर इसी के माध्यम से ठगी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है. राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी की इस वारदात में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दीपावली पूर्व कार्रवाई तेज

Indore, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार से पहले इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने 5 नवंबर को इंदौर जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर औचक कार्रवाई करते हुए कुल 11 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। सुखलिया-खातीपुरा स्थित दूध उत्पाद प्रतिष्ठान से प्रारंभिक जांच में अमानक पाए गए मावा और मीठा मावा का करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का स्टॉक जप्त किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को दीपावली के मद्देनजर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। दरअसल दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने इंदौर जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। पहली कार्रवाई सुखलिया-खातीपुरा के अग्रवाल कंपाउंड स्थित श्री देव प्रेम मिल्क प्रोडक्ट्स पर की गई। यहां निरीक्षण के दौरान दूध से पनीर, घी, मावा और मिठाइयों का निर्माण किया जाना पाया गया। लेकिन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं मिली। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। खाद्य पदार्थों का भंडारण भी अव्यवस्थित पाया गया। मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें मावा और मीठा मावा में मिलावट की आशंका सामने आई। इसके बाद मावा, मीठा मावा, मिल्क केक और स्टार्च सहित कुल 5 नमूने विस्तृत जांच के लिए लिए गए। वहीं प्रारंभिक जांच में मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाए गए मावा और मीठा मावा का करीब 1 लाख 20 हजार रुपये का स्टॉक जांच रिपोर्ट आने तक जप्त कर लिया गया। दूसरी कार्रवाई सांवेर रोड स्थित नमकीन क्लस्टर के श्री गणेश चिप्स भंडार पर की गई। यहां आलू चिप्स और आलू लच्छा का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कुछ सड़े हुए आलू मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं खाद्य तेल की टीपीएम मीटर से जांच की गई, जिसमें तेल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस प्रतिष्ठान से आलू चिप्स, आलू लच्छा, मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, सेंधा नमक और काला नमक सहित कुल 6 नमूने विस्तृत जांच के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के साथ ही नियंत्रक मनोज पुष्प ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और औषधि निरीक्षकों की समीक्षा बैठक भी ली।
0
0
Report

झालरापाटन की फीनी: 200 साल पुरानी परंपरा विदेशों तक, GI टैग की चर्चा

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले का ऐतिहासिक शहर झालरापाटन अपनी प्राचीन विरासत और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ खानपान की खास पहचान के लिए भी जाना जाता है। यहाँ की एक ऐसी मिठाई है, जिसका स्वाद लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं झालरापाटन की मशहूर फीणी की। करीब 200 साल पुरानी इस पारंपरिक मिठाई की मिठास अब देश की सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुंच चुकी है। आखिर क्या है इस फीणी की खासियत और कैसे तैयार होती है यह पारंपरिक मिठाई, देखकर हमारी यह खास रिपोर्ट झालरापाटन के मुख्य बाजार में कुछ सीमित दुकानों में तैयार होने वाली फीणी सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि यहाँ की वर्षों पुरानी परंपरा और खानपान की विरासत है। पीढ़ी दर पीढ़ी हलवाइयों द्वारा तैयार की जा रही इस मिठाई ने अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थानीय कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक बनाने के तरीके ने इसे खास बना दिया है। इसकी खासियत इसका स्वाद, बनावट और पारंपरिक निर्माण प्रक्रिया है। फीणी बनाने में कारीगरों को काफी मेहनत और हुनर की जरूरत होती है। यही वजह है कि इसका स्वाद दूसरी मिठाइयों से अलग माना जाता है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब इसकी मांग देश के कई हिस्सों के साथ विदेशों तक पहुंच रही है। झालरापाटन की इस पारंपरिक मिठाई को लेकर अब इसे और व्यापक पहचान दिलाने की उम्मीद भी बढ़ रही है। फीणी को जीआई टैग दिलाने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हो चुकी है। अगर इसे जीआई टैग मिलता है तो झालरापाटन की इस खास मिठाई को एक नई पहचान मिल सकती है। झालरापाटन के फिनी व्यवसाई गिरधर स्वीट्स के संचालक चिराग जैन ने बताया कि उनका परिवार पिछले 5 पीढ़ियों से यानि करीब 200 वर्षों से झालरापाटन में फीनी बनाने का व्यवसाय कर रहा है। उनकी दुकान पर वर्षों पुराने कारीगरों के हाथों से ही शुद्ध फीनी बनाने का कार्य किया जाता है। इसमें शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। फीनी मिठाई में मावे का मिश्रण नहीं होता, इसलिए शुद्ध मैदा से बनने वाली मिठाई करीब 3 माह तक खराब भी नहीं होती और इसमें मिलावट की भी ग्राहकों को आशंका नहीं रहती। उनके कुशल कारीगरों द्वारा 4 तरह की फिनी बनाई जाती है, जिनका स्वाद व जायका भी अनोखा है। फीनी खरीदारों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए स्थानीय व ग्रामीण व्यक्ति फीनी पर ही विश्वसनीयता जताता है तथा त्यौहार पर एक दूसरे को भेजने के लिए अधिकांश लोग मिठाई के तौर पर फीनी का ही उपयोग करते हैं। ऐसे में शुद्ध फीनी की पसंद को अन्य महंगी मिठाइयां भी चुनौती नहीं दे पाती। झालरापाटन की फिनी यहां की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हुनर और स्वाद का अनूठा संगम है। जरूरत है तो बस इस पारंपरिक मिठाई को संरक्षण देने और देश-दुनिया में इसकी पहचान को और मजबूत बनाने की, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी झालरापाटन की इस मिठास का स्वाद चख सकें।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोप: क्या एनकाउंटर चर्चा बनेंगे?

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक और पटना के मनेर में एनकाउंटर और आरा में हाफ एनकाउंटर को लेकर RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है, अपराधियों का बोलबाला है, सरेआम हत्या होती है, अब पुलिस वाले भी हत्या करने लगे हैं, अपराधी भी हत्या करने लगे हैं।चाहे वो आरा का मामला हो, चाहे मधुबनी का मामला हो।"जब विपक्ष सरकार को निद्रा से जगाती है तो सरकार भी हरकत में आती है, लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा बैठक भी करती है।" ​तेजस्वी जी जब तक इनको कुदेरते नहीं हैं, कुरेदते नहीं हैं, तब तक सरकार जागती नहीं है। और नेता प्रतिपक्ष एक-एक बात राज्य हित में सत्ता प्रतिष्ठान का ध्यान आकृष्ट करते हैं लेकिन ये तो अहंकार में सत्ता है। ​बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी ये तो सुनती नहीं है विपक्ष की आवाज।" तो जब-जब भी दबाव विपक्ष करता है तब-तब हरकत में आती है बिहार की पुलिस, चाहे हाफ एनकाउंटर करे या फुल एनकाउंटर करे। पुलिस वाले घायल हों या अपराधी मारे जाएं। लेकिन इतनी बात है न कि भाई बिहार में इक़बाल मरा है, अपराधियों का बोलबला बढ़ा है। मनबढ़ू और मनचले लोग सड़कों पर अपना काम कर जाते हैं, लेकिन सत्ता चुपचाप रहती है।" आखिर ये स्थिति उत्पन्न क्यों हुई? जब तक शासन का इक़बाल नहीं गिरता है, तब तक एनकाउंटर जैसी बातें नहीं आतीं। एनकाउंटर तभी होता है जब सत्ता का इक़बाल गिर जाता है। बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी
0
0
Report

बीना अग्निकांड: मां-बेटी की मौत, देवरानी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:बीना अग्निकांड—मां बेटी ने तोड़ा दम, आरोपी देवरानी गिरफ्तार। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड में दर्दनाक खबर सामने आई है। आग में झुलसी मां गिरजाबाई और उसकी 15 वर्षीय बेटी आयुषी भी जिंदगी की जंग हार गई। गिरजा ने सागर में तो आयुषी ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी देवरानी काजल को हिरासत में ले लिया है। परिवार के बारे में बताया गया है कि पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में देवरानी काजल ने कथित तौर पर अपनी जेठानी गिरजाबाई और उसकी बेटी आयुषी को कमरे में बंद कर आग लगा दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी काजल कमरे को बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गिरजाबाई की सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि आयुषी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा था उसने भी देर रात दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी देवरानी काजल को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में लकड़ी चोरी: ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध पकड़कर हाथ-पैर बांधे

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर * लकड़ी चोरों का आतंक देर रात किसानों के खेतों से काटे जा रहे पेड़ * नहर किनारे से पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ले जा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा * ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा * ग्रामीणों ने चोरों का हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक * मौके से लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ग्रामीणों ने पकड़ी * पुलिस और वन विभाग की गश्त के बावजूद चोरी की घटनाओं पर उठ रहे सवाल * ग्रामीणों ने लकड़ी चोरी पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का मामला
0
0
Report

इरफान अंसारी ने केंद्र-चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, मोदी को सुनने की नसीहत

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का उदाहरण देते हुए सरकार को सबक लेने की चेतावनी दी. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की आवाज सुनने की नसीहत दी साथ ही दावा किया कि देश में लाखों छात्र, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं. लेकिन राहुल गांधी ने लोगों को कानून हाथ में लेने से रोक रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिस्थितियों से सबक लेना चाहिए. रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली को बीजेपी की ओर से फ्लॉप बताए जाने पर इरफान अंसारी ने पलटवार किया.
0
0
Report

धनतेरस पर कुबेर नाभि इत्र से उज्जैन के कुंडेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:धनतेरस पर कुबेर देव की नाभि में लगाया जाता है इत्र, सुख-समृद्धि की कामना लेकर कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु उज्जैन के 84 महादेव में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर में धनतेरस पर उमड़ रही भक्तों की भीड़ मान्यता है कि कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में विराजित है करीब 1100 साल पुरानी कुबेर देवता की प्रतिमा, अनार का लगाया जाता है विशेष भोग। मंदिर की दो अनोखी विशेषताएं भी हैं खास,विश्व में एक मात्र यहां खड़े नंदी विराजित हैं और शिखर पर बना है माता लक्ष्मी का श्री यंत्र। उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर अपनी कई अनोखी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। यहां कुबेर देवता की करीब 1100 साल पुरानी प्रतिमा विराजित है। मंदिर की एक और खास बात यहां मौजूद नंदी की प्रतिमा है। यहां नंदी बैठे हुए नहीं, बल्कि खड़ी मुद्रा में विराजित हैं। इसे विश्व की अनोखी प्रतिमाओं में से एक बताया जाता है। इसके अलावा मंदिर के शिखर पर भी एक विशेष धार्मिक संरचना देखने को मिलती है। आमतौर पर शिव मंदिरों के शिखर पर रुद्र यंत्र होता है, लेकिन कुंडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर माता लक्ष्मी का श्री यंत्र बना हुआ है। इसी वजह से मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है। आज धनतेरस पर मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन के साथ कुबेर देवता से भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। आस्था और परंपरा का यह संगम कुंडेश्वर महादेव मंदिर को धनतेरस पर खास बना रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top