icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow15 Apr 2025, 05:12 pm

झांसी ने रचा इतिहास :1,28000 लोगों ने 6 घंटे में किये हस्ताक्षर

Jhansi, Uttar Pradesh:

जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के तत्वावधान में डाॅ जितेन्द्र कुमार तिवारी के संयोजन में आयोजित स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर आधारित हस्ताक्षर संकल्प अभियान में सिर्फ 6 घंटे में 1,28000 एक लाख अट्ठाईस हजार लोगों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला. जनसैलाब में बदला जनांदोलन हर गली, हर कोना जागा,सुबह से ही झांसी की सड़कों, चौराहों, मोहल्लों, स्कूल-कॉलेजों, दफ्तरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और बाजारों में सैकड़ों टेबल लगाई गईं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित किया

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार अपने विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे।इस दौरान तेजस्वी यादव ने पहले नाव पर सवार हो कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना उसके बाद बाइक पर सवार हो कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया।राघोपुर के तेरसिया गांव पहुंचे जहां दो दिन पहले नाव हादसे का शिकार हुए दोनो मृतकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।वहीं तेरसिया पहुंचे तेजस्वी यादव ने बाढ़ राहत का भी जायजा लिया और लोगो से कहा कि रोड ऊंचा करना है।तेजस्वी के कार्यक्रम की सूचना पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई लिहाजा तेजस्वी यादव ने ट्रैक्टर पर चढ़ कर लोगो से बात की और उनका हाल जाना।तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया।वहीं मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि सरकार फेल हो गई है।उन्होंने कहा कि मेरे वोट का नहीं बल्कि सरकार की हवा निकल गई है।तेजस्वी ने सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग आ रहे है और खाना खा कर जा रहे है लेकिन बाढ़ में लोगो को नाव नहीं मिल रहा है,तिरपाल नहीं मिल रहा है,लोगो का जान जा रहा है लोग परेशान है और सरकार की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
0
0
Report
Advertisement

लहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत, गेट से टक्कर की आशंका

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के लहार में गुरुवार शाम को सड़क पर रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। लहार-सिकरी मार्ग पर सिकरी जागीर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार लालपुरा निवासी 20 वर्षीय छोटू उर्फ दिग्विजय और उनकी 40 वर्षीय मां गुड्डी देवी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लहार पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर पड़े मां-बेटे के शव और घायल अवस्था में पड़े दो युवकों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल लहार सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की एक बड़ी वजह बाइक पर रखा लोहे का गेट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमन सिंह राजावत बाइक पर लोहे का गेट रखकर ले जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मां-बेटे की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हालाँकि लोहे के गेट की वजह से हादसा हुआ या दुर्घटना की कोई दूसरी वजह थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हालाँकि अमन राजावत और उनके साथ बाइक सवार गंभीर घायल है जिनका इलाज चल रहा है। एक तरफ अस्पताल में दो जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी है, तो दूसरी तरफ लालपुरा गांव में एक मां और बेटे की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पुलिस हादसे की हर कड़ी की जांच कर रही है, लेकिन सवाल यही है कि अगर सड़क पर इस तरह सामान लादकर बाइक दौड़ाई जा रही थी, उससे साबित होता है कि हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा था।
0
0
Report

कोटा: फोरलेन के फार्म हाउस से 18 बकरों की चोरी, सीसीटीवी वायरल

Kota, Rajasthan:कोटा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ कस्बे के फोरलेन के नीचे बने एक फार्म हाउस से 18 बकरा बकरी चुराकर ले जाने का एक मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज गुरुवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अर्टिका कार से चोर ने कार को फोरलेन पर खड़ा कर दिया चोर फार्म हाउस में घुसकर बड़े बकरे व बकरियां जिनकी सँख्या 18 है को लेकर कार में भरकर रफूचक्कर हो गए। घटना का फार्म हाउस मालिक को पता चला तो कैथून थाने पर मामला दर्ज करवाया गया उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरो की तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि चोर car से simlia baarā की तरफ गए ।पुलिस चोरो की सरगर्मी से तलाश कर रही है। फार्म हाउस मालिक ने इन बकरा बकरियों की कीमत साढ़े 4 से 5 लाख बतायी है।
0
0
Report
Advertisement

नोखा स्कूल में शिक्षकों के बीच मारपीट, पांच निलंबित

Sasaram, Bihar:सासाराम में खबर का बड़ा असर हुआ है। सासाराम के नोखा में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय, चनकी में शिक्षकों के बीच आपस में मारपीट एवं गाली गलौज का वीडियो वायरल होने पर जब इस खबर को चैनल पर प्रमुखता से चलाई गई तो मारपीट एवं गाली गलौज में शामिल पांच शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। एक शिक्षक से मारपीट करने वाले दो शिक्षिका अंजू कुमारी तथा उमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिस शिक्षक अभिषेक उपाध्याय की पिटाई हो रही है, उसके अलावा नित्यानंद भारती एवं उमेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि विद्यालय की गरिमा का हनन करने मामले में सभी पर कार्रवाई की गई है। बता दे कि इस खबर को चैनल ने प्रमुखता से चलाई और उसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। बता दे की 5 सितंबर शिक्षक दिवस को शिक्षकों में आपसी तनातनी को देखते हुए दो महिला शिक्षिकाओं ने मिलकर अभिषेक उपाध्याय नामक एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इस दौरान एक अन्य शिक्षक वीडियो बना रहे थे। बड़ी बात है कि स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षा दिवस पर शिक्षकों की यह करतूत वायरल हो गई। इसके बाद शिक्षा विभाग पूरे मामले को संज्ञान लिया और चैनल पर खबर चलने के बाद मुकम्मल कार्रवाई हुई है。
0
0
Report

जयपुर: BLINKIT के डार्क स्टोर पर छापा, 800 खाद्य पैकेट व ख़राब सामग्री नष्ट

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईजयपुर में BLINKIT के डार्क स्टोर पर केंद्रीय दल का छापा, भारी अनियमितताओं के बीच बड़ी मात्रा में 800 dairy उत्पाद एवं ख़राब खाद्य सामग्री मौके पर करवाई नष्ट फ़तेह टीबा, आदर्श नगर स्थित blinkit वेयरहाउस (डार्क स्टोर ) पर हुई कार्रवाई ऑनलाइन फूड एवं ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर निरीक्षण आयी भारी अनिमियताएं दूषित होने की आशंका को देखते हुए लगभग 800 पैकेट नष्ट कराए गए 24 pkt अमूल बटर, 60 बोतल बॉम्बे बंटा juice low fat दूध के 11 पाउच, tropicana juice, cow घी का pkt एवं 1400 ml अमूल tond मिल्क क्षतिग्रस्त (Damaged) और एक्सपायर हुए खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया
0
0
Report
Advertisement

एनडीए में आरक्षण समीक्षा को लेकर तकरार जमुई तक पहुंची; नेताओं के खिलाफ नारे

Jamui, Bihar:जमुई: आरक्षण में समीक्षा के मुद्दे को लेकर एनडीए के भीतर शुरू हुई सियासी तकरार अब जमुई में भी खुलकर सामने आने लगी है। गुरुवार को जमुई सर्किट हाउस में जमुई सांसद अरुण भारती के सामने लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। एनडीए के घटक दल के नेताओं के खिलाफ उसी गठबंधन के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने जिले की सियासत को गरमा दिया है। दरअसल, आरक्षण में समीक्षा को लेकर जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी राजनीतिक खींचतान के बीच सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने जीतन राम मांझी के पक्ष में खुलकर अपनी बात रखी और चिराग पासवान तथा सांसद अरुण भारती को लेकर तीखी टिप्पणी की। विधायक की ओर से स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद विवाद और गहरा गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम से लौटने के क्रम में सांसद अरुण भारती जमुई पहुंचे। सर्किट हाउस में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी और प्रफुल्ल मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है? गठबंधन में ही 'मुर्दाबाद' के नारे, बढ़ी सियासी बेचैनी एक ही गठबंधन में शामिल दलों के नेता जब एक-दूसरे के खिलाफ बयान दें और फिर उनके कार्यकर्ता सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगें, तो यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। क्योंकि आम तौर पर चुनावी राजनीति में मुर्दाबाद और जिंदाबाद के नारे पक्ष-विपक्ष के बीच सुनाई देते हैं। ऐसे में एनडीए के भीतर ही घटक दल के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी ने गठबंधन के अंदर सब कुछ सामान्य होने के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांक…
0
0
Report

वैशाली के लालगंज में लॉन्चर गिरने से 4 मजदूर घायल, जांच के आदेश

Naya Chak, Bihar:आज वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएचएआई के एनएच-139 डब्ल्यू फोरलेन का निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान लॉन्चर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए हैं, घटना को लेकर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि वैशाली में बाकरपुर मानिकपुर NHAI के द्वारा वहां पर फोरलेन बन रहा है, वहां स्लैब को लॉन्च करने वाला लॉन्चिंग गार्डर एक लॉन्च करने के बाद दूसरे लॉन्च के लिए वह गार्डर आगे बढ़ रहा था इसी दौरान आगे बढ़ा और अचानक पीछे स्लाइड हो गया जिसके वजह से मजदूर में अफरा तफरी हो गई और वह वहां से कूद गए, गार्डर थोड़ा टिल्ट किया और गिरा घबराहट में मजदूर वहां से कूद गए जिसके वजह से उन्हें चोटें आई हैं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, सभी सही सलामत है और डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हमारा विभाग इस पर जांच बैठाएगा, तकनीकी दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ त्रुटि हुई है इस पर हमारा विभाग जांच जरुर करेगा। घायलों को हर संभव मदद दी जाएगी。
0
0
Report

गोपालगंज में शराब तस्करी रोकथाम: यूपी सीमा पर 24 घंटे जांच, बस से शराब जब्त

Gopalganj, Bihar:सूबे में पूर्ण शराबबंदी है शराब तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम 24 घंटे यूपी सीमा पर जांच अभियान चला रही है वही तस्कर नए नए हथकंडे से शराब तस्करी कर रहे हैं गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बल्थरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक लक्जरी बस से करीब ₹1 लाख मूल्य की शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बस कानपुर से पटना जा रही थी। एनएच 27 के बल्थरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बस की तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद होने के बाद बस को जब्त कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम शराब की बरामदगी और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

डेहरी में SDM के निरीक्षण में चार अल्ट्रासाउंड सेंटर मिले सही कागजात, फर्जी सेंटरों पर सख्ती

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार के द्वारा आज डेहरी के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा पैथोलॉजी सेंटरो की निरीक्षण किया गया। बता दे कि एक विशेष दस्ता बनाई गई है, जो डेहरी तथा आसपास की इलाके में चल रहे विभिन्न नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर में जहां कहीं से भी कुछ अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो उसे पर कार्रवाई भी हो रही है। कल जहां एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया था। वही आज कर अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। बता दे कि प्रशासन की भविष्य के कारण फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले सतर्क हो गए हैं। एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि आज चार अल्ट्रासाउंड सेंटरो की जांच की गई। इसके तमाम कागजात सही पाए गए, साथ ही संबंधित चिकित्सक भी उपस्थित मिले, जो काफी अच्छा है। नियम के अनुसार जो भी संस्थान चल रहे हैं, प्रशासन उन्हें भरपूर सहयोग करेगी । बाईट -- निलेश कुमार (एसडीएम) डेहरी, रोहतास।
0
0
Report

नुमाइश कैंप कॉलोनी अतिक्रमण: नगर पालिका की कार्रवाई सवालों के घेरे में

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:जाँच पूरी कार्रवाई अधूरी नुमाइश कैंप कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। मामला नुमाइश कैंप कॉलोनी का है, जहां अतिक्रमण हटाने पहुँचिे नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई तो की, लेकिन ऐसी कि अब कार्रवाई पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब चार महीने पहले नुमाइश कैंप कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि एसडीएम सदर के रसोइया चंदन सिंह ने बंद गली के रास्ते पर मंदिर की आड़ में पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने अपने स्तर से जांच कर नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। गुरुवार को नगर पालिका की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। गली संकरी होने की वजह से यहां बुलडोजर नहीं ले जाया गया और टीम ने हथौड़े से कार्रवाई शुरू की। लेकिन कार्रवाई देखकर सवाल इसलिए खड़े हुए क्योंकि टीम ने केवल छत के ऊपर बनी एक दीवार तोड़ी और वापस लौट गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नीचे सड़क पर मौजूद पक्का अतिक्रमण जस का तस छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान चंदन सिंह लगातार अधिकारियों से फोन पर बात करते रहे। पीड़ित का दावा है कि टीम के पास एक कॉल आने के बाद कार्रवाई रोक दी गई और टीम वापस लौट गई। यानी अब सवाल सीधा है -अगर अतिक्रमण हटाने के आदेश थे, तो पूरी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि मंदिर की वजह से अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया। लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि मंदिर और कथित अवैध निर्माण अलग-अलग हैं और दोनों के बीच बाकायदा एक दीवार है। ऐसे में सवाल नगर पालिका की कार्रवाई के साथ-साथ उसकी जांच पर भी उठ रहा है। बाइट =प्रमोद कुमार (शिकायतकर्ता )
0
0
Report

बांदा कोर्ट में अब्बास अंसारी की पेशी: जान खतरे का दावा, मुक्ति की अर्जी

Banda, Uttar Pradesh:बांदा - मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट आज बांदा न्यायालय में पेशी में पहुंचे जहां भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेशी के दौरान अब्बास अंसारी ने खुद की जान का खतरा बताया है, साथ दी पेशी से मुक्ति की अर्जी दी है। न्यायालय में आते जाते विधायक अब्बास अंसारी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। आपको बता दे कि फरवरी 2023 में चित्रकूट की रगौली जेल में बंद अब्बास अंसारी को जेल मैनुअल के विरुद्ध जेलर के कमरे में उनकी पत्नी के साथ पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले सन 2023 के इस प्रकरण के बाद निखत बानो, उनके ड्राईवर नियाज़ अंसारी, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर समेत जेल के कई कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में बाद में गैंगस्टर एक्ट भी किया गया था तामील, कोर्ट में आज आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने थे। कोर्ट में कई आरोपियों की उपस्थिति न होने के चलते आज आरोप तय नहीं हो सके है। प्रकरण की अगली तारीख 18 सितंबर हुई नियत की गई है। कोर्ट में पेशी के बाद विधायक अब्बास अंसारी मीडिया से बचते हुए मऊ के लिए वापस हुए रवाना हो गए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top