Back
खाटूश्यामजी में रामनवमी शोभायात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा खाटूधाम
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 26, 2026 13:08:01
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत राम-लक्ष्मण मंदिर से हुई। मंदिर के महंत गुलाब चंद शर्मा ने भगवान श्रीराम और राम दरबार की झांकियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई विभिन्न मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे खाटूधाम में जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का मार्ग श्याम चौक, श्याम कुंड मार्ग, लामिया तिराहा, अंबेडकर चौक और शनि मंदिर अस्पताल चौराहा से होते हुए पुनः मुख्य बाजार पहुंचा जहां इसका समापन हुआ। श्रीराम भक्तों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री राम कला मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एचएम Rahul चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता शोभायात्रा के साथ तैनात रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRahul shukla
FollowMar 26, 2026 14:06:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 14:06:180
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 26, 2026 14:05:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 26, 2026 14:05:340
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 26, 2026 14:04:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 14:04:340
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 26, 2026 14:04:150
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 26, 2026 14:03:480
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 14:03:310
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 26, 2026 14:03:180
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 26, 2026 14:03:030
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 26, 2026 14:02:490
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 26, 2026 14:01:160
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 26, 2026 14:00:410
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 26, 2026 13:48:34Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग- आईएएस राजत बंसल बनाये गए जनसम्पर्क आयुक्त. मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव भी हुए पदस्थ
529
Report