Back
Jhansi284002blurImage

UP News: जल,धर्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम तालबेहट में बह रही है जल कथा रस धार

Praveen Bhargav
Jun 09, 2025 10:43:37
Jhansi, Uttar Pradesh
तालबेहट स्थित ऐतिहासिक हजारिया महादेव मंदिर परिसर में चल रही जल कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी कथा में श्रद्धालुओं ने न केवल धार्मिक आस्था प्रकट कर जल संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता प्रतिबद्धता दिखाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इतिहास संकलन के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष ने कहा जल कथा के माध्यम से हम नदियों और जल स्रोतों के धार्मिक,पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व को गहराई से समझ रहे हैं।यह प्रयास पूरे देश में जल चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है।यमुना की पीड़ा सुन भावुक हुए श्रोता कथा के दूसरे दिन कथा व्यास साध्वी सरिता गिरी ने यमुना नदी की महिमा बताते हुए इस बात पर चिंता जताई कि यमुना जो कभी जीवनदायिनी थी अब प्रदूषण से कराह रही है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|