icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एएसआई रामजी यादव ने डूब रहे सोनू पासवान को बचाकर मानवता की मिसाल कायम की

Patna, Bihar:पटना सिटी में मंगलवार को मानवता और साहस का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जब पुलिस अनुमंडल कार्यालय के समीप मंगल तालाब में डूब रहे एक युवक की जान एएसआई ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचा ली। लोदी कटरा, खाजेकला निवासी 35 वर्षीय सोनू पासवान तालाब के किनारे घूम रहे थे; पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गए। भीड़ लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे। एक स्थानीय युवक ने एएसआई रामजी यादव को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत गहरे पानी में छलांग लगाकर सोनू को बचाया। चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार दिया गया। सोनू पासवान की हालत सामान्य बताई जा रही है।
0
0
Report
0
0
Report

झांसी में गल्ला मंडी पावर हाउस के पास बिजली कट से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया; पुलिस ने हटाया प्रदर्शन

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित गल्लामंडी पवार हाउस फीडर से जुड़े इलाकों में कई घंटों से बिजली न आने से गुस्साए लोग पावर हाउस पहुंचे; भीड़ को देखकर बिजली गर्मी ताला बंद करके भाग निकले. नाराज सैकड़ों लोगों ने आधी रात को झांसी-कानपुर राज्यमार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम कर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए. मगर काफी देर तक समझा-बुझाकर किसी तरह पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया, जिसके बाद आक्रोशित लोग दोबारा गल्लामंडी पावर हाउस पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. बताया जा रहा है कि गल्ला मंडी पावर हाउस से दोपहर 3 बजे से लाइट चली गई, इसके बाद आंधी में पूरी व्यवस्था चौपट हो गई, इससे खुशीपुरा, तालपुरा, गल्ला मंडी और लक्ष्मी गेट समेत के इलाके अंधेरे में डूबे रहे।
0
0
Report
Advertisement

जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए एयर कंडीशन जैकेट का प्रयोग शुरू

Haldwani, Uttarakhand:जंगलों में आग लगने का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, वन कर्मी फॉरेस्ट फायर को लेकर अलर्ट पर हैं. जंगल में आग बुझाने के दौरान वन कर्मी 'एयर कंडीशन जैकेट कूलिंग बेस्ट जैकेट' का प्रयोग करेंगे जो उन्हें गर्मी से राहत देगी. एक ख़ास रिपोर्ट. राजीव जोशी, वन बीट अधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग. हेमा बजवाल, वन दारोगा, छकाता रेंज. जंगलों में आग लगने के दौरान तापमान काफ़ी अधिक होता है जिससे हीट स्ट्रेस, डिहाईडेशन, थकान जैसी समस्याओ का सामना फील्ड स्टॉफ को करना पड़ता है, वनाग्नि की घटनाओं के दौरान यह जैकेट वन कर्मियों को गर्मी से राहत देगी जिससे वन कर्मी आग बुझाने की घटनाओं के दौरान जंगलों में आराम से काम कर सकेंगे. कुंदन कुमार, DFO हल्द्वानी वन प्रभाग. उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है जिससे अभी जंगल में आग लगने की घटनाएं अपने न्यूनतम स्तर पर हैं, हालांकि जंगल में आग लगने की घटनाओं को लेकर वन कमी अलर्ट पर हैँ, पहली बार वन कर्मी एयर कंडीशन जैकेट कूलिंग बेस्ट जैकेट पहनकर फील्ड में उतरने जा रहे हैं जिससे जंगल में आग लगने की घटनाओं के दौरान वन कर्मियों को ठंडा महसूस हो सके और जंगलों की आग पर तेजी से काबू किया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

मथुरा पुलिस ने 527 मोबाइल बरामद कर 2 करोड़ की संपत्ति लौटाई

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: गुम हुए 2 करोड़ के 527 मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे मथुरा. जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार (12 मई, 2026) को सर्विलांस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से विभिन्न थानों से गुम हुए कुल 527 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. चेहरों पर लौटी मुस्कान: 248 फोन आज सौंपे गए पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज 248 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए. अपना कीमती फोन और उसमें मौजूद डेटा वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. शेष 279 मोबाइल फोन पहले ही संबंधित थानों के माध्यम से उनके मालिकों तक पहुँचाए जा चुके हैं. थানা वृंदावन का रहा सराहनीय प्रदर्शन इस पूरे अभियान में थाना वृंदावन का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा. अकेले वृंदावन थाने की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लगभग 207 मोबाइल रिकवर किए. सर्विलांस टीम प्रभारी और उनकी टीम के इस तकनीकी कौशल की उच्चाधिकारियों ने भी सराहना की है. प्रमुख बिंदु: एक नजर में * कुल बरामद मोबाइल: 527 * अनुमानित कीमत: ₹2,00,00,000 (2 करोड़) * आज वितरित फोन: 248 * सबसे सफल थाना: वृंदावन (207 फोन बरामद) * तकनीकी सहायता: CEIR पोर्टल "सर्विलांस टीम और थानों के समन्वय से हमने 527 मोबाइल बरामद किए हैं। हमारा प्रयास है कि आम जनता की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिले। इस अभियान में मिली सफलता मथुरा पुलिस की कार्यकुशलता और तकनीक के प्रति हमारी सजगता को दर्शाती है."
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में तपिश बढ़ी: दुर्ग 42.6°, रायपुर 41°, अगले 4 दिन और चढ़ेंगे पारे

Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी. बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में हुई 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी. अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना. दुर्ग में सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री तापमान दर्ज. कवर्धा में 41.7, मुंगेली में 41.6 डिग्री पहुंचा तापमान. रायपुर में 41, बिलासपुर में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज. बेमेतरा में 39.5 डिग्री किया गया तापमान दर्ज. जगदलपुर में 38.4, सुकमा में 39.4 डिग्री पहुंचा पारा. रायगढ़ में 38.4, सरगुजा में 38 डिग्री तापमान दर्ज. प्रदेश के कुछ स्थानों में 13 से 16 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना.
0
0
Report
Advertisement

गोपालपुर में 300 लीटर शराब के साथ दो कॉन्स्टेबल गिरफ्तार; विधायक का बॉडीगार्ड शामिल

Gopalganj, Bihar:सूबे में पूर्ण शराबबंदी है शराब तस्करी रोकने के लिए यूपी सीमा पर 24 घन्टे सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस के जवान शराब की तस्करी कर यूपी से शराब ला रहे हैं। विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड शराब के साथ पकड़ा गया है। जिले के गोपालपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ब्रेजा कार को 300 लीटर शराब के साथ पकड़ा; मौके से दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई। जांच में पता चला दोनों तस्कर जिले के कॉन्स्टेबल हैं। शराब के साथ गिरफ्तार कॉन्स्टेबल अमित सिंह जदयू विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड है तो वही दूसरा कॉन्स्टेबल राहुल कुमार एसपी ऑफिस के टेक्निकल सेल में कार्यरत हैं। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस के 3 जवान गिरफ्तार किए गए हैं; उनके पास से शराब की बरामदगी हुई है। अपनी निजी ब्रेजा कार से शराब की तस्करी कर रहे थे। एक सिपाही अमित कुमार माननीय विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड है; रात 11 बजे वहाँ से निकला था, देर रात शराब के साथ पकड़ा गया। इनलोगों के विरुद्ध विभागीय करवाई की जायेगी。
0
0
Report

सवायजपुर के एस एस आर होटल में पुलिस का छापा मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

Deepak DixitDeepak DixitFollow14m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे के उन्नाव कटरा हाईवे के समीप मोहल्ला सिंह नगर में संचालित एस एस आर होटल में ग्रामीणों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापेमारी की। उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने होटल के कमरों की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई प्रेमी युगल नहीं मिला। हालांकि पुलिस को होटल परिसर से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस ने होटल में ठहरे लोगों का विवरण, पहचान पत्र संबंधी अभिलेख और रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया ने बताया कि होटल संचालन और अभिलेखों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा बीते 8 मई के वाद आगंतुक रजिस्टर में किसी भी आगंतुक की एंट्री नहीं थी छापे के दौरान होटल मे फर्रुखाबाद निवासी एक व्यक्ति मिला जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है जबकि होटल में तीन लोग ठहरे होने की बात संचालक राजवीर सिंह राजपूत ने फोन पर बताई थानाध्यक्ष ने बताया यदि नियमों के उल्लंघन की बात सही मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इलाके में छापेमारी को लेकर काफी चर्चा रही। होटल के समीप रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि होटल वे संचालित गतिविधियों ठीक नहीं है समाज पर इसका बुरा असर पड़ रहा है उन्होंने होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

कैमूर में शव टुकड़ों के बाद रामगढ़ में नए अंग मिले

Khajuria Khurd, Bihar:रविवार की वारदात के बाद अब रामगढ़ में महिला-पुरुष के क्षत-विक्षत अंग मिलने से सनसनी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। कैमूर जिला इन दिनों अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। रविवार को मिले दो शवों के टुकड़ों की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि मंगलवार देर शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे नहर के पास फिर से दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और मोहनिया डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मामले की जांच में जुटा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद ये अंग एक पुरुष और एक महिला के प्रतीत हो रहे हैं, जिनके सिर गायब हैं। दोनों बोरे एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। पुलिस फिलहाल इस बात को कन्‍फर्म नहीं कर पाई है कि ये अंग रविवार को मिले शवों के ही हिस्से हैं या किसी नई वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं। ज्ञात हो कि रविवार को भी एक वयस्क और एक किशोर के शव के टुकड़े मिले थे, जिन्हें पहचान न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए PMCH पटना भेजा गया है। लगातार हो रही इन जघन्य हत्याओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अपराधी बेखौफ होकर कैमूर की धरती का उपयोग 'डंपिंग ग्राउंड' के रूप में कैसे कर रहे हैं? फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लापता लोगों की सूची खंगाल रही है, लेकिन वस्तु स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी के स्कूल में चापाकल चुराने के आरोप पर शिक्षक ने युवक की पिटाई—वीडियो वायरल

Motihari, Bihar:मोतिहारी मे एक शिक्षक द्वारा चोरी के कथित प्रयास के आरोप मे एक युवक की लाठी से जम कर पिटाई करने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पचपकरी थाना क्षेत्र के यु. एमएस बसहिया स्कूल का बताया जा रहा है जहाँ स्कूल के शिक्षक के द्वारा एक कथित चोर को चापाकल मे बाँध कर लाठी से जम कर पिटाई किया गया है। शिक्षक का नाम गजेन्द्र प्रसाद बताया जाता है। मास्टर साहब सिर्फ इस आरोप मे लाठी बरसाने लगे है की स्कूल मे लगे चापाकल का हेड चुराने का प्रयास इस युवक के द्वारा कथित रूप से किया गया । शिक्षक गजेन्द्र प्रसाद की पत्नी उसी विद्यालय मे प्रधानाध्यापक है और पिटाई करने वाले शिक्षक स्वयं उसी विद्यालय मे शिक्षक है लिहाजा शिक्षकों खूब अपनी दबंगई दिखा रहे हैं।
0
0
Report

दुमका में भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी: 141 पेटी जब्त

Dumka, Jharkhand:दुमका अवैध शराब कारोबार के खिलाफ काठीकुंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन से 141 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसे पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में खपाने की तैयारी की जा रही थी। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जानकारी देते हुए कहा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद एवं ब्लू रंग की महिंद्रा पिकअप में भारी मात्रा में शराब लोड कर बंगाल से दुमका के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन पर बंधे ब्लू तिरपाल और खाली कार्टूनों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। जब कार्टून खोले गए तो उसमें Officer's Choice Original Whisky के 180 एमएल के कुल 6768 पाउच मिले, जिस पर साफ तौर पर "For Sale in Uttar Pradesh Only" लिखा था। पुलिस ने मौके से चालक लखन महतो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल के मुराराई थाना क्षेत्र के राजग्राम इलाके से लोड की गई थी और इसे आगे बिहार में सप्लाई करने की योजना थी। इस मामले में काठीकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि इसके तार अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। दुमका पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए जाँच चला रही है।
0
0
Report

रायगढ़ के पुसौर में दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक चालक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या के आरोप

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गैर इरादतन हत्या की गंभीर धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।घटना 10 मई की दोपहर ग्राम तेतला अस्पताल के पास चंद्रपुर-सारंगढ़ मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम कांशीडीह निवासी महेश निषाद और सोनू माली की मौके पर ही मौत हो गई।जांच में सामने आया कि ट्रक चालक वजीम खान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के भारी वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, स्किड मार्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए बीएनएस की धारा 105 के तहत कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि बिना प्रशिक्षण और लाइसेंस भारी वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में केवल लापरवाही नहीं, बल्कि गैर इरादतन हत्या जैसी कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top