Back
हाथरस में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण: डीएम-एसपी ने जांची वितरण व्यवस्था और स्टॉक
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कछपुरा स्थित श्याम गैस कम्पनी तथा मोहनगंज स्थित ओम सांईं इण्डेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों की वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों से एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेण्डरों की संख्या, स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण तथा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वर की गति धीमी होने के कारण ओटीपी जेनरेट होने में समस्या आ रही है, जिसके कारण डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मार्केटिंग कंपनियों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरशिप से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, ताकि सर्वर संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 14:24:11Noida, Uttar Pradesh:Dogs waiting for their tortoise sibling before starting a meal
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 12, 2026 14:23:460
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 14:23:280
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 12, 2026 14:23:160
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 14:23:07Noida, Uttar Pradesh:What are the possible ways to avoid this situation
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 14:22:58Noida, Uttar Pradesh:Little girl bows to thank every driver who waited as she crossed the street with her dad in a wheelchair
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 12, 2026 14:22:400
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 12, 2026 14:22:000
Report
STSumit Tharan
FollowMar 12, 2026 14:21:450
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 14:21:010
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 12, 2026 14:20:420
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 14:20:080
Report