Back
बेगूसराय के किसानों का आमरण अनशन: धान खरीद में असमंजस कायम
JCJitendra Chaudhary
Feb 05, 2026 11:37:25
Begusarai, Bihar
सरकार किसानों के उत्थान के चाहे लाख दावे कर ले लेकिन आज भी किसानों को अपने हक के लिए आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन की आवश्यकता हो रही है। आलम यह है कि किसानों के आंदोलन के बावजूद भी उनका हक नहीं मिल पा रहा है और किसान दिनों दिन कर्ज के बोझ तले दबते चले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है बेगूसराय जिले से जहां बछवाड़ा प्रखंड के किसानों ने अब सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज कर दिया है। गौरतलब है कि काफी खर्च एवं कड़ी मेहनत से उपजाई गए धान की बिक्री नहीं होने की वजह से अब किसानों के धान को चूहे अपना निवाला बना रहे हैं। क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट। दरअसल अनशन पर बैठने को मजबूर यह किसान अपने अरमानों को अपने ही आंखों के सामने खुद से जलाने के लिए मजबूर हैं। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा किसानों को आस्वस्त किया गया था कि पैक्स के माध्यम से किसानों की धान तय सरकारी राशि पर खरीद कर ली जाएगी। लेकिन समय सीमा खत्म होने के बावजूद किसानों के धान जस के तस पड़े हुए हैं और अब सरने की कगार पर हैं। दूसरी ओर किसानों की धान को अब चूहे अपने निबाले बना रहे हैं। प्रखंड से लेकर जिला तक किसानों ने जिला प्रशासन को लिखित रूप से धान खरीद के लिए अवगत कराया। लेकिन 30 जनवरी तक दी गई समय सीमा में भी किसानों के धान की खरीदारी नहीं की जा सकी। थक हारकर अब किसान एक तरफ जहां आंदोलन एवं अनशन करने को विवश हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर किसानों ने अपने धान को सामूहिक रूप से अग्नि के हवाले करने का निर्णय लिया है। किसानों ने धमकी दी है कि जब तक सरकार के द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका यह आमरण अनशन चलता रहेगा। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के द्वारा एक बार फिर से किसानों को आश्वासन दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर किनसानों की धान खरीद कर ली जाएगी लेकिन लगातार मिल रहे सिर्फ आश्वासन की वजह से किसानों ने इस बार अपना रूख स्पष्ट कर दिया है और बिना धान का उठाव हुए आमरण अनशन तोड़ने को तैयार नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 13:21:03Noida, Uttar Pradesh:मौलाना , शमशाद अहमदमौलाना नूर आलम साहब
मौलाना सैयद आग़ा अब्बास खुरासानी साहब
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 13:20:370
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 13:20:120
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 05, 2026 13:19:520
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:19:330
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 05, 2026 13:19:110
Report
AKAlok Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:18:550
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:340
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:190
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 13:18:050
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 13:17:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 05, 2026 13:17:280
Report