झांसीः मेडीकल कॉलेज अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
Jhansi, Uttar Pradesh:कचेहरी चौराहा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेडीकल कॉलेज में हुये अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुये प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से 18 मासूमों की जान चली गई। परंतु प्रदेश सरकार की उदासीनता से स्वास्थ्य विभाग की जांच में लीपापोती की गई। घटना की हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच कराई जाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
