Back
वन विभाग ने छोटे मगरमच्छ बच्चे को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
BSBhanu Sharma
Mar 28, 2026 12:34:06
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर। वन्य जीव सुरक्षा अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने बाड़ी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. बाड़ी के विशनगिरी बाबा मंदिर के पास स्थित कोयला गांव में करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ग्रामीणों द्वारा मंदिर के आसपास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस पूरे अभियान में वन्य जीव रेस्क्यू प्रभारी राधा कृष्ण शर्मा की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने अपने अनुभव, सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ के बच्चे को बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक पकड़ लिया। उनकी अगुवाई में यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया। इस दौरान वन विहार रेंज का स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा और टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में रिलीज किया गया, जिससे उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सका। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर ग्रामीणों में फैला भय समाप्त हुआ, वहीं वन्य जीव संरक्षण का संदेश भी मजबूत हुआ। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्य जीवों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 13:45:380
Report
0
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 28, 2026 13:33:1258
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 13:33:020
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 28, 2026 13:32:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:32:220
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 28, 2026 13:32:080
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 28, 2026 13:31:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 28, 2026 13:31:16120
Report
899
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 13:30:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 28, 2026 13:30:160
Report
965
Report
865
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:18:14944
Report