icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow2 Feb 2025, 01:36 pm

झांसीः बमौर ने जीता मास्टर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Jhansi, Uttar Pradesh:

आर एन एस वर्ल्ड स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही मास्टर प्रीमियर लीग के 7 वें सीजन का खिताब बामौर ने रोमांच से भरे मैच को जीतकर अपने नाम किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बंगरा और बामौर के बीच खेला गया। जिसमें बामौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लकी यादव के 41, रोहित सेन के 31 और अजय कुमार के 13 रनों की बदौलत बामौर के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रनों का लक्ष्य दिया। बामौर की ओर से कुलदीप यादव, गुलाब सिंह, केतन कुशवाह और नारायण राजपूत ने 2–2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बामौर टीम ने इस रोमांचित मैच को 20वें ओवर की अंतिम गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर मैच को 3 विकेट से जीत लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top