Back
शाहिना प्रवीण की हत्या: पति, सास और अन्य गिरफ्तार; शव जलाने का खुलासा
MSMrinal Sinha
Feb 05, 2026 11:36:51
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शाहिना प्रवीण के हत्याकांड के बाद शव को जला दिए जाने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल शाहिना प्रवीण के पति जाबिर अंसारी, सास जैबुन निशा, वकील अंसारी उर्फ़ रॉकी, गुड्डू अली और सराफत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त दो बाईक, पांच मोबाइल फोन, मृतका का कपड़ा, टूटी हुई चूड़ी और टूटा हुआ क्लिप के साथ घटना में प्रयुक्त की गयी माचिस, बोतल और एक जुट का बोरा जब्त बरामद किया है. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया गया की 30 जनवरी की सुबह 07:30 बजे बगोदर थाना अन्तर्गत कारीपहाड़ी के जंगल में अज्ञात महिला का अर्द्धजला शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सरिया - बगोदऱ के एसडीपीओ धनंजय राम पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर घटनास्थल पर एफएसएल टीम, श्वान दस्ता, फिंगर प्रिंट एवं तकनीकी सहायता भेजी गई. उक्त टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लापता महिलाओं के बारे में पता किया गया, इस दौरान डुमरी थाना क्षेत्र से 20 जनवरी को लापता शाहिना प्रवीण पति-जाबीर अंसारी के परिजनो को घटनास्थल पर बुलाकर शव का पहचान कराया गया. अर्द्धजली महिला के शेष बचे शरीर पर पूर्व से बने निशान, उसके अर्द्धजले कपड़े एवं घटनास्थल पर गिरे चुढ़ी की पहचान कराने पर उक्त अर्द्धजली महिला की पहचान उनके माता-पिता ने अपनी पुत्री शाहिना प्रवीण पति-जाबीर अंसारी चिनो, डुमरी - गिरिडीह के रुप में किया. इसके बाद मृतका के पिता ताहुल अंसारी के आवेदन के आधार पर मृतिका के पति, सास एवं अन्य के विरुद्ध पुत्री शाहिना प्रवीण की हत्या कर शव को जलाकर फेंक देने के आरोप में बगोदर थाना कांड सं-20/26 दिनांक 30.06.2026 धारा-103 (1)/238/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया. एसआईटी टीम के द्वारा सघन छापामारी कर मृतिका के सास जैबुन निशा एवं पति जाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपने स्वीकारोक्ति बयान में इनके द्वारा बताया गया कि शाहीना प्रवीण को कारीपहाड़ी ले जाकर हत्या कर जला दिया गया. एवं इस घटना में सराफत अंसारी, वकील अंसारी उर्फ रॉकी, गुड्डु अली एवं अन्य दो नाबालिक लड़के शामिल है. मृतका के पति जाबीर अंसारी से पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि जाबीर अंसारी अपनी पत्नी को मारकर दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था. इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस एसआईटी टीम में सरिया - बगोदऱ के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के अलावे पुनि अजय कुमार, सरिया अंचल पुअनि बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, पुअनि अंजन कुमार, पुअनिअभिजीत कुमार, पुअनि आनंद कच्छप, सअनि झरी उरांव, सअनि संजय कुमार, सअनि तौफिक आलम, सअनि प्रदीप सिंह के साथ तकनीकी शाखा एवं बगोदर थाना के जवान शामिल थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 15:01:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश
फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक
एई को किये मैसेज..मांगे रुपये
पिछले 4 महीने में दूसरी बार आईएएस संस्कृति जैन के नाम से बना फर्जी अकाउंट
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:01:41Kota, Rajasthan:JEE Mains 2026 के परिणाम जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 15:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:00:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 15:00:190
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:00:070
Report
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:47:540
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 16, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:The world reaction to Princess Diana’s passing (1997)
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 16, 2026 14:47:360
Report