Back
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज दाखिल हुई आपत्ति, 13 अप्रैल को अगली सुनवाई
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में हाथरस न्यायलय के एमपी/एमएलए कोर्ट में आज उनकी ओर से आपत्ति पत्र दाखिल किया गया। न्यायिक अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण मामले की अगली सुनवाई अब 13 अप्रैल को होगी। यह मानहानि का मामला गांव बूलगढ़ी निवासी रामकुमार, रवि और लवकुश ने दायर किया है। परिवादियों का आरोप है कि राहुल ने 12 दिसंबर 2024 को गांव का दौरा करने के बाद अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने उन तीनों को गैंगरेप का आरोपी बताया था, जबकि उन्हें 2 मार्च 2023 को अदालत द्वारा पहले ही दोषमुक्त किया जा चुका था। परिवादियों के अनुसार, कोर्ट से बरी होने के बाद वे सामान्य जीवन जी रहे थे और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बहाल हो चुकी थी। इस पोस्ट से उनकी छवि को दोबारा नुकसान पहुंचा। इस मामले में लखनऊ से आए अधिवक्ता आलोक चंद्रा, मनीष दीक्षित, आसिफ रिजवी के साथ स्थानीय अधिवक्ता भगवती प्रसाद राहुल की ओर से आपत्ति पत्र दाखिल किया। आपत्ति पत्र मुख्य रूप से कहा गया है कि परिवादी द्वारा संलग्न 'एक्स' हैंडल पोस्ट के अवलोकन से प्रथमदृष्टया यह स्पष्ट होता है कि राहुल ने जो भी बयान दिया, वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में लोकहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिया था।लोकसभा में दिए गए इस बयान को ही चलचित्र सहित 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया गया, जो पूर्ण रूप से वैधानिक है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 105 (2) का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार "संसद में या उसकी किसी समिति में संसद के किसी सदस्य द्वारा कही गई किसी बात या दिए गए किसी मत के संबंध में उसके विरुद्ध किसी न्यायालय में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। आपत्ति पत्र में यह भी कहा गया है कि राहुल द्वारा परिवादी की कोई मानहानि अथवा अपमान नहीं किया गया है। यह परिवाद राहुल की छवि धूमिल करने, उनसे अवैध धन वसूली करने और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से झूठा, फर्जी और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो पोषणीय नहीं है। न्यायहित में इस परिवाद को निरस्त किया जाना आवश्यक है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 16, 2026 10:07:330
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 16, 2026 10:07:240
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 16, 2026 10:07:110
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 16, 2026 10:06:580
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 16, 2026 10:06:230
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 16, 2026 10:05:520
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 16, 2026 10:05:360
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 16, 2026 10:05:150
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 10:04:400
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:02:490
Report
DRDivya Rani
FollowMar 16, 2026 10:01:370
Report
DRDivya Rani
FollowMar 16, 2026 10:01:060
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 16, 2026 10:00:430
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 16, 2026 10:00:290
Report