Back
हाथरस के गांव ऐहन में क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा कमेटी का किया जोरदार स्वागत
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपने कैम्प कार्यालय एहन में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं संयोजक संदीप सिसोदिया तथा समस्त सहसंयोजक का महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। साथ ही महाराणा प्रताप की वीरता धर्म जन प्रियता एवं देशभक्ति व बलिदान पर प्रकाश डाला उन्होंने वहां उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की वहीं क्षत्रिय एकता और समरसता के साथ शोभायात्रा 9 में 2026 को भव्य बनाने के लिए सहयोग की कामना की, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी क्षत्रिय बंधुओं को भी पटका पहनाकर और तस्वीर देकर स्वागत किया गया। मेला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए बोले मेवाड़ के 13वें राजा, महाराणा प्रताप केवल एक शासक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रेम के प्रतीक थे। हल्दीघाटी का युद्ध यह इतिहास का वह युद्ध था जहाँ महाराणा प्रताप ने अकबर की विशाल सेना का सामना अपनी सीमित सैन्य शक्ति के साथ किया था। उन्होंने महलों का त्याग कर घास की रोटियाँ खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी विदेशी अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने शपथ ली थी कि जब तक मेवाड़ स्वतंत्र नहीं होगा, वे बिस्तर पर नहीं सोएंगे और पत्तलों पर भोजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मतेंद्र सिंह गहलोत, प्रदेश सचिव योगेंद्र गहलोत, प्रदेशध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, भीकम सिंह चौहान, एडवोकेट मनोज प्रधान, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, नवीन प्रताप सिंह, मोहित चौहान, नितिन शेखावत, देवेंद्र तोमर, विकाश पौरुष, उदय राणा, राहुल सिंह, सोनू ठाकुर, रजत ठाकुर, छोटू राणा, हरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, बृजमोहन मदनावत, संजय कुमार, पीयूष सिंह, संदीप सिसोदिया, सतेंद्र सिसोदिया, गौरव ठाकुर, मोना ठाकुर, प्रशांत सिसोदिया, शैलेंद्र चौहान, मदन बाबा, पवन गहलोत उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
नवरात्र में मिशन शक्ति की गूंज,गाज़ीपुर में महिला पुलिस की बाइक रैली, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 26, 2026 13:08:330
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 26, 2026 13:08:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 13:08:160
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:08:010
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 26, 2026 13:07:430
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:07:260
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 13:07:090
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 13:06:070
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:05:500
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 13:05:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:04:230
Report
Shahabad, Uttar Pradesh:कुंवरपुर में राधेश्याम की हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया राधेश्याम की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 26, 2026 13:04:050
Report