Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

SKSantosh Kumar
Mar 16, 2026 10:06:11
Noida, Uttar Pradesh
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Mar 16, 2026 11:30:25
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन प्राप्त होता है। उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 16, 2026 11:23:05
Noida, Uttar Pradesh:Igl की तरफ से 500 रूपये की छूट png कनेक्शन लेने पर स्थिति अभी चिंता जनक है घरेलू ग्राहकों को LPG सप्लाई हो रही है LPG को लेकर हम कठिन स्थिति का सामना कर रहे है सरकार ने स्वीकारा lpg crises भारत सरकार ने 14 तारीख को ऑर्डर जारी किया है जिसके पास png कनेक्शन है वो lpg सिलेंडर सरेंडर करे शिवालिक 5 बजे पहुंच रहा है बीते 24 घंटे में कोई इंसीडेंट नहीं हुआ 22 इंडियन वेसल गल्फ एरिया में है अभी विदेश मंत्रालय....500 से ज्यादा लोग ईरान से लैंड बॉर्डरंक जरिए निकले है इसमें से कुछ भारत पहुंच गए है कुछ अगले कुछ दिनों में पहुंचेंगे ईरान में कुछ नाविक है कुछ मछुआरे है एंबेसी लगातार संपर्क में है सभी से अनुरोध है एडवाइजरी का पालन करे शिवालिक और नंदावदेवी 13 को चले थे 14 को स्टेट ऑफ हार्मूज पार किया और आज पहुंचने वाले है रणधीर....इस मुद्दे पर काफी चर्चा चल रही है Sujata Sharma - (petroleum ministry ) भारत में क्रूड पर्याप्त मात्रा में है Igl की तरफ से 500 रूपये की छूट png कनेक्शन लेने पर. स्थिति अभी चिंता जनक है.घरेलू ग्राहकों को LPG सप्लाई हो रही है.LPG को लेकर हम कठिन स्थिति का सामना कर रहे है. भारत सरकार ने 14 तारीख को ऑर्डर जारी किया है जिसके पास png कनेक्शन है वो lpg सिलेंडर सरेंडर करे दिल्ली: MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ... हमारे लगभग 90 नागरिक भी ईरान से ज़मीनी बॉर्डर के ज़रिए अज़रबैजान आए हैं। इन मूवमेंट को तेहरान में हमारी एम्बेसी ने आसान बनाया। उन्होंने वीज़ा के साथ-साथ ज़रूरी आव्रजन औपचारिकताओं में भी उनकी मदद की। मैंने जिन 550 लोगों के ग्रुप का ज़िक्र किया, जो ईरान से आर्मेनिया गए हैं, उनमें से 284 लोग ऐसे भी हैं जो तीर्थयात्रा पर ईरान गए थे। ये लोग अभी इन दोनों देशों में हैं। उनमें से कुछ पहले ही लौट चुके हैं और कुछ अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे। तेहरान में हमारी एम्बेसी, सभी मुश्किलों के बावजूद, पूरी तरह से काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से, वे तेहरान से बाहर के स्टूडेंट्स को भी उन शहरों में शिफ्ट करने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली: विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने कहा, इस इलाके से 20,000 पैसेंजर भारत लौट आए हैं...सऊदी अरब में, अलग-अलग एयरपोर्ट से भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। ओमान से भी भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। कतर एयरस्पेस थोड़ा खुला है... कुवैत एयरस्पेस 28 फरवरी, 2026 से बंद है... बहरीन और इराक में, जहां एयरस्पेस बंद है. वहां भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब से आने-जाने में मदद की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, 13 मार्च को, ओमान के सोहर शहर में हुए एक हमले में, बदकिस्मती से, दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। मस्कट में भारत की एम्बेसी मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और संबंधित ओमानी अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है. उनके पार्थिव शरीर जल्द ही भारत वापस लाए जाने की उम्मीद है. कोई भी भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल नहीं है...
52
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 16, 2026 11:22:25
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - मानेसर नगर निगम की बैठक में हंगामा मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के बीच हुई तीखी बहस मेयर इंद्रजीत यादव बीच में ही सदन की बैठक छोड़कर निकली सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने बीजेपी समर्थित पार्षदों के एजेंडे हटाने पर जताया था विरोध मेयर इंद्रजीत यादव ने एजेंडो को शामिल करने पर जताई आपत्ति इस बात को लेकर हुआ विवाद बाद निगम कमीश्नर से सभी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर समेत बीजेपी समर्थित 15 पार्षदों ने अपने एजेंडो को भी कराया शामिल सीनियर डिप्टी मेयर ने मेयर इंद्रजीत यादव के ऊपर लगाया मनमानी का आरोप मेयर अपनी मनमानी करके हमारे पार्षदों के एजेंडा को काटने का कर रही है काम पिछले 2 सालों में अभी तक सदन कि 3 बैठक कि हुई है जिससे विकास कार्य हो रहे है बाधित मानेसर नगर निगम का 678 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया
53
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 16, 2026 11:22:13
48
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 16, 2026 11:22:02
New Delhi, Delhi:ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. वहीं इस घटना में तीन नाबालिग लड़के शामिल थे जिन्होंने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक गोदाम में ले गए और एक-एक करके तीनों नाबालिग लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ को कुकृत्य किया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी तीनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. डीसीपी ने मीडिया को कहा कि थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस टीम की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से संवेदनशील POCSO मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा हुआ. तीन JCL (विधि का उल्लंघन करने वाला बालक) को पकड़ लिया गया. थाने के एरिया स्टाफ द्वारा संवेदनशील POCSO मामले का पीड़ित नाबालिग बच्ची का AIIMS अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, दक्षिण-पूर्वी जिला के स्टाफ द्वारा त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की से जुड़े गंभीर POCSO मामले का PCR कॉल प्राप्त होने के कुछ ही घंटों के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा किया गया. नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जांच प्रारंभ की, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण सुनिश्चित किया तथा घटना में शामिल तीनों JCL को पकड़ लिया. आगे की जांच विधि अनुसार जारी है. यह घटना 14.03.2026 को पीएस ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई थी जहाँ पीसीआर को कॉल प्राप्त हुई, जिसमें लगभग 8 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआई दिनेश के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ की एक विशेष टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान पुलिस स्टाफ द्वारा तीन नाबालिग लड़कों को पूछताछ कक्ष में लाया गया तथा पीड़िता अपनी माता के साथ PCR के माध्यम से थाने पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसआई नीलम को भी जांच एवं आगे की कार्यवाही में शामिल किया गया. प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़िता को उसकी माता तथा एक महिला कांस्टेबल के साथ AIIMS अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया तथा डॉक्टर द्वारा लगभग 12–13 वर्ष आयु के तीन लड़कों द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना का उल्लेख दर्ज किया गया. पीड़िता “R”, पुत्री “R”, निवासी ओखला फेज-II, दिल्ली, आयु लगभग 7 वर्ष का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ तीन नाबालिग लड़कों S (13 वर्ष), E (13 वर्ष) तथा M (12 वर्ष) द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया. उसने आगे बताया कि 12.03.2026 तथा 13.03.2026 को दिन के समय आरोपी लड़के उसे उसके घर के पास स्थित एक गोदाम में ले गए, उसके अंतःवस्त्र उतार दिए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।इस संबंध में FIR संख्या 131/2026 धारा 70/351 BNS तथा POCSO अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत PS ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान PS ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के स्टाफ द्वारा घटना में शामिल तीनों विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया।
32
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 16, 2026 11:21:35
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ घटना: गांव मालासर में जला दिव्यांग किसान का आशियाना, आगजनी में आभूषण, घरेलू सामान व नकदी जली चूरू। जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर की रोही में ढाणी बनाकर रहने वाले एक दिव्यांग किसान का आशियाना रविवार की रात जल गया। घटना में ढाणी में गहने, नकदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी व पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था। मामले के अनुसार गांव मालासर निवासी सुरज्ञानसिंह खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। रविवार की रात चिंगारी से ढाणी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ढाणी में बने तीन झोपड़ों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर पानी व मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया। घटना में लाखों रुपए की नकदी, घरेलू सामान, अनाज, 70 हजार रुपए नकदी एवं सरकारी दस्तावेज जल गए। सुरज्ञानसिंह दिव्यांग है तथा अपने पुत्र अजीतसिंह की आंखों के ऑपरेशन के लिए 70 हजार रुपए एकत्रित किए थे, जो आगजनी की घटना में जल गए।
46
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 16, 2026 11:20:53
Jaipur, Rajasthan:सरकार की ओर से आदिवासियों को दी गई सौगातों को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा राजस्थान की सरकार रोजगार की बात करने की बजाय हिंदू मुस्लिम की बात करती है। धर्मांतरण विरोधी बिल पंडित नेहरू के टाइम पर ही आ गया था। बीजेपी ने आदिवासियों के लिए क्या किया? आदिवासियों को जमीन कांग्रेस ने अलॉट की। आदिवासियों के लिए सारी स्कीम कांग्रेस लेकर आई... सारी पुरानी स्कीम है, नया कुछ नहीं किया है। आदिवासियों को पट्टे देने को लेकर कहा आदिवासियों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। पॉलिटिकल अजेंडा को लेकर बीजेपी काम करती है। आदिवासियों को जो फ्री के गेहूं मिलते थे, उनको भी सरकार ने बंद कर दिया। बीजेपी डरी हुई है, इसलिए निकाय और पंचायत के चुनाव सरकार नहीं कर रही है।
23
comment0
Report
PSPrashant Sharma
Mar 16, 2026 11:20:43
:बीते दिन थाना औंधी क्षेत्र अंतर्गत कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई कि 4-5 नक्सली हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार थाना स्टाफ, सीएएफ, डीआरजी बल एवं कांकेर पुलिस की तरफ से डीआरजी के बल को रवाना किया गया। जिला पुलिस बल, सीएएफ और डीआरजी बल की पार्टी के द्वारा सर्चिग के दौरान कोहकाटोला जंगल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, किंतु जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नक्सली जंगल का आड़ लेते हुए मौके से भाग गए। पुलिस टीम द्वारा सर्चिग के दौरान मौके से 01 नग इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802) मय मैगजीन जिसमें 15 नग जिंदा कारतूस, पावर बैंक, दवाईयां, बैग, खाद्य सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद कर जब्त की गई। बरामद किए गए इंसास राइफल के संबंध में आत्म समर्पित नक्सलियों से पता चला कि उक्त राइफल को महिला नक्सली कमांडर हिड़मे मरकम के द्वारा रखा जाता था तथा बरामद राइफल (बॉडी नंबर 16799802) को नक्सलियों द्वारा सन् 2010 में कांकेर जिला थाना दुर्गकोंडल के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुस्की से लूट लिया गया था।वही राजे, मंगेश, हिडमे एवं अन्य नक्सलियों की उपस्थिति होने का भी पुलिस ने दावा किया।
13
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:20:38
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के गृह जनपद में सोमवार को नगर के सैकड़ों बुनकरों की अचानक बिजली काट दी गई है। इससे नाराज बुनकरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बुनकरों का आरोप लगाया कि रमजान के पवित्र महीने में बिजली विभाग द्वारा की गई यह कटौती बहुत निराशाजनक है। बुनकरों का कहना है कि बहुत से बुनकरों का बिजली बिल जमा होने के बावजूद उनकी बिजली काट दी गई है। प्रदर्शन में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर सॉफ्टवेयर द्वारा डेटा संग्रह में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि 5000 उपभोक्ताओं की बिजली काटने का आदेश हुआ था, जिसमें से लगभग 500 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी बात की है और रमजान के महीने को देखते हुए स्थिति से अवगत कराया है। पूरे मामले पर अधीक्षण अभियंता ई. मांगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लूम चलाने वाले बुनकरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद हुई है, जिसे संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ बकाया दिख रहा है और इस पर बातचीत कर बकाया जमा करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
7
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 16, 2026 11:20:33
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला के बरगा गांव के ग्रामीण कलेक्टर बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां हाटरांका एवं बरगा में एक बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा ठगी किए जाने को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि हांट रांका में संगीता पाल एवं बरगा में ओमप्रकाश पाल के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र चलाया जा रहा है जहां भोले भाले ग्रामीणों को ठगने का कार्य किया जा रहा है और पैसा ग्रामीणों के खाते में डालकर संचालकों द्वारा स्वयं उपयोग किया जा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कियोस्क बैंक संचालक पैसे के बारे में जानकारी लेने पर राजनीतिक धौंस दिखाते हैं। मामले में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधितों को जांच के निर्देश दिए हैं; जांच के पश्चात विधिवत कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:20:19
Chhata Rural, Uttar Pradesh:कस्बा छाता के निकटवर्ती गांव रनवारी में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर के दौरान सोमवार को गांधी इंटर कॉलेज इकाई के स्कूली बच्चों ने छाता गोवर्धन रोड गांव रनवारी के मुख्य चौराहे पर एक अनोखी पहल करते हुए आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को डांटने के बजाय, बच्चों ने उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और सुरक्षित सफर की अपील की। इस दौरान सभी बच्चों ने लोगों का दिल जीत लिया। ​सुबह 11 बजे से ही छात्र छात्राओं ने हाथों में 'हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं' और 'सीट बेल्ट का प्रयोग करें' जैसी तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित इस अभियान में बच्चों ने उन चालकों को फूल दिए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था तीन सवारी लेकर चल रहे थे,या जो वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। ​बच्चों की इस विनम्रता ने कई लोगों को भावुक कर दिया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक हुकम सिंह ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में नियम पालन की शपथ ली।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top