icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281302
Samarpan SinghSamarpan SinghFollow6 Jan 2025, 02:11 am

मथुरा-बिसावर में ग्रामीणों ने बिजली बिलों पर जताया गुस्सा, विभाग की योजना का बहिष्कार

Bisawar, Uttar Pradesh:

बिसावर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मीटर से ज्यादा बिल भेजने का आरोप लगाया है। पहले जहां बिल 1000 रुपए तक आता था, अब यह 3000 से 5000 रुपए तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मीटर सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं और गलत बिलिंग कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी गुस्से में रविवार को आयोजित विद्युत विभाग की मुफ्त योजना के कैंप का बहिष्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कैंप पर पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

SShyamFollow2m ago
New Delhi, Delhi:

-20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

-बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बनकर करते थे फोन, कम ब्याज पर लोन दिलाने का देते थे झांसा..

-टीम लीडर और मैनेजर भी पकड़े गए..

 

दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल सेंटर की टीम लीडर और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया, इंश्योरेंस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलकर फोन उठाना बंद कर देते थे।

 

पुलिस के मुताबिक, विजय विहार के फेज-2 में रहने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये का लोन कम या जीरो ब्याज दर पर दिलाने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 10.15 लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में 17 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल की लोकेशन, IMEI नंबर और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की। इसके अलावा आईपी लॉगर और पैकेट कैप्चर जैसी तकनीकों की मदद से कॉल सेंटर की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाया गया।

 

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारा। यहां फर्जी लोन कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में बाकायदा टीम लीडर और मैनेजर की व्यवस्था थी। टेलीकॉलर को पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे।

 

टीम लीडर और मैनेजर समेत छह गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहदरा निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कॉल सेंटर की टीम लीडर थी, जबकि रघुवीर नगर निवासी 24 वर्षीय जतिन मैनेजर के तौर पर काम करता था। इनके अलावा उत्तम नगर निवासी नीरज (39), द्वारका निवासी आकाश (28), विकास नगर निवासी सनी (34) और वजीरपुर निवासी दया प्रसाद (34) टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे।

 

कॉल सेंटर से क्या-क्या मिला

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैंडलाइन फोन, फिक्सड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और नोटपैड बरामद किए हैं। इन नोटपैड में लोगों को फोन कर ठगने के लिए पहले से तैयार बातचीत की स्क्रिप्ट लिखी हुई थी।

 

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कॉल सेंटर के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगा गया है। आरोपियों के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हो सकता है।

 

(नई द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रमोद शर्मा की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report

खूँटी में अकवान के असर से बदला मौसम, बारिश की संभावना और ठंड बढ़ी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अकवान का असर , मौसम में बदलाव रात तक में बारिश के आसार। एंकर - खूँटी में आज अकवान का असर देखने को मिल रहा है जहां पर बादल युक्त मौसम आज सुबह से ही बना पड़ा है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी ठंडी हवा बहने से मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में बादल छाए ने छाए रहने से किसानों को अपने फसल की चिंता सता रही है। खेत खलिहानों से घरों तक धान, मड़ुवा, उड़द आदि फसलों को सुरक्षित करने के लिए घरों तक ले जाने में लगे हुए हैं। ताकि फसल कहीं बर्बाद न हो जाए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, खूँटी में आज बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है। लेकिन ठंड में इजाफा हो गया है।
0
0
Report

पौड़ी में कांग्रेस प्रदर्शन: धारचूला विधायक हरीश धामी के मंच रोक पर पुतला दहन

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। पौड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी का पुतला फूंका। धारचूला विधायक हरीश धामी को एक कार्यक्रम के मंच पर अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि धारचूला विधायक हरीश धामी को मंच पर बोलने से रोकना एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है, जिसका असर पौड़ी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है। धारचूला विधायक हरीश धामी को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और मंच के माध्यम से रखने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

ढाकणी-सथूर गांवों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस पर सवाल उठे; 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो हाईवे जाम की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. ढाकणी निवासी राजमल मीणा के घर के बाहर बंधे 7 बकरे और 4 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. पीड़ित के अनुसार करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बकरा, भैंस, ट्यूबवेल मोटर और बिजली केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है.
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर हत्याकांड: परिजनों ने अन्य लोगों की संलिप्तता आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। धीरेंद्र की बहन दीक्षा परिहार ने मुख्य आरोपी लता भंडारी को शातिर अपराधी बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। इस संबंध में परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच हो और यदि अन्य लोग भी साजिश या वारदात में शामिल हैं तो उनकी भूमिका का भी खुलासा किया जाए।
0
0
Report

वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?
0
0
Report

सुजानगढ़ डाक कार्यालय में करोड़ों कैश ट्रांजिट घोटाला: सीबीआई जांच शुरू

Churu, Rajasthan:उप डाकघर में एक करोड़ रुपए से अधिक का कैश ट्रांजिट घोटाला. एक करोड़ 17 लाख 63 हजार 380 रुपए की अनियमितता उजागर. सीबीआई, जोधपुर ने एफआईआर दर्ज की. चूरू डाक मंडल अधीक्षक अमित कुमार जैन ने लिखित शिकायत दी. पोस्टल असिस्टेंट एवं ट्रेजरर कृष्णपाल यादव, सब पोस्टमास्टर सुरेश कुमार बाकोलिया, विकास कुलदीप, रत्निवास जाट, तत्कालीन सब पोस्टमास्टर विनय कुमार चौहान पर गबन का आरोप. डाक विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले की रिपोर्ट. सुजानगढ़ के उप डाकघरों में कैश-इन-ट्रांजिट के लेन-देन में हेराफेरी. विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार नकदी एक डाकघर से दूसरे डाकघर तक पहुंचने की बजाय लंबित ट्रांजिट के रूप में दिखी. कुल 1,17,63,380 रुपए की गड़बड़ी दो हिस्सों में चिन्हित: आउटवर्ड ट्रांजिट 24,22,700 रुपए और इनवर्ड ट्रांजिट 93,40,680 रुपए. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस श्रद्धांजलि, वरुण चौधरी किताब विवाद पर प्रतिक्रिया

Ambala, Haryana:पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की जयंती पर आज अंबाला में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए सांसद ने जहां उनके ऐतिहासिक फैसलों और उपलब्धियों का जिक्र किया, वहीं सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा पंजाब में नशे के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान को लेकर भी वरुण चौधरी ने निशाना साधा। वहीं, सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' को लेकर जारी विवाद पर भी सांसद वरुण चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वीर सावरकर से जुड़े संदर्भ को लेकर शिवसेना की आपत्ति और किताब फाड़े जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसी न किसी तरीके से अपनी वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि किताब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने इस किताब के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं और यह खुशी की बात है कि देश के लोग उन्हें पढ़ने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं。
0
0
Report

बेगूं में विश्व शौचालय दिवस: स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के साथ शपथ दिलाई गई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुराने बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता और सम्मान बढ़ाने के संदेश के साथ विभिन्न नारे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था के सदस्यों, नगर पालिका कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी के ढाकणी-सथूर में चोरी से ग्रामीण आक्रोश, पुलिस पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल हिण्डोली क्षेत्र के ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ताजा मामले में ढाकणी निवासी राजमल मीणा के घर के बाहर बंधे 7 बकरे और 4 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बकरा, भैंस, ट्यूबवेल मोटर और बिजली केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में PWD का अनोखा कारनामा, स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसने पर मिट्टी डाल की मरम्मत

Sundaram SinghSundaram SinghFollow14m ago
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर मरम्मत का काम काफी तेजी से खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया, कई जगह जहां पर पेच वर्क की जरूरत नहीं थी, वहां पर भी डामर डाल कर पेच वर्क कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपए के टेंडर कर दिए गए और कागजों पर जमकर खेल भी किया गया। वही स्टेट हाईवे पर चित्रकूट के पास पुलिया धंस गई, जिसकी मरम्मत के नाम पर खंड लोक निर्माण विभाग ने डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर खाना पूर्ति करने का अनोखा कारनामा किया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों को दावत दे रही पुलिया की मरम्मत कराने की जहमत नहीं की। अब मिट्टी सुख जाने के उड़ रही और हादसे की प्रबल संभावना बन रही है। प्रकरण पर खंड लोक निर्माण विभाग के XEN अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई मर मरा न जाए क्या फायदा, इसलिए मिट्टी डलवा दी थी। दीपवाली के आस पास सारी लेबर भाग गई थी, क्योंकि लेबर बिहार थी तो इसका छठ पूजा फलाना ढिमका ज्यादा रहता है, वही चक्कर के मिट्टी डलवा दी थी। मिट्टी सुख गई और धुंध बनकर उड़ने लगी के सवाल पर बताया कि जल्द पक्का निर्माण कर मरम्मत कर दी जाएगी।
0
0
Report

यूपी मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रशासक का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम पंचायत प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ाए जाने पर कहा, "इसी महीने 26 तारीख को प्रशासक के नियुक्ति के संबंध में 6 महीने पूरे हो रहे थे, तो उसको अब और आगे बढ़ाया गया है। उच्च न्यायालय का यह फैसला है कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए और पिछड़ा वर्ग आयोग ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। अगर उसकी रिपोर्ट आ जाती, तो फिर स्थिति दूसरी होती इसलिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, तभी उसपर विचार किया जाएगा..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top