icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
222002
Bipul SinghBipul SinghFollow3 Sept 2024, 05:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा में चिवरहा में जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला, 6 मौतें, 4 घायल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के तरबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिवरहा में एक जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला कर दिया। इस हमले में छह भेड़ों की मौत हो गई। जबकि चार भेड़ें घायल हैं और पांच बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना आज रविवार तड़के करीब 3 बजे हुई है। भेड़ पालक जगराम ने जब जंगली जानवर दीवार कूदकर बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। जब उन्होंने जानवर को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। जगराम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। रात के अंधेरे के कारण जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई। जंगली जानवर की पहचान की लिए वन विभाग द्वारा कैमरा लगाया गया है अभी जंगली जानवर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी इस घटना से करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हल्का लेखपाल नीतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जंगली जानवर के हमले में मृत,घायल तथा लापता जानवरों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा: 55 हजार में पिस्टल खरीदी, दो गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पोआमा पानी टंकी के पास एक सफेद कार में बैठे 2 युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से 1 देशी पिस्टल, 1 छर्रे वाली पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है. देहात थाना प्रभारी गोविंद राजपूत ने बताया कि 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 युवक पोआमा ने पानी टंकी के पास कार में हथियार और कारतूस लेकर बैठे हैं. सूचना मिलते ही वरिष्ठ विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, और दोनों युवकों को पकड़ा गया. जिनके कब्जे से हथियार बरामद किए. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश के 1 व्यापारी से 55 हजार रुपए में पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यापारी की तलाश में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास मर्सकोले और मिथुन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ छिंदवाड़ा जिले के देहात, कुण्डीपुरा, मोहखेड़ और कोतवाली थानों में पहले से अपराध दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 3(5) बीएनएस एवं 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

डेरा बस्सी में महंगाई- बेरोजगारी के विरोध पर कांग्रेस का खुला प्रदर्शन

Dera Bassi, Punjab:डेराबस्सी। महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से पूरे देश भर में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र डेरा बस्सी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बेरोजगारी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की मांग की। इस प्रदर्शन में डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व यूथ कांग्रेस उप प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आम जनता को महंगाई से राहत और युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी。
0
0
Report

प्रतापगढ़ पहुंचे अशोक गहलोत ने जन आक्रोश महारैली को दिया संबोधन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पहुंचे अशोक गहलोत, दिवाक माता के दर्शन के बाद जन आक्रोश महारैली को किया संबोधित प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दिवाक माता के दर्शन किए और इसके बाद कांग्रेस की ओर से आयोजित जन आक्रोश महारैली के समापन अवसर पर सभा को संबोधित किया। गहलोत करीब 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से दिवाक माता पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे महारैली के सभा स्थल पर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने भजनलाल शर्मा सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, कर्मचारी और आमजन परेशान हैं। गहलोत ने पेपर लीक, रोजगार, बिजली, चिकित्सा, सड़क और खाद की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। युवाओं के मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे युवाओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या और सरकारी चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आमजन को राहत देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनमें से कई योजनाओं को बंद या कमजोर कर दिया, जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। गहलोत ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली और किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से फसल पर असर पड़ने की चिंता बनी हुई है। जन आक्रोश महारैली के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संदेश दिया। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर आमजन की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। दिवाक माता से शुरू हुए गहलोत के दौरे और महारैली में उनके संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सरकार को आमजन की समस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए पार्टी सड़क पर संघर्ष करेगी।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना के औद्योगिक क्षेत्र में टाइल्स मिस्त्री की मौत, हत्या की आशंका

Sikar, Rajasthan:टाइल्स मिस्त्री का संदिग्ध अवस्था में मिला शव। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब ठेके के पास की है घटना। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। पथवारी का मोहल्ला निवासी है मृतक सुलतान। कोतवाली पुलिस जुटी मामले की जांच में। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में एक टाइल्स मिस्त्री का शव शराब की ब्रांच के पास लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर परिजन उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुल्तान कुमावत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुल्तान टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र गया था। देर शाम उसका शव शराब के ठेके से करीब 40 मीटर आगे पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि नाक से भी खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों ने सुल्तान की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में जुटी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

राजस्थान बोर्ड की 2027 मुख्य परीक्षाएं: छात्र संख्या 20 लाख के पार, 6500 केंद्र प्रस्तावित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2027 की मुख्य परीक्षाओं में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। प्रदेशभर से करीब 20 लाख 40 हजारविद्यार्थियों ने 10वीं, 12वीं और समकक्ष परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। यह संख्या वर्ष 2026 की तुलना में करीब 40 हजार से अधिक है। बढ़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने इस बार 6500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है । बोर्ड को प्राप्त आवेदनों में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या 11 लाख से अधिक है। शेष विद्यार्थी 12वीं और अन्य समकक्ष परीक्षाओं में शामिल होंगे। जबकि सत्र 2026 में 19 लाख 98 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा म में प्रदेशभर में करीब 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या के साथ केंद्रों की संख्या बढ़ाना बोर्ड के सामने बड़ी चुनौती होगी。
0
0
Report

श्री महावीर जी मंदिर पर ठेला हटाने के विरोध में धरना, बाजार बंद

Karauli, Rajasthan:श्री महावीर जी में मुख्य मंदिर मार्ग पर चाट-पकोड़ी के ठेले लगाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा इन ठेलों को हटवाए जाने के विरोध में ठेला संचालकों और उनके परिजनों ने मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुए स्थानीय बाजार भी बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह वर्षों से सड़क किनारे खाली स्थान पर ठेला लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तानाशाही के चलते उन्हें हटा दिया। जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस कार्यवाही में शामिल होने से अपना पल्ला झाड़ लिया। श्री महावीर जी के अलावा हिंडौन से भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा शांति बनाए रखने और समस्या के समाधान के लिए वार्ता जारी है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर जेल परिसर में कैदी को सांप काटे, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार जारी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला जेल परिसर में गौशाला के पास घास काट रहे एक कैदी को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद कैदी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कैदी जीवन जिला जेल परिसर में गौशाला के पास घास काट रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सांप के काटने के बाद जीवन को घबराहट होने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. क्षितिज मुरारी ने बताया कि कैदी के हाथ में सांप के काटने के निशान हैं। उसे अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report

टीईटी विरोध पर शिक्षकों का फिर धरना: पुरानी पेंशन और व्यापम पर मांग

Bhind, Madhya Pradesh:टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे देश भर के शिक्षको के साथ साथ मध्य प्रदेश और भिंड जिले के शिक्षक भी 30 अगस्त को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए निकले थे लेकिन भिंड जिले के पुलिस प्रशासन ने बसों को रोक कर जबरन बसों से उतार लिया था, 5 घंटे तक शहर कोतवाली में चले हंगामे के बाद शिक्षक घर चले गए लेकिन सुबह होते ही भिंड कलेक्ट्रेट पर एक बार फिर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, शिक्षकों की मांग है कि वह पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में सही तरीके से पहचाना रखा जिस वजह से उनके लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य कर दी गई, अब शिक्षकों का सर आप प्रदेश और केंद्र की सरकार के ऊपर है कि टीईटी परीक्षा उनके ऊपर जनरल लादी जा रही थी जबकि वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई व्यापम परीक्षा पास करके ही शिक्षक वाली है अब 20 और 25 साल नौकरी करने के बाद उनकी परीक्षा करना तर्कसंगत नहीं है शिक्षकों कहना है की पुरानी पेंशन भी वाले लेकर रहेंगे और टेट परीक्षा भी नहीं देंगे चाहे इसके लिए उन्हें सड़कों पर उतरकर कुछ भी करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर: चिकित्सक नहीं होने पर महिला मरीज की मौत, आशीर्वाद अस्पताल सील

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच में चिकित्सक की गैरमौजूदगी में मरीजों का उपचार किए जाने सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जानकारी के अनुसार छील्पा निवासी फुलमत चौधरी की दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि गंभीर हालत में महिला को चिकित्सक की मौजूदगी के बिना ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में 04 मरीज भर्ती मिले। इनमें 02 गंभीर मरीज बिना चिकित्सक की मौजूदगी में उपचाररत थे, जिन्हें बाद में जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं सामान्य बीमारी वाले 02 मरीजों को घर भेज दिया गया। अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद निर्धारित चिकित्सकीय मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

धौलपुर निकाय चुनाव: टिकट के लिए 8-10 दावेदार, बगावत का खतरा बढ़ा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर निकाय चुनाव एक टिकट पर 8-10 दावेदार, बगावत का खतरा ! धौलपुर。 निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान तेज हो गया है। नामांकन की अंतिम तारीख यानी कल सोमवार 31 अगस्त है लेकिन भाजपा और कांग्रेस समेत प्रमुख दलों में कई वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। एक-एक वार्ड से 8 से 10 तक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। शहर के कई वार्डों में पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदार लगातार पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। कोई पिछले चुनाव का रिकॉर्ड बता रहा है तो कोई अपने समाज और वार्ड में पकड़ का हवाला देकर टिकट मांग रहा है। कुछ दावेदार लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने और संगठन में सक्रिय रहने को अपनी सबसे बड़ी योग्यता बता रहे हैं, वहीं नए चेहरे भी खुद को मजबूत विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। नामांकन से पहले ही सामने आए बागी, बदला पाला -: नामांकन के दौर में कुछ बागी तो अभी से ही सामने नजर आ गए हैं। कई ऐसे दावेदार जो वर्षों से एक ही पार्टी में सक्रिय थे, उन्हें टिकट नहीं मिलने या ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं। टिकट कटने की भनक लगते ही ऐसे दावेदारों ने दूसरी पार्टी का दामन थाम कर चुनाव लड़ने का इरादा जता दिया है, जिससे वार्डों में सियासी समीकरण बिगड़ने लगे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल एक नाम पर सहमति नहीं: पार्टियों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि कई वार्डों में एक-दूसरे के सामने मजबूत दावेदार खड़े हैं। ऐसे में एक नाम पर सहमति बनते ही दूसरे दावेदारों की नाराजगी सामने आने की आशंका है। यही वजह है कि अंतिम समय तक टिकट वितरण को लेकर मंथन चलने की संभावना है। टिकट नहीं तो निर्दलीय तैयारी: ऐसे में पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके सामने बाकी दावेदारों को साधना बड़ी चुनौती होगी। टिकट से वंचित दावेदारों के बागी होकर चुनाव मैदान में उतरने का खतरा भी बढ़ गया है। कई दावेदार नामांकन पत्र लेने और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में लगे हैं। इसके पीछे साफ संदेश है कि पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वे चुनाव मैदान से पीछे हटने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकेंगे! बागियों ने बढ़ाई चिंता। पार्टियों के लिए असली परीक्षा टिकट घोषित होने के बाद शुरू होगी। टिकट के मजबूत दावेदार यदि निर्दलीय मैदान में उतरते हैं तो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के वोटों में सेंध लग सकती है। खासकर उन वार्डों में जहां पहले से मुकाबला कांटे का है, वहां चुनाव का गणित पूरी तरह बदल सकता है。 92 हजार से अधिक मतदाता करेंगे फैसला: बता दें कि धौलपुर नगर परिषद में 60 वार्ड के लिए 92 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 43965 एवं महिला मतदाता 48293 शामिल हैं。 अगला कल का द8न बेहद अहम: निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। ऐसे में दावेदारों एवं राजनीतिक दलों दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। टिकट की घोषणा, नामांकन और उसके बाद डैमेज कंट्रोल तीनों मोर्चों पर पार्टियों को तेजी से काम करना होगा। आने वाले दिनों में यह भी साफ होगा कि टिकट की दौड़ में शामिल कितने दावेदार पार्टी के फैसले के साथ खड़े रहते हैं और कितने बागी होकर चुनावी मैदान में उतरते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top