Back
लखनपुर में दबंगों का कहर: घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैद
ASAJEET SINGH
Jan 05, 2026 14:56:05
Jaunpur, Uttar Pradesh
लखनपुर में दबंगों का कहर, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व जानलेवा हमला کا आरोप पीड़ित एसपी से लगाया गुहार सीसीटीवी में हुआ कैद
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दबंगों द्वारा किए गए कथित हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता अंजली जायसवाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया, महिलाओं के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की लगातार धमकियों से वे दहशत में हैं और जान-माल का खतरा बना हुआ है।
- पीड़िता के अनुसार 4 जनवरी प्रेमचंद्र जायसवाल अपने कई साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई, घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने अपहरण का प्रयास किया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
- आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद दबंग दोबारा लौटे और फिर से हमला किया। दूसरे हमले में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि समय पर सहायता न मिलती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
- घटना के बाद अंजली जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
- फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद लखनपुर गांव में भय का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowJan 07, 2026 07:11:540
Report
0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowJan 07, 2026 07:11:220
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 07, 2026 07:10:53Noida, Uttar Pradesh:Delhi Police detains a person from the area near the Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, where a demolition drive was carried out by the MCD last night.
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 07, 2026 07:10:250
Report
SNSWATI NAIK
FollowJan 07, 2026 07:10:040
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 07:09:120
Report
NSNeeraj Sharma
FollowJan 07, 2026 07:08:48New Delhi, Delhi:मुसलमानों जाग जाओ " लोगो को उकसाने का वीडियो सामने आया है देख सकते किस तरह बोल रहा है
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 07, 2026 07:08:230
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 07, 2026 07:07:320
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 07:06:560
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 07, 2026 07:06:090
Report