Back
शादी के पांच दिन पहले युवक ने पेड़ पर फांसी लगाई; अफेयर ने दी वजह?
ASABDUL SATTAR
Feb 16, 2026 16:15:51
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन स्थित अंजनी माता मंदिर के पास एक युवक ने शादी के महज 5 दिन पहले पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लाश के पास में पत्थर पर लिखा था दोस्त ने 10 दिन पहले मेरी मंगेतर के साथ संबंध बनाए। ये बात मुझे दूसरे दोस्त ने बताई है। पेड़ पर शव लटके होने की खबर मिली ही परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल मृतक पंकज कुशवाहा की शादी एक साल पहले भांड़ेर की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। इसके बाद मृतक अपने दोस्त को लेकर मंगेतर से मिलने जाता था। इस बीच दोस्त और मंगेतर की जान पहचान हो गई। दोनों में अफेयर हो गया। शादी से पहले अफेयर की बात वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। मृतक का चचेरे भाई चन्द्रकांत कुशवाहा ने बताया कि 21 फरवरी को उसकी बारात जानी थी, रविवार को पंकज चिरगांव से अपनी शादी का कार्ड बांटकर आया था। शाम को घर पर आया और खाना खाकर सो गया। उसकी मां चन्द्र देवी और छोटा भाई पवन ऊपर वाले कमरे में सोए थे। आज सुबह मां जगी तो कमरे में पंकज नहीं था। परिजनों फिर पंकज की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने घर से 500 मीटर दूर अंजनी माता मंदिर के पास पीपल के पेड पर पंकज को लटका देखा। सूचना पर परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके पंकज के शव को नीचे उतारा। तलाशी में जेब से कुछ कागज मिले जिसे पुलिस ने अपने पास रख लिए।
मृतक पंकज का रिश्तेदार विजय सिंह ने बताया कि मरने से पहले पंकज ने एक पत्थर पर लिखा कि आबिद खान ने मेरी मंगेतर से 10 दिन पहले संबंध बनाए थे। दीपक पूरी खबर देता था। यह वही लड़की है, जिससे पंकज की शादी होनी वाली थी। तीनों के नंबर भी लिखे हैं। जब नंबर चेक किए तो आबिद पंकज का दोस्त निकला। शादी तय होने के बाद पंकज अपनी होने वाली पत्नी से मिलने जाता था। वो दोस्त के नाते आबिद को भी साथ ले जाता था। इससे दोनों के बीच अफेयर हो गया। इससे आहत होकर पंकज ने यह कदम उठाया और पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर अपनी जान दे दी। पंकज कुशवाहा की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदार भी घर पर आ चुके थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 16, 2026 18:01:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 18:00:590
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 18:00:250
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 18:00:120
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 16, 2026 17:46:460
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 17:46:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 16, 2026 17:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 17:46:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 17:45:54Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग एक होटल में लगी थी आग होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 17:45:410
Report