icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow15 Jun 2024, 06:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि के दौरान महिला से छेड़छाड़; भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नवरात्रि के दौरान महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह दुर्गा मंदिर में जल चढ़ाने और दर्शन करने जा रही महिला को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पता पूछने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। वीओ01- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक दीपेश ठाकур को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट — ईश्वर जमीदार ( स्थानीय पार्षद )
0
0
Report
Advertisement

नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 108 खोए मोबाइल लौटाए, मालिकों की खुशी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस की बड़ी पहल: मिशन शक्ति के तहत 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से थाना सेक्टर-58 पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाने की सराहनीय पहल की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से कुल 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके संबंधित मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, यात्रा के दौरान या दोपहिया वाहन चलाते समय कहीं छूट गए थे। मोबाइल फोन गुम होने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। ऐसे में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर और सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद 108 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते डंडों से हमला, पांच गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर डंडों और रॉड से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर रोड, डबुआ कॉलोनी निवासी सागर ने डबुआ थाना में शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह परचून की दुकान से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान 10 से 15 लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर डबुआ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
0
0
Report

मझौली-सीहोर रोड हादसे में 10 साल की मासूम की मौत, 4 घायल

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर मझौलीसिहोरा रोड में दो बाइक आपस में भिड़ गई। घटना में 10 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया है। घटना सोमवार शाम तकरीबन 4:30 की है जब दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के मुताबिक गोसलपुर निवासी चंदन विश्वकर्मा बाइक में सवार होकर वर्षा श्रीवास और पल्लवी श्रीवास के साथ सुहजनी माता के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर से सावन गोटिया, नीरज कोल और विनय पाल जो की डूंगरिया के रहने वाले हैं, वह माता जी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सोनवानी गांव के पास पहुंचे तभी बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई, दोनों ही बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर ही 10 साल की बच्ची पल्लवी ने दम तोड़ दिया तो वहीं बाइक में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल के फौरन बाद मौके पर पहुंची मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने बताया कि दोनों ही बाइक में तीन-तीन लोग बैठे हुए थे इस घटना में वर्षा श्रीवास को मामूली चोट आई है। जबकि सावन, धीरज, विनय और चंदन की हालत गंभीर बनी हूئی है। सभी का मेडिकल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

Hanumangarh: जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक दाखिले

Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र,पंचायत समिति सदस्यों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 11 नामांकन Hanumangarh में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद हनुमानगढ़ के 37 निर्वाचन क्षेत्रों और तृतीय चरण अंतर्गत जिले की 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर गई। इसके लिए लोक सूचना जारी की गई। पहले दिन जिला परिषद सदस्य के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि 6 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने कुल 11 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित कक्षों में व्यक्तिगत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र प्राप्त करने और पूछताछ के लिए अलग काउंटर तथा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने सोमवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे। वाहनों की पार्किंग कलक्ट्रेट परिसर के बाहर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी。 विजुअल बाइट :- उम्मेदी लाल मीणा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर पहुंचें केंद्रीय मंत्री शेखावत, पेयजल, चारे और फसल बीमा पर चर्चा

Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री से की पेयजल, पशुचारे और किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने पर चर्चा जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार शाम दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। वे दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर में रहेंगे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेखावत ने पश्चिमी राजस्थान में कम बारिश के चलते पैदा हुए अकाल जैसे हालात, पेयजल संकट, पशुधन के लिए चारे की कमी और किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। शेखावत ने कहा कि इस बार देश के बड़े हिस्से में औसत से कम बारिश हुई है। राजस्थान और विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में अकाल की छाया स्पष्ट दिखाई दे रही है। कई गांवों में अभी से पेयजल संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय बेपटरी हुए जल जीवन मिशन को फिर से व्यवस्थित करने में समय और प्रयास लग रहे हैं, जिसके कारण कई गांवों में अपेक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पशुधन, विशेषकर गौवंश के सामने चारे का संकट भी गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। मुख्यमंत्री के हालिया जोधपुर प्रवास के दौरान भी इन मुद्दों पर बातचीत हुई थी। शेखावत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने, चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चारे पर अनुदान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस प्राकृतिक संकट से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। शेखावत ने कहा कि कम बारिश के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ शीघ्र मिले, इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। पंचायत चुनावों और कांग्रेस की सरकार पर टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण पैमाना हैं। राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी राजस्थान की 41 निकायों में से 36 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। राहुल गांधी की राजनीतिक रीलॉन्चिंग से जुड़े सवाल पर शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि हर बार नए अवतार में रीलॉन्चिंग होती रहती है और कुछ समय बाद फिर नया रीलॉन्च देखने को मिलेगा।
0
0
Report

मोदी के नेतृत्व पर शाहनवाज का दावा, राहुल गांधी पर तीखा हमला

Jaipur, Rajasthan:मदन राठौड़ के साथ एक ही गाड़ी में निकले शाहनवाज, राहुल गांधी पर बरसे जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक ही गाड़ी में रवाना हुए। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi के नेतृत्व की तारीफ करते हुए विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और भारत की तरक्की को कोई ताकत नहीं रोक सकती। विदेशी साजिशें सफल नहीं होंगी शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विदेश से हो रही साजिशें सफल नहीं होंगी। उनके मुताबिक, मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और भारत को प्रगति से रोकना किसी के लिए संभव नहीं है। राहुल गांधी पर तीखा हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह राजनीति चलने वाली नहीं है। उनके बयान से साफ रहा कि भाजपा विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर ले रही है। राजस्थान सरकार की तारीफ शाहनवाज हुसैन ने राजस्थान में हो रहे कामकाज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेहतरीन काम हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मदन राठौड़ के साथ रवाना होते समय दिए गए उनके बयानों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, राहुल गांधी पर हमला और राजस्थान सरकार के कामकाज की तारीफ प्रमुख रही।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर: डीएसटी और सुखेर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों बीके साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अम्बेरी इलाके में दो बदमाश हथियारों के साथ घूम रहे हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान काली पहाड़ी के पास दो संदीग्ध युवक नजर आए। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुए। साथ ही उनसे जप्त हुए मोबाइल में हथियारों की खरीद फरोख्त की जानकारी भी मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर फैजल और हार्डकोर अपराधी फरदीन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। दोनों आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि वे विरोधी गैंग के लोगों को पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस मामले में अग्रीम अनुसंधान कर रही है。
0
0
Report

133वीं राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026: रामायण थीम के साथ रावण दहन आकर्षण

Kota, Rajasthan:133 वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026, रामायण थीम पर होगा दशहरा मेले का आयोजन, कल विजय श्री रंगमंच पर होगा रावण दहन का कार्यक्रम,105 फीट ऊंचा रावण रहेगा आकर्षण का केंद्र, कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विधायक संदीप शर्मा,कल्पना देवी,शांति धारीवाल रहेंगे मौजूद, महापौर अनसुईया गोस्वामी, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, आमजन की भावनाओं के अनुरूप होगा राष्ट्रीय स्तरीय मेले का आयोजन, मेले की अधिकृत वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी,यूट्यूब पर विदेश में होगा लाइव प्रसारण, विदेशी पर्यटकों को आकर्षण करने को लेकर प्रयास जारी, कुश्ती दंगल का भी होगा मेले में आयोजन, मोटिवेशन कार्यक्रम बाल प्रतियोगिता पंजाबी नाइट सिने संध्या प्रोग्राम सहित कई प्रतियोगिता होगी आयोजित, मेले में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर रहेगा विशेष फोकस, खाद्य विभाग की टीम लगातार रहेगी मेले में सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद, मेले में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर रहेगी पैनी नजर, मेले में आठ स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था, 5 नवंबर को भव्य आतिशबाजी के साथ होगा मेले का समापन,
0
0
Report

शहापुर में आमसभा नहीं होने पर प्रहार का एकदिवसीय उपोषण तेज

Thane, Maharashtra:शहापूर ब्रेकिंग... आमसभा घ्यायला दम लागतों, तो दम त्यांच्यात नाही! - माजी आमदार पांडुरंग बरोरांचा आमदार दौलत दरोडांवर घणाघात - शहापूरात आमसभेसाठी प्रहार आक्रमक - गटविकास अधिकाऱ्यांच्या दालनासमोर उपोषण - ७ वर्षांपासून आमसभा नाही.... आमसभेसाठी प्रहारचे उपोषण - 7 वर्षांपासून आमसभा नाही - माजी आमदार पांडुरंग बरोरा यांनी दौलत दरोडांवर टोला - आमसभा घेण्यासाठी दम लागतो... अंकर... शहापूर तालुक्यात आमसभा घेण्यात यावी या मागणीसाठी प्रहार संघटना आक्रमक झाली आहे. पंचायत समितीच्या गटविकास अधिकाऱ्यांच्या दालनासमोर प्रहारने एकदिवसीय लाक्षणिक उपोषण सुरू केले आहे. प्रहार संघटनेचे तालुकाध्यक्ष वसंत पानसरे यांच्यासह संघटनेचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते या उपोषणात सहभागी झाले होते. गेल्या सात वर्षांपासून तालुक्यात आमसभा आयोजित करण्यात आलेली नाही, असा गंभीर आरोप यावेळी प्रहारने केला. शहापूर तालुक्यातील ग्रामीण भागात रस्त्यांची दुरवस्था, पाणीटंचाई आणि वीजपुरवठ्याच्या गंभीर समस्या आहेत. या मूलभूत प्रश्नांकडे प्रशासनाच्या लक्ष वेधण्यासाठी आणि तालुक्यात आमसभा आयोजित करण्यात यावी, या प्रमुख मागणीसाठी आज सोमवार दिनांक १९ ऑक्टोबर रोजी प्रहार संघटनेच्या वतीने पंचायत समिती शहापूर येथे एकदिवसीय लाक्षणिक उपोषण करण्यात आले. प्रहार संघटनेचे तालुकाध्यक्ष वसंत पानसरे यांच्यासह संघटनेचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते या उपोषणात सहभागी झाले होते. गेल्या सात वर्षांपासून तालुक्यात आमसभा आयोजित करण्यात आलेली नाही, असा गंभीर आरोप यावेळी प्रहारने केला. या उपोषणस्थळी माजी आमदार पांडुरंग बरोरा यांनी भेट देऊन आंदोलकांशी संवाद साधला. यावेळी त्यांनी आमसभा घेण्याच्या मुद्द्यावरून विद्यमान आमदार दौलत दरोडा यांच्यावर थेट टीकास्त्र सोडले. आमसभा ही ग्रामीण जनतेचे व्यासपीठ असते. रस्ते, पाणी, वीज यासारख्या मूलभूत प्रश्नांवर थेट चर्चा होऊन त्यावर ठोस उपाययोजना करण्यासाठी आमसभा महत्त्वाची असते. मात्र तीच होत नसल्याने नागरिकांना वारंवार अडचणींचा सामना करावा लागत असल्याचे आंदोलकांचे म्हणणे आहे. या उपोषणानंतर प्रशासन आणि लोकप्रतिनिधी काय भूमिका घेतात आणि आमसभा घेण्याबाबत पुढे काय कार्यवाही होते, याकडे संपूर्ण शहापूर तालुक्याचे लक्ष लागले आहे. बरोरांच्या या टीकेमुळे शहापूरच्या राजकीय वर्तुळात जोरदार चर्चेला सुरुवात झाली आहे. बाइट: माजी आमदार पांडुरंग बरोरा.. आमसभा ही तब्बल आठ तास चालते. ती घेण्यासाठी इच्छाशक्ती लागते, दम लागतो. तो दम त्यांच्यात नाही. गेल्या सात वर्षांपासून तालुक्यात आमसभा झालेली नाही, ही शोकांतिका आहे. सामान्य जनतेचे प्रश्न मांडायचे कुठे?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top