Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204215

​सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: करीब ₹4 करोड़ की लागत से बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म

Mar 28, 2026 11:35:15
Sikandra Rao, Uttar Pradesh
​सिकंदराराऊ: स्थानीय रेल यात्रियों के लिए उत्तर-पूर्व रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव और ट्रेनों के सुगम संचालन को देखते हुए अब यहाँ दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इज्जतनगर मंडल द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही धरातल पर काम भी शुरू कर दिया गया है।करीब ₹4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण।नया प्लेटफॉर्म लगभग 600 मीटर लंबा होगा, जिससे लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें आसानी से रुक सकेंगी।रेलवे ने इस कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।वर्तमान में केवल एक प्लेटफॉर्म होने के कारण ट्रेनों के क्रॉसिंग और ठहराव के समय काफी दिक्कतें आती थीं। यात्रियों को न केवल भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता था, बल्कि कई बार सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बने रहते थे। ​"रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। जहाँ भी आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।" — संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 28, 2026 12:48:27
Patna, Bihar:नितिन नवीन के कहा मेरे पिता जी की मृत्यु हुई तब मैं एक्सीडेंटल तौर पर राजनीती में आया तब से हमे इस सहाय सदन का आशीर्वाद मिलता रहा है मेरा पहला राजनीति कार्यक्रम भोपाल में हुई थी मैंने कभी अभिनंदन के कार्यक्रम को स्वीकार नहीं किया कारण यह था कि उस आदमी के मन में एक अलग भाव चल जाता है और कल एक बहुत अच्छा बात कल हमारा पटना में एक बड़ा आयोजन हम करते हैं श्री रामनवमी का शोभायात्रा का उसमें मनोज तिवारी जी आए थे और उन्होंने एक गाना गया था कि हम बिहारी हैं थोड़े संस्कारी हैं तो मुझे बहुत अच्छी यह बात उसने यह लगी थी जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप बिहार को थोड़ा संस्कारी क्यों बोल रहे हैं तो मुझे जो उनका जवाब था वह जवाब हर बिहार को और हर समाज के जो हमारे काम करने वाले लोग हैं जो सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं या किसी भी प्रकार से आप नेतृत्व करते हो चाहे वह अभियंताओं के संगठन में नेतृत्व कर रहे हो या किसी भी पद को आप पाते हो तो उनका जो जवाब था वह जवाब मुझे बहुत अच्छा लगा की संस्कारी थोड़ा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि बिहारी अहंकारी नहीं होता है तो मुझे यह बात बहुत ही अच्छी लगीऔर मैं युवा साथी मेरी बड़ी संख्या में मात्र शक्तियों बैठी है मेरी बहन है क्योंकि हम सबको अगर आगे चलना है और सही में एक जज्बा एक मन में भाव है कि हमको समाज को आगे बढ़ाना है तो कहीं ना कहीं अपना दिल बड़ा करना पड़ेगा सबको लेकर चलने का मदार पैदा करना पड़ेगा मैं यह जरूर चाहूंगा समाज के कोई भी संगठन का बैठक होता है मुझे बुलाया जाता है मैं चला जाता हूं और मेरे जाने का मन नहीं होता है केवल कि शायद चाहे कोई भी संगठन का अपने समाज का किसी भी प्रकार का संगठन हो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब समाज का पूरा संगठन एक साथ एक सूत्र में रहेगा और कहते हैं जब एक सूत्र में भेंगे तभी उसको अवेलेबल और गंगा की तरह उसकी परिभाषा दिया गया है जब अलग-अलग दिशाओं में बहने लगते हैं तो वह पत्थर अविरल नहीं नजर आती और मेरा यह मानना है कि मैं अगर आज यहां पर उपस्थित हुआ हूं तो एक-एक माता बहने अपने अभिभावक अपने विवाह साथी अपने सभी वरिष्ठों से की चलिए अगर आपके बेटे को आपके भाई को आपके पुत्र को पार्टी ने अगर इतना बड़ा मुकाम दिया है तो कुछ बड़ा करने के लिए दिया है बहुत सामान्य काम करने के लिए नहीं दिया खुद में यह लगता है कि अगर मैं किसी समाज से किसी विषय से आता हूं तो समाज को मैं हमेशा जोड़ने का प्रयास करूंगा समाज को एक साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा और समाज कोई सही दिशा में ताकि हमारे समाज को जो हमारी प्रतिष्ठा रही है जिस समाज को डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसा शख्सियत मिले मैं उदाहरण देने लगूंगा तो कई लोग बोलेंगे कि उड़ीसा से लेकर महाराष्ट्र तक आपको बताना पड़ेगा बिहार से शुरू करेगा तो मैं तो यही कहूंगा कि जो भी है यह समाज अपने आप को बुद्धिजीवी के रूप में हमेशा रखा है पर बुद्धिजीवी का मतलब केवल हमारे घर में बुद्धिजीवी पैदा नहीं हो मतलब मेरी बात आप समझ गए होंगे हमें भी बुद्धिजीवी अगर है तो जो हम समाज से अपेक्षा करते हैं वह सब अपेक्षा मेरे घर में भी मुझे पूरी करनी हैइस बात के साथ आगे बढ़ाना पड़ेगा लेकिन मुझे वह भी चीज याद है कि किस प्रकार से चित्रगुप्त आदि मंदिर के निर्माण का शुरुआत किस प्रकार से हुआ डॉ नरेंद्र प्रसाद उसे समय शुरूआत किया और कई लोग उससे जुड़े और कहीं ना कहीं फिर बाद में हमारे अभिभावक आर के सिन्हा ने उसका बीड़ा उठाया और आज चित्रकूट आदि मंदिर बनाकर एक भविष्य रूप ले लिया जो हम सबको कहीं ना कहीं गर्व का एहसास कराता है और उसमें समाज का भी योगदान रहा है। कि आपकी भी हमारे से अपेक्षा होगी और हर पाप को हर भाई को यह अधिकार है कि वह अपने पुत्र और भाई से वह अपेक्षा रखें हर माता और बहनों को अधिकार है कि वह अपने भाई और बेटा से पूरी अपेक्षा रखें क्योंकि उसने जन्म ही नहीं दिया है उसने उसका लालन-पालन किया है तो मैं उसी भाव से आपके सामने यह बात रखता हूं कि मैं आपकी अपेक्षाओं पर खड़ा करने का हमेशा प्रयास करूंगा पर हमेशा इस बात का ध्यान रखिएगा कि मैं जहां पहुंचा हूं उसमें आपका आशीर्वाद है और आगे बडूंगा और है तो निश्चित रूप से उसने आपका सहयोग वाला आशीर्वाद और भी चाहिए इसलिए मेरे पास किसी भी एक गलती करने का भी मौका नहीं है मैं आपका बेटा जब तक हूं जब तक आपका भाई हूं तो कई गलती कर सकता हूं पर जब पार्टी और जब समाज में बड़ा स्थान अगर मिल जाता है तो एक गलती करने का भी अधिकार नहीं मिलता है इसलिए आपको हम मेरे प्रहरी के रूप में मेरा संरक्षक के रूप में इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि मेरा बेटा और भाई से कोई ऐसी गलती नहीं हो जाए जिसके कारण जो बड़े उद्देश्य से हम लोग आगे बढ़े हैं उसको कहीं ना कहीं बीच ही रास्ते में हमें कंप्रोमाइज करना पड़ जाए हमें भी इस दौड़ में सबको दौड़ना पड़ेगा सबको अपने-अपने समय का पुरुषार्थ करना पड़ेगा सबको अपने समय का संघर्ष करना पड़ेगा मैं पिताजी के बाद एक्सीडेंटल राजनीति में आया हूं मैं इस बात को हमेशा इसलिए बात पूरी तरह से कहता हूं कि मैं इस बात के हिसाब से बाहर नहीं आता हूं आपके सामने है मैं उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करता वह 20 साल भी मैं हर दिन यह जरूर प्रयास किया कि मेरे किसी काम से मेरे पिताजी का सम्मान नहीं घटा होगा तो पिछले 20 वर्षों में कई के काम हुए होंगे कहीं का काम नहीं हुआ होगा कई की उम्मीदें पूरी हुई होगी कई उम्मीदें नहीं पूरी हुई होगी लेकिन इतना जरूर विश्वास के साथ इस मंच पर आज का सकता हूं कि मेरे कारण समाज को कभी कलंकित होने का मौका नहीं मिला होगा मेरे के कारण समाज का सिर झुका नहीं होगा मुझे कई जगह से फोन आते हैं कई जगह से समझ मुझे सामाजिक कामों में सारंग साहब के कारण निर्मल जाकर कारण कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ जाने का मौका मिला लेकिन मैं संगठन के काम नहीं ज्यादा पार्टी के काम नहीं जाते रक्षा बस रहा तो उसी में समय ज्यादा दिया लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि हमारे अभी बाबा के यहां बैठे हैं वह दिल्ली आते हैं मिलने में कभी-कभी तकलीफ होती है तो मैं हमेशा कहता हूं कि थोड़ा हमको आप नियमित रूप से समय के साथ हम कोशिश को बंधेंगे तो आपका भी सम्मान कर पाएंगे और आपको समय भी दे पाएंगे क्योंकि क्या है जवाब देही जो है उसको अगर पूरा करना है तो उसको पूरा करने के लिए पूरे तरह से नए सिरे से काम करना है अब तक विधायक के रूप में बिहार में मंत्री के रूप में या पटना के कार्यकर्ता के रूप में काम किया तो कहते हैं ना पहले एक छोटे से तालाब में काम कर रहे थे अब एक बहुत बड़ा विशाल चीज मिला है तो उसमें उतना ही समय देना पड़ेगा उतना ही समर्पण देना पड़ेगा और उतना ही संकल्प के भाव से काम करेंगे तभी आपको फिर से गर्भ का एहसास कर पाएंगे इसलिए मैं समय को लेकर थोड़ा परेशानी जरूर है हमारे कहिए विवाद है जो दिल्ली पहुंच जा रहे हैं अब पहुंच कर रहे हैं तो भीड़ है तो मनीष भैया भी यहां बैठे हैं मैं उनको भी उसे समय उसे समय नहीं दे पाया तो थोड़ा है मुझे परेशानी लगे मैं उसको जल्दी थोड़ा व्यवस्थित करूंगा जिससे कि आपको जिस प्रकार से पटना में मिलने में कोई तकलीफ नहीं होती थी दिल्ली में भी मिलने में वह तकलीफ नहीं हो अपने पिता को याद करते हुए कहा यह व्यक्ति इतना क्यों रो रहा है इतना क्यों भाव भी हो रहा है मुझे उसे चीज का एहसास नहीं था लेकिन काम करने के दौरान काम सीखने के दौरान मुझे यह जरूर लगा कि कैसे उन्होंने एक-एक व्यक्ति को अपने साथ परिवार के भाव से जोड़ लिया था मैं पिछले 20 वर्षों में का काम किया तो मैंने यह जरूर प्रयास किया कि व्यक्ति का संबंध अलग-अलग हो सकता है कई बार मेरे काम के कम लोगों को नाराज नहीं हो सकती है लेकिन मेरे व्यवहार से कम से कम ऐसा जरूर रहे कि वह व्यक्ति हमेशा मेरे से जुड़ रहे इसलिए मैंने पिताजी के उस सोच को उसका शैली को जरूर अपने का प्रयास किया इसलिए मैं आज का रहा हूं कि कुछ लोग अगर नहीं भी है तो मेरे संबंध आज वहां भी वैसे ही है और आगे भी वैसे रहेंगे और जो यहां उपस्थित है मैं उनको तो निश्चित रूप से प्रणाम करता हूं बहुत-बहुत आप सबका आभार व्यक्त करता हूं
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 28, 2026 12:47:31
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गाँव के स्कूल टोला में पंचायती के दौरान रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। ताड़ के 3–4 पेड़ों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ पंचायती में मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां एक 55 वर्षीय पार्वती सोरेन को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हिरणपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उल्लेखित घटना के संबंध में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है। मृतक के पुत्र सुशील हांसदा ने बताया कि खेत के पास पिता व बड़े चाचा के संयुक्त मालिकाना हक के पेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। ग्राम पंचायत के सामने भी इसी मुद्दे पर बहस हुई और अंततःHammer-चौक से पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी का उल्लेख नहीं है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 28, 2026 12:46:42
Patna, Bihar:एंकर--पटना पुलिस ने एक बड़े नशा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये के स्मैक कारोबार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने हाई क्वालिटी के रॉ मैटेरियल और तैयार ब्राउन शुगर समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में बिहार पुलिस का एक सिपाही भी शामिल पाया गया है, जो वर्दी की आड़ में स्मैक सप्लाई कर रहा था。 क्या-क्या हुआ बरामद एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा के अनुसार, छापेमारी में कुल 19.500 किलो हाई क्वालिटी रॉ मैटेरियल (पत्थर पाउडर व अन्य केमिकल) और 1.681 किलो तैयार ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, इस रॉ मैटेरियल से लगभग 38 किलो ब्राउन शुगर तैयार की जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा मौके से एक पिस्टल, एक कट्टा, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस, तीन डिजिटल तराजू,2.15 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, एक टेंपो, 7 चेक और 7 पासबुक, नाइट्राजेपाम और अन्य इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। दो ठिकानों पर छापेमारी, दो गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गांधी सेतु के पूर्वी छोर पर रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 में छापेमारी की गई, जहां से 1.681 किलो ब्रاؤن शुगर बरामद हुई। यहां से समस्तीपुर निवासी जितेंद्र पासवान और जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के त्रिकूट नगर स्थित एक अन्य फ्लैट में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल बरामद हुआ। उत्तर प्रदेश से आता था रॉ मैटेरियल पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह उत्तर प्रदेश के बनारस से स्मैक का रॉ मैटेरियल मंगाता था। इसे रोड, पार्सल और कुरियर के जरिए पटना लाया जाता था, जहां प्रोसेसिंग के बाद ब्राउन शुगर तैयार कर शहर में सप्लाई की जाती थी। ड्रग्स की सप्लाई के लिए गिरोह ने 15-20 युवकों को सैलरी पर रखा हुआ था। सिपाही की भूमिका संदिग्ध, फरार मामले में बिहार पुलिस के सिपाही ऋषिकेश का नाम सामने आया है, जो गया में तैनात था और हाल ही में भागलपुर ट्रांसफर हुआ تھا, लेकिन उसने अब तक जॉइनिंग नहीं की है। वह फिलहाल फरार है। छापेमारी के दौरान उसके नाम से 17 लाख रुपये के चेक बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह वर्दी का इस्तेमाल कर उत्तर प्रदेश से बिहार तक ड्रग्स लाने और सप्लाई करने में अहम भूमिका निभा रहा था। गैंग के सरगना की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र पासवान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वह पहले भी 9 किलो स्मैक के साथ जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:41:03
Milak, Uttar Pradesh:मिलक: अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डा. पल्लवी पटेल का नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। शुक्रवार को डा. पल्लवी पटेल नगर निवासी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद राकेश गंगवार के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मलाई पहने और नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला महासचिव बरेली अतेश गंगवार, जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली सुभाष पटेल, मंडल अध्यक्ष बरेली आनंद मोहन पटेल, हिमांशु पटेल, भानु प्रताप सिंह समाजवादी, सुरेश गंगवार, मोहन पटेल, गोपेश्वर पटेल, हंसराज गुप्ता, हरिओम गंगवार, विवेक गंगवार, दीपक गंगवार, अशोक गंगवार, सूरज पटेल और सुशील गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार विनोद कुमार गंगवार
441
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 28, 2026 12:34:06
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। वन्य जीव सुरक्षा अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने बाड़ी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. बाड़ी के विशनगिरी बाबा मंदिर के पास स्थित कोयला गांव में करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ग्रामीणों द्वारा मंदिर के आसपास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस पूरे अभियान में वन्य जीव रेस्क्यू प्रभारी राधा कृष्ण शर्मा की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने अपने अनुभव, सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ के बच्चे को बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक पकड़ लिया। उनकी अगुवाई में यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया। इस दौरान वन विहार रेंज का स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा और टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में रिलीज किया गया, जिससे उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सका। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर ग्रामीणों में फैला भय समाप्त हुआ, वहीं वन्य जीव संरक्षण का संदेश भी मजबूत हुआ। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्य जीवों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
438
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 28, 2026 12:33:46
Sikar, Rajasthan:सीकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर का छठा दीक्षांत समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर का छठा दीक्षांत समारोह शनिवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री एवं पूर्व एनसीईआरटी निदेशक जगनमोहन सिंह राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल बागडे ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर “प्रेरणा स्थल” के उद्घाटन से की। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाधाय रिसर्च सेंटर का लोकार्पण भी किया गया। राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाधाय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो दिवसीय कार्यक्रम “प्रत्युषा-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के 39 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं तीन विशिष्ट हस्तियों—महाराष्ट्र के रामचंद्र नीलकंठ भोगल, पश्चिम बंगाल के डॉ. धनपत राम अग्रवाल और झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ निवासी शैलेंद्र नाथ अघोरी बाबा—को मानद पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समारोह के दौरान तीन शख्सियतों को “शेखावाटी शिरोमणि” और पांच विद्वानों को “शेखावाटी भूषण” पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई। सत्र 2024-25 के लिए कुल 90,598 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान किए जाने की घोषणा भी राज्यपाल द्वारा की गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि शेखावाटी की धरती देश में सबसे ज्यादा और अधिकारी देने वाली है। यदि व्यापार जगत की बात करें तो खासकर मारवाड़ी लोग जैसे बिड़ला,बजाज देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं राजस्थान के व्यापारी आपको देश और विदेश में मिलेंगे。 उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह कोई अंत नहीं बल्कि जीवन की नई चुनौतियां की शुरुआत है। डिग्री प्राप्त की,इसका मतलब यह नहीं कि अपनी शिक्षा पूरी हो गई यह नहीं मानो। अपने विश्वविद्यालय में जो भी अध्ययन किया और जो भी ज्ञान प्राप्त किया उससे देश की उन्नति,विकास कैसे हो इसके बारे में सोचते रहो। खुद की नौकरी करो,व्यापार करो और पैसे भी कमाओ। लेकिन उसके साथ-साथ आप अपने समाज की भी चिंता करो。 डिग्री की तो हासिल की लेकिन क्या करोगे, नौकरी मिलेगी तो मिलेगी, बिजनेस करोगे तो करोगे। अच्छी और झटपट नौकरी चाहिए। नौकरी मिली तो जल्दी छोकरी भी मिल सकती है,नहीं तो नहीं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी और आरपीएससी की तैयारी करो,इनकी परीक्षा बहुत कठिन होती है फिर भी लोग देते हैं। लेकिन इन परीक्षाओं में छात्राएं ज्यादा सफलता हासिल कर रही है छात्रों की बजाय। शारीरिक क्षमता भी बढ़ाओ,शारीरिक क्षमता रही तो बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा। शारीरिक क्षमता नहीं रही तो आदमी काम ही नहीं कर पाएगा。 राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में अंग्रेज आने के पहले 8 लाख गुरुकुल थे। उसका रिकॉर्ड भी उनके पास है। उन गुरुकुल में जो बच्चे जाते थे वह आयुर्वेद और इंजीनियरिंग भी सीखते थे। पहले डिग्री नहीं होती लेकिन कला होती थी। जिसके हाथ में कौशल होगा वह कभी भूखा नहीं रहेगा। केवल डिग्री वाला है तो गांव-गांव घूमेगा, कि कहीं पर जॉब मिलेगी क्या। इसलिए हाथ में कौशल होना जरूरी है। राजस्थान तो कौशल की खान है। रणकपुर में भगवान महावीर का एक मंदिर है जिसे तैयार करने में 64 साल लगे। उसमें नक्काशी और कलाकारी का इतना बेहतरीन काम है। आप देखोगे तो मुंह में उंगली डालोगे कि क्या काम है। कर्नाटक के मैसूर में भी एक मंदिर है जो 270 फीट का है। उस मंदिर के ऊपर एक 80 टन का पत्थर लेकर गए। मंदिर बनाने के बाद 80 टन का पत्थर रखा गया। उसे जमाने में तो ऐसी कोई मशीनरी नहीं थी फिर भी उन्होंने सोचा कि इस तरह से पत्थर ऊपर लेना है तो उन्होंने मिट्टी का 6 किलोमीटर का एक रैंप बनाया और हाथियों के जरिए पत्थर वहां रखा गया, यही तो इंजीनियरिंग है。 भारत ने तो हजारों साल तक संकट देखे हैं। लड़ाइयां के और आक्रमण के। यहां पर आक्रमण करने वालों ने हमारे संस्कृति को भी उखाड़ने का सोचा, हमारी शिक्षण पद्धति उन्होंने बदल दी। अंग्रेजों ने भी बोला कि हमें भारत के लोगों को गुलाम बनाना है तो उनको भूख मारना। जब तक भारत के लोग भूखे नहीं रहेंगे तब तक तो अपने गुलाम नहीं बनेंगे। मुगलों का भी संकट था, उन्होंने लोगों का धर्मांतरण किया और काटा भी,मारा भी था। यह संकट भी हमने सह लिए। अभी न पेट्रोल बढ़ा, न डीजल बढ़ा और न गैस बढ़ा फिर भी लोग बोल रहे हैं यह बढ़ा,वह बढ़ा। वह लोग तो राजनीति कर रहे हैं। यह बात राजनीति की नहीं बल्कि सबके एक साथ एकजुट रहने की बात है। जो अलग चलता है उनका मत सुनो,लोग भी नहीं सुनेंगे। जब हमारे पास नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे तब विदेश के लोग यहां पर पढ़ने के लिए आते थे। तक्षशिला पंजाब में था रावलपिंडी के पास। अभी भी 34-35 किलोमीटर दूर खंडहर पड़ा होगा। रावलपिंडी पता है किसके नाम से है चित्तौड़गढ़ का राजा बप्पा रावल जिन पर आक्रमण हुआ था। उन पर आक्रमण करने वालों को बप्पा रावल ने बहुत पीटा। पीटते-पीटते उनको ईरान और इराक तक पहुंचा दिया,फिर वह लोग वापस एक गांव में आ गए। उसी जगह का नाम रावल और पिंडी का मतलब पंजाब में गांव को पिंडी बोलते हैं। इसलिए ही वह रावलपिंडी हो गया जो बप्पा रावल नाम से बना है。 इतिहास हमें कहां पर पढ़ाया गया है। ऐसा इतिहास हमें स्कूल में नहीं पढ़ाया गया। हमको इतिहास पढ़ाया गया मुगलों का। औरंगजेब बड़ा ताकतवर था, अकबर भी बहुत होशियार था यह सब कुछ पढ़ाया गया। राणा प्रताप नहीं पढ़ाया गया, छत्रपति शिवाजी महाराज नहीं पढ़ाये गया। जिनसे हमारा धैर्य बढ़ जाता है,ऐसे महापुरुषों और योद्धाओं के बारे में हमें नहीं पढ़ाया गया। ऐसे लोगों को कोई पहचान तक नहीं दी गई। अब नालंदा और तक्षशिला का HISTORY फिर से लौट कर आएगा। यह भावना रखो,ऐसा जरूर हो सकता है。 राज्यपाल ने कहा कि इजराइल नाम का जो देश है वह खुद के समाज का देश नहीं था। 2000 साल तक वहां के लोग विश्व में घूमते थे और जहां भी रहते थे वहां एक ही प्रार्थना करते थे कि मैं आज इस देश में प्रार्थना कर रहा हूं,कल मेरे देश में प्रार्थना करूंगा। यह बात उन्होंने अपने मन में 2000 साल तक रखी। मिल गया न उनको देश। अब अड़ोस-पड़ोस के देशों को परेशान करता है। इतनी ताकत कमा ली उस देश ने क्योंकि वह एक साथ थे。 बाइट हरिभाऊ बागड़े राज्यपाल
305
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 28, 2026 12:33:20
Dholpur, Rajasthan:पिपरेट गांव में ''कवच'' परियोजना के तहत नव नामांकन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ,ग्रामीणों को रैली के माध्यम से किया गया जागरूक , प्रयत्न संस्था द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन , इस दौरान पीईईओ बहादुर मीणा सहित अन्य रहे मौजूद सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरैट में ‘कवच’ परियोजना के तहत नव नामांकन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रयत्न संस्था द्वारा संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा एवं पूरणमल महावर द्वारा किया गया। इसके बाद संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाह एवं रामबरन गोस्वामी ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता बताते हुए समुदाय से सहयोग की अपील की। रैली के दौरान “स्कूल चलो भाई स्कूल चलो” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के साथ पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संस्था सरनाम सिंह कुशवाहा विद्यालय स्टाफ शिवराज सिंह परमार, विजयपथ, गिर्राज सिंह वरिष्ठ अध्यापक, रामसिंह पीटीआई, समुदाय के सदस्यों एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
344
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 28, 2026 12:33:09
Prayagraj, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, ममता बनर्जी की सरकार बनने का राकेश टिकैत ने किया दावा, कहा कुछ लोग पूरे देश में सरकार बनाना चाहते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में कामयाब नहीं होंगे。 संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत होगी और वहां उनका मजबूत जनाधार है। राकेश टिकैत ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि देश में जिस तरह कुछ ताकतें हावी होने की कोशिश कर रही हैं, वह पश्चिम बंगाल में सफल नहीं होंगी। राकेश टिकैत ने बगैर बीजेपी का नाम लिए इशारों इशारों में कहा कि कुछ लोग पूरे देश में अपनी सरकार बनाना चाहते हैं, लेकिन बंगाल में यह संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने बचाव में काम कर रही हैं और राज्य में उनका प्रभाव साफ दिखाई देता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में उनकी स्थिति मजबूत बनी हुई है。 वहीं अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी राकेश टिकैत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण किसानों को मिलने वाले फर्टिलाइजर पर असर पड़ सकता है और इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कच्चा माल विदेशों से आता है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अब आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे 40 साल पहले जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल होता था, वैसे ही अब फिर से उसी दिशा में लौटना होगा, ताकि खेती की लागत कम हो और बाहरी निर्भरता भी घटे।
447
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:31:56
Milak, Uttar Pradesh:मिलक: अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डा. पल्लवी पटेल ने यूजीसी का समर्थन किया। इसे वंचित वर्गों व छात्रों के हक में बताया। शुक्रवार को डा. पल्लवी पटेल नगर निवासी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद राकेश गंगवार के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि यह रेगुलेशन शिक्षण संस्थानों में दमन और अन्याय को कम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गहराई से व्याप्त जातिगत भेदभाव को यह रेगुलेशन ठीक करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस रेगुलेशन को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और इसे "अगड़ा बनाम वंचित" की लड़ाई में बदल रही है। उन्होंने मांग की कि उच्च शिक्षण संस्थानों में वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला महासचिव बरेली अतेश गंगवार, जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली सुभाष पटेल, मंडल अध्यक्ष बरेली आनंद मोहन पटेल, हिमांशु पटेल, भानु प्रताप सिंह समाजवादी, सुरेश गंगवार, मोहन पटेल, गोपेश्वर पटेल, हंसराज गुप्ता, हरिओम गंगवार, विवेक गंगवार, दीपक गंगवार, अशोक गंगवार, सूरज पटेल और सुशील गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार विनोद कुमार गंगवार
227
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 28, 2026 12:31:52
Sirsa, Haryana:एंकर रीड अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारत देश के कई राज्यों में गैस की किल्लत हो गई है जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है हरियाणा में अभी स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है लेकिन लोगों को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही गैस सिलिंडर मिल रहा है। सिरसा जिला प्रशासन ने दावा किया है कि सिरसा जिले में पेट्रोलियम पदार्थों ( गैस सिलेंडर ) की किसी प्रकार की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस उपलब्ध है। इसलिए आमजन को किसी भी तरह की घबड़ाहट या पैनिक की स्थिति में आने की आवश्यकता नहीं है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके साथ ही कई विषयों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी भी शुरू कर दी है। अब हरियाणा के सिरसा जिले से गैस सिलिंडर का दुरुपयोग करने पर सख्ताई दिखानी शुरू कर दी है। घरेलू गैस के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने एक होटल पर दबिश देकर वहां से बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
366
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 28, 2026 12:31:25
Dehradun, Uttarakhand:एंकर ऋषिकेश में आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत देर रात होटल नवरंग में पुलिस की छापेमारी हुई है। इस छापेमारी में पुलिस ने नेपाली थीम पर शुरू हुए कसीनो को पकड़ा है। मौके पर करीब 20 हजार कॉइन, 60 हजार रुपए नकद, 6 बोतल शराब, 20 रुपए के नकली नोट और अनगिनत ताश की गड्डी बरामद हुई है। करीब 10 महिला डांसरों सहित 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली के साथ लोकल और जनप्रतिनिधि भी शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व में होटल पर अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखते ही होटल में अवैध रूप से कसीनो खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने उन्हें भागने नहीं दिया। अभी तक की जांच में पता चला कि गुमानीवाला श्यामपुर निवासी अशोक थापा नेपाली थीम पर इस कसीनो को चलाने की कोशिश कर रहा था। 27 मार्च को ही इस कसीनो की ओपनिंग हुई। जिसमें महिला डांसर कसीनो खेलने पहुंचे लोगों को लुभाने के लिए पहुंची। यह भी जानकारी मिली है कि यह सारा गेम नकद की जगह ऑनलाइन रुपए ट्रांजैक्शन के साथ चल रहा था। पुलिस इस बड़े मामले में गहन जांच पड़ताल कर रही है।
372
comment0
Report
Advertisement
Back to top