Back
जालौन सड़क हादसे में दो की मौत: बाइक भिड़ंत के बाद महिला और बच्चे गंभीर
JSJitendra Soni
Feb 05, 2026 10:08:11
Jalaun, Uttar Pradesh
स्लग- जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, महिला और मासूम बच्चा गंभीर
अंडा गांव में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, आगरा जिले के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खासपुर गांव निवासी 29 वर्षीय राजकुमार अपनी पत्नी मंजू (27) और बेटे ऋषभ (2) के साथ बाइक से सैदनगर में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वे कोंच क्षेत्र के अंडा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजू और छोटा बेटा ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी शिवम (24) की भी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। शिवम के मामा रजनीकांत ने बताया कि वह भी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मृतक राजकुमार के भाई भूरे सिंह ने बताया कि राजकुमार सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 05, 2026 11:39:120
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 11:38:360
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:37:440
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 05, 2026 11:37:250
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 05, 2026 11:36:510
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 05, 2026 11:36:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 11:36:030
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 05, 2026 11:35:410
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 05, 2026 11:35:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 05, 2026 11:35:140
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 11:33:470
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:32:530
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:32:330
Report