icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
ASAbdul SattarFollow27 Jun 2024, 06:49 am

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बिना विवाद के कम समय में घोषित किया बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अनिल मिश्रा ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय ने वह काम कर दिखाया है जो NTA और संघ लोक सेवा आयोग नहीं कर पाए। कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अफसरों की मौजूदगी में वित्त अधिकारी ने कहा कि आज किसी भी परीक्षा की सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वह निर्विवाद संपन्न हो। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारे कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ने इतने कम समय में बिना किसी विवाद के परीक्षाफल घोषित कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छबड़ा नगर पालिका: पहली बोर्ड बैठक में सड़क चौड़ीकरण, कचरा संग्रहण और नीलामी प्रस्ताव मंजूर

Baran, Rajasthan:सड़क चौड़ीकरण, कचरा संग्रहण और भूमि नीलामी समेत कई प्रस्ताव मंजूर बारा जिले की छबड़ा नगर पालिका की साधारण सभा की पहली बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष रीना सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, राजस्व संवर्धन और निर्माण कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। नए बोर्ड की पहली बैठक में नगर पालिका इओ सन्दीप गहलोत सहित सभी 35 पार्षद मोजूद रहे खसरा नंबर 622, वसुंधरा नगर व दवाई बस्ती के रिक्त भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने तथा इन्द्रा कॉलोनी थोक सब्जी मंडी की दुकानों की नीलामी पर सहमति बनी। भारी वाहनों पर ₹200 प्रवेश शुल्क, घर-घर कचरा संग्रहण पर ₹40 मासिक यूजर चार्ज तथा बस स्टैंड पर ₹100 प्रति वाहन प्रति ट्रिप शुल्क निर्धारित किया गया。 MRF के लिए ₹40 लाख, RFID सिस्टम ₹50 लाख, श्रमिकों के लिए ₹70 लाख और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई। अम्बेडकर सर्किल से प्रेमसिंह सिंघवी सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण व विद्युत लाइन भूमिगत करने सहित अन्य सड़कों के लिए भी ₹1.50-1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए。
0
0
Report

नारायणी नदी ने महराजगंज में 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, राहत सामग्री वितरित

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में नारायणी नदी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल से छोड़े गए भारी पानी के चलते निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। करीब 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई। अब नारायणी नदी का जलस्तर घट रहा है और गांवों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुईं हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ से बचाव के लिए नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद नारायणी नदी उफान पर आ गई थी और 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वाल्मीकि बैराज से करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के सोहगीबरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हुए। प्रशासन ने समय रहते राहत शिविरों में पहुंचाकर कम्युनिटी किचन के जरिए प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया। अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है और गांव से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है पर कुछ इलाकों में मुश्किलें हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल नाव के जरिए प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सात दिनों से प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। SDRF, PAC, स्थानीय पुलिस, SDM, स्वास्थ्य, सिंचाई और पशुपालन विभाग समेत कई टीमें मौके पर तैनात हैं। जलस्तर घटने से यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य होगी। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है ताकि पीड़ितों को सरकारी राहत उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। विधायक प्रेम सागर पटेल ने बताया कि चार हजार से अधिक राहत पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। बाढ़ के बाद नारायणी नदी का जलस्तर घटने के बावजूद नुकसान के कई सवाल बाकी हैं और प्रशासन दावा है कि प्रभावित परिवारों का सर्वे कर सरकारी सहायता दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

शहापूर ST अड्डे पर पेड़ गिरा, कार चकनाचूर, बस फँसी, बिजली बाधित

Thane, Maharashtra:शहापूर एसटी आगारात महाकाय वृक्ष कोसळून लाल कार चक्काचूर, बसचेही नुकसान, परतीच्या वादळी पावसाचा हाहाकार.. शहापूरला परतीच्या पावसाचा मोठा फटका बसला आहे, आम्ही तुम्हाला दाखवत असलेला हा व्हिडिओ शहापूर एसटी आगारातील आहे, जिथे महाकाय झाड कोसळून कार चक्काचूर झाली आहे. तर बसचंही काही प्रमाणात नुकसान झाले आहे. काल संध्याकाळी शहापूरमध्ये वादळी वाऱ्यासह झालेल्या परतीच्या पावसाने मोठे नुकसान केले आहे. हा व्हिडिओ आहे शहापूर बस आगारातील. रात्रीच्या वेळेस एक मोठे झाड मुळासकट उन्मळून थेट लाल कारवर पडले. कारचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे, तर मागे उभी असलेली एसटी बसही या झाडाखाली अडकली आहे. सुदैवाने जीवितहानी झाली नाही. वादळामुळे शहरात अनेक ठिकाणी झाडे विजेच्या तारांवर पडली, महावितरणचे पोल पडले आणि अनेक गावांचा वीजपुरवठा खंडित झाला आहे. जीवरक्षक टीमने झाड हटवण्याचे काम केले, मात्र सार्वजनिक बांधकाम विभाग वेळेवर पोहोचला नसल्याचा आरोप नागरिक करत आहेत. महावितरण कंपनीने वीजपुरवठा तातडीने सुरळीत करावा अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज सुरक्षा गार्ड मारपीट; दो सुपरवाइजर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:कॉलेज में छात्र से मारपीट,आरोपी गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में बीबीए छात्र के साथ सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दिए और दोनों सिक्योरिटी गार्डों की सेवाएं समाप्त कर दीं। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है。 बीबीए छात्र विपिन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह कक्षा में बैठा था। उसी दौरान दो सिक्योरिटी गार्ड उसके पास पहुंचे और उसे जबरन कक्षा से बाहर निकालने का प्रयास किया। छात्र के विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र कॉलेज गेट पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया。 पुलिस ने बताया कि मामला कॉलेज के गेट नंबर-दो पर प्रवेश को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर और छात्र के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज के पीआरओ राज तिलक शर्मा ने बताया कि कॉलेज ने कहा है कि छात्र शराब के नशे में परिसर में आने योग्य थे, इसी कारण सिक्योरिटी कर्मचारियों ने विवाद किया। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर हरिओम रावल और विपिन त्रिपाठी को हटाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के वृद्धाश्रम में वृद्धजन दिवस पर भजन-संध्या, सम्मान का आयोजन

Damoh, Madhya Pradesh:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में गूंजे भजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया वृद्धों का सम्मान. दमोह के वृद्धाश्रम में शाम के बाद शुरू हुई भजन संध्या में वृद्धों ने भक्ति आनंद लिया और आज के अपने दिन में पूरी तरह से उमंग का संचार किया। इस मौके पर वृद्धाश्रम पहुंचे पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृद्धों का सम्मान कर उनसे लंबी बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन को सुगम बनाने के लिए भक्ति एक सशक्त माध्यम है और जो इनका शेष जीवन है वो सुखमय हो इसके लिए सरकार और समाज दोनों काम कर रहे है और ये कोशिशें लगातार जारी रहेंगी.
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर: ईओडब्ल्यू ने रिश्वतखोर पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में ईओ डब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को ₹2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी मनोज बघेल ने कटंगी के रहने वाले शरद विश्वकर्मा से दुकान के नामांतरण पर ₹5000 की रिश्वत की मांगी थी. उन्होंने अपनी मां के नाम पर एक दुकान खरीदी थी जिसका नामांतरण आधारताल पटवारी मनोज बघेल के द्वारा किया जाना था लेकिन मनोज बघेल उसे लगातार परेशान कर रहा था. बातचीत पर उन्होंने ₹5000 की रिश्वत नामांतरण के दौरान पर मांगी. जिसके बाद शरद विश्वकर्मा ने मामले की शिकायत ईओ डब्ल्यू में दर्ज कराई. ईओडब्ल्यू ने मामले का सत्यापन करते हुए मनोज बघेल को रिश्वत की पहली किश्त 2000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गायत्री मंदिर के पास रिश्वत रहे पटवारी को पकड़ा है. फिलहाल भ्रष्टाचार अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
0
0
Report

दमोह में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, MP-UP गैंग का नेटवर्क सामने

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में फिर पकड़ी गई अवैध गांजे की खेप, एमपी यूपी के तस्करों की है गैंग. दमोह जिले ने अवैध गांजे की तश्करी का कारोबार खत्म होने का नहीं ले रहा है और पूरे क्षेत्र में नशे का ये सामान धड़ल्ले से आ रहा है. एक बार फिर जिले के पथरिया में गांजे की बड़ी खेप जब्त की गई है. पथरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांजे की खेप लेकर रेलवे स्टेशन से बोतराई गांव की तरफ जा रहे है. इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को घेराबंदी करके पकड़ा तो खबर सही थी इनके पास से 11 किलो गांजा जब्त हुआ है. पुलिस ने पकड़े दो आरोपियों में से एक जबलपुर जिले का जबकि दूसरा उतरप्रदेश का रहने वाला है. पुलिस ने गुरुवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है और पूंछताछ की जा रही है, इस मामले में अब तक जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक एमपी और यूपी के तस्करों का एक बड़ा गिरोह इलाके में सक्रिय है और ये गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर एमपी के कई शहरों में सप्लाई करते है और पुलिस इस गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top