Back
झज्जर पुलिस ने हिमांशू गैंग के दो शार्प शूटर दबोचे; बड़ी वारदात से पहले उठा लिया गयाो कदम
STSumit Tharan
Mar 12, 2026 14:21:45
Jhajjar, Haryana
झज्जर जिला पुलिस ने पकड़े हिमांशू गैंग के दो शार्प शूटर: रोमहतक के नोबल हार्ट अस्पताल के सामने फायरिंग करने, दिल्ली व गुरूग्राम के संगीन अपराधों में रहे शामिल. झज्जर जिला पुलिस कमीश्नर डा.राजश्री ने डीसीपी क्राईम के साथ प्रैसवार्ता के दौरान किया खुलासा. काबू किए आरोपियों में बादली का दीपक उर्फ टाईगर व जसराना गांव का नितिन शामिल. दीपक जमीनी विवाद के चक्कर में पहले चाचा का मर्डर कर चुका है, दूसरे चाचा की हत्या करने का था प्रयास. बहादुरगढ़ सीआईए-टू के रेडार पर थे नवीन और दीपक उर्फ टाईगर; गहन प्रयासों के बाद पुलिस ने किया काबू. पुलिस अधिकारियों ने अदालत से रिमांड पर लिए जाने के बाद कई अहम सुरागों का खुलासा होने की कही बात. दिल्ली, हरियाणा एसटीएफ सहित सम्बंधित पुलिस थानों को दी गई आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना. पुलिस कमीश्नर डा.राजश्री का दावा, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किसी बड़ी वारदात को होने से बचाया. युवाओं को दिए गए संदेश में बोली पुलिस कमीश्नर, कहा: अपराधी और अपराध को कतई न करे युवा फॉलो. कहा: अपराधी और अपराध दोनों की उम्र छोटी, अच्छे संस्कार के बलबूते पर मुकाम हासिल किए जाने का किया युवाओं से आहवान. प्रेरित narration से अभिभावकों से की अपील, बच्चों में दे अच्छे संस्कार, सही दिशा और देश के लिए काम करने की दे अपने बच्चों को प्रेरणा. उनसे जुड़ी पंक्तियाँ: एंकर रीड़ झज्जर, हरियाणा. झज्जर जिला पुलिस कमीश्नर डा.राजश्री के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस ने एक तरह से सधन अभियान चलाते हुए हिमांशू भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर को काबू किया है। यह दोनों शार्प शूटर पिछले कई दिनों से बहादुरगढ़ सीआईए-टू के रेडार पर थे और पुलिस द्वारा कई तौर-तरीकों से संचालित तकनीकि सहायता की वजह से इन दोनों को काबू किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए इन दोनों ही शार्प शूटर के नाम नितिन पुत्र मनोज निवासी जसराना हाल रोहतक व दीपक उर्फ टाईगर निवासी बादली है। इन दोनों ही शार्प शूटर की गिरफ्तारी की सूचना जिला पुलिस कमीश्नर डा.राजश्री ने गुरूवार की शाम बुलाई गई प्रैसवार्ता के दौरान किया। उनके साथ डीसीपी क्राईम अमित दहिया भी मौजूद थे। पुलिस कमीश्नर ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी से दिल्ली, रोहतक, गुरूग्राम व हरियाणा की एसटीएफ को भी सूचना दी गई। डीसीपी क्राईम ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान ही गिरफ्तार किए गए इन शार्प शूटर से कई अन्य संगीन वारदातों का खुलासा हो सकता है। इस मामले के बाद युवाओं से अपील की गई है कि वह अपराध और अपराधी को कतई फॉलो न करें; युवाओं को सही दिशा और अच्छे संस्कार देना अभिभावकों की बड़ी भूमिका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 15:48:360
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 12, 2026 15:48:150
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 12, 2026 15:48:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 12, 2026 15:47:520
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 12, 2026 15:47:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:100
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 12, 2026 15:46:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:000
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 12, 2026 15:45:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:45:110
Report
0
Report
0
Report