Back
आशीष हत्या मामला: अंजू ने प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी
PKPradeep Kumar
Feb 05, 2026 11:32:53
वेबसाइट और टीवी दोनो के लिए खबर
HYPER LOCAL
जिला-श्रीगंगानगर
विधानसभा-अनूपगढ़
लोकेशन-अनूपगढ़
हैडलाइन
आशिक के साथ मिलकर अंजू के की अपने पति की हत्या,
अंजू के चाचा और आशीष के परिजनों ने की फाँसी की माँग
इंट्रो (एंकर)
30 जनवरी की रात रावला के गांव एक केएलएम में 27 वर्षीय आशीष की हत्या उसकी पत्नी अंजू ने अपने प्रेमी संजू और उसके दो साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। अंजु ने अपने प्रेमी संजू के साथ रहने के लिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देने के बाद इस घटना को लूट की वारदात बताया था। मगर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और अंजू के फोन से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। आशीष की हत्या के 6 दिनों के बाद भी आशीष के घर मातम पसरा हुआ है। अंजू के चाचा रवि कुमार ने बताया कि अंजू के द्वारा शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। अंजू के चाचा और आशीष के परिवार के लोगों ने प्रशासन से अंजू और अन्य दोषियों को फांसी की सजा या उम्रकैद की सजा देने की मांग की है। वही घटना के 6 दिन जाने के बाद भी आशीष की मां अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रही है और वह आज भी बेसुध है। अंजू के ससुर रामरख और चाचा ससुर रामचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही अंजू का व्यवहार सबके लिए बहुत अच्छा था मगर उसके दिमाग में इतनी बड़ी साजिश चल रही थी जिसका किसी को भी आभास नहीं हो पाया।
अंजू के चाचा ने की फाँसी की माँग
आशीष की हत्या के बाद से ही अंजू की मां उसके चाचा रवि कुमार सहित अंजू के अंदर रिश्तेदार भी आशीष के घर पर ही थे। आज सुबह अंजू की मां अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वापिस अपने घर सादुलशहर चली गई मगर रवि अभी आशीष के घर पर ही है। अंजू के चाचा रवि ने बताया कि अंजू के पिता मोची का काम करते थे और उनकी मौत 10-12 साल पहले हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अंजू ने बीकॉम कर रखी है और अब एमकॉम की पढ़ाई घर पर ही रहकर कर रही थी। उन्होंने बताया कि अंजू के द्वारा जो घिनौना काम किया गया है उस काम के कारण उनका पूरा परिवार शर्मिंदा है। उन्होंने बताया कि अंजू के परिवार के सभी सदस्यों की आशीष के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। रवि कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि अंजू ने अपने प्रेमी संजू और उसके दोस्त रॉकी और बादल के साथ जो काम किया है उस काम के लिए उसे और अन्य दोषियों को फांसी या उम्र कैद की सजा मिलनी चाहिए।
आशीष अपने चचेरे भाई अंकित के साथ रोज जाता था घूमने
आशीष के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि आशीष ने जूलॉजी विषय से एमएससी की हुई थी और वह इस वर्ष बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। आशीष गंगानगर के कॉलेज से B.Ed कर रहा था। उन्होंने बताया कि आशीष शांत स्वभाव का युवक था। वह शाम को खाना खाने के बाद रोज घूमने जाता था। अंकित ने बताया कि 30 जनवरी की शाम भी वह अपनी पत्नी जमना, छोटे भाई अखिलेश, आशीष और उसकी पत्नी अंजू के साथ घूमने के लिए गया था। करीब एक घंटा घूमने के बाद वह अपनी पत्नी जमना और अखिलेश के साथ आशीष के घर से महज 800 मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर चला गया और आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ वही घूमने लगा。
अंजू बातों में उलझाकर अंकित को ले गई घटना स्थल तक
अंकित ने बताया कि वह आशीष और उसके परिवार के साथ घर के आसपास ही घूमता था। उस दिन जब वह अपने घर चला गया तो अंजू अंकित को प्यारी भरी बातों में उलझा कर पहली बार घर से दूसरी और ले गई। अंकित ने बताया कि घटनास्थल से महज 50-60 मीटर की दूरी पर अंजू का आशिक संजू अपने दोस्त बादल और रॉकी के साथ झाड़ियां में छुपा हुआ था। जब अंजू आशीष को थोड़ी दूर और चलने के लिए कहने लगी तो आशीष ने मना कर दिया। इस पर अंजू ने झाड़ियां में छुपे हुए अपने प्रेमी और उसके दोस्तों को इशारा कर दिया। इशारा मिलने के बाद संजू अपनी दोनों दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घटना स्थल तक पहुंचा और डंडे तथा अन्य हथियारों से आशीष के सिर पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद इन सब ने मिलकर मफलर से आशीष का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। अंजू इतनी शातिर की उसने इस हत्या को लूट का मामला दिखाने के लिए आशीष का मोबाइल और अपने कानों के दोनों झुमके अपने प्रेमी को दे दिए और मौके से फरार कर दिया।
अंजू ने बताया कार सवार लोगों ने दिया घटना को अंजाम
अंजू के ससुर रामरख ने बताया कि आशीष की हत्या के बाद अंजू ने अचेत होने का नाटक किया था। जब 31 जनवरी को अंजू को होश आया तो पुलिस के द्वारा अंजू से पूछताछ की गई। रामरख ने बताया कि अंजू परिवार के किसी भी सदस्य के सवालों का जवाब नहीं दे रही थी मगर जब पुलिस ने अंजू से पूछताछ की तो अंजू ने बताया कि जब वह 30 जनवरी को घूम रहे थे तो उसी दौरान एक कार में चार-पांच युवक सवार होकर आए और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आशीष पर हमला कर दिया।
अंजू शादी के 3 महीनों बाद तक घर मे रही संस्कारी बहु बनकर
आशीष के पिता रामरख ने बताया कि वह खेती करते है और उसके चार बेटे हैं और आशीष सबसे छोटा बेटा था। आशीष और अंजू की शादी 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही अंजू का व्यवहार सबके प्रति बहुत अच्छा था। रामरख ने बताया कि उनके संयुक्त परिवार है और परिवार में कुल 16 सदस्य हैं। अंजू सभी सदस्यों का बड़ा ही ध्यान रखती थी और एक संस्कारी बहू की तरह अपने ससुराल में रह रही थी। रामरख ने बताया कि अंजू के व्यवहार के कारण किसी को भी उनकी साजिश और उसके मन में आशीष के प्रति पल रही नफरत के बारे में पता भी नहीं चल पाया।
आशीष को चाचा ने लिया था गोद
आशीष के चाचा रामचंद्र ने बताया कि वह सरकारी टीचर हैं और उनके दो बेटियां हैं। रामचंद्र ने बताया कि बेटा नहीं होने के कारण करीब 4 साल पहले परिवार की आपसी सहमति से उन्होंने आशीष को गोद लिया था। आशीष को गोद लेने के बाद रामचंद्र और उसकी पत्नी काफी खुश थे।
आशीष की माँ की हालत खराब
आशीष की हत्या हुए आज 6 दिन हो गए हैं। 6 दिन पहले जिस घर में खुशियां थी और आंगन में संयुक्त परिवार के कारण चहल पहल बनी रहती थी आज उस घर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। अपने 27 वर्षीय बेटे को खोने के कारण और बेटे की ही पत्नी के द्वारा इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देने के बाद आशीष की मां गहरे सदमे में है। आशीष की मां की आंखें आज भी अपने बेटे का इंतजार कर रही है। आशीष की मौत के बाद आशीष की मां की हालत खराब हो गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 13:21:03Noida, Uttar Pradesh:मौलाना , शमशाद अहमदमौलाना नूर आलम साहब
मौलाना सैयद आग़ा अब्बास खुरासानी साहब
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 13:20:370
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 13:20:120
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 05, 2026 13:19:520
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:19:330
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 05, 2026 13:19:110
Report
AKAlok Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:18:550
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:340
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:190
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:050
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 13:17:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 05, 2026 13:17:280
Report