Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg491001

दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट की भट्ठी में मादक पदार्थों का बड़ा नष्टिकरण किया

HSHITESH SHARMA
Mar 16, 2026 10:02:49
Durg, Chhattisgarh
दुर्ग पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के तहत गांजा चरस ब्राउन सुगर समेत अन्य मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया है। पुलिस ने नष्टीकरण के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्ठी में नष्ट किया है। दुर्ग जिले के तमाम आला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में बल मौजूद था। दुर्ग जिले में सभी थानों से जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तर पर गठित हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजन समिति ने निर्णय लिया था जिसमें जिले से नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कुल 58 प्रकरणों में 6 क्विंटल से अधिक किलो ग्राम गांजा 06.550 ग्राम ब्राउन सुगर, 23,200 नग नशीली टेबलेट, 197 नग नशीली सिरप जिन्हें अलग-अलग धाराओं में की गई कार्यवाही के दौरान जप्त किया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भट्ठी में नष्ट किया गया है। जप्त मादक पदार्थों को ट्रक में लादकर प्लांट के अंदर पहुंचाया गया जहां नष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों का नष्टीकरण इसके पहले भी भिलाई इस्पात संयंत्र की दमन भट्टी का उपयोग किया जाता रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Mar 16, 2026 11:17:55
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:17:49
Chhata Rural, Uttar Pradesh:मथुरा। ब्रज नगरी में सोमवार सुबह इश्क का ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला कि रेलवे स्टेशन के पास लगा मोबाइल टावर अचानक “लव टावर” बन गया। कोसीकलां के गोपाल बाग निवासी युवक आकाश प्रेम की पीड़ा में इतना “हाई सिग्नल” पर पहुंच गया कि सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ बैठा और नीचे खड़ी पुलिस व भीड़ को साफ संदेश दे दिया— “प्रेमिका को बुलाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा।” सुबह करीब नौ बजे टावर पर चढ़े युवक ने ऊपर से ऐसा शोर मचाया कि आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। किसी को लगा शायद नेटवर्क ठीक कर रहा है, लेकिन जल्द ही पता चला कि मामला दिल के नेटवर्क का है, मोबाइल कंपनी का नहीं। युवक का दावा है कि पिछले सात वर्षों से उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं, लेकिन युवती के घरवाले उसे भेज नहीं रहे। नीचे खड़ी पुलिस ने समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आशिक मिजाज युवक का कहना साफ था— “जब तक प्रेमिका नहीं आएगी, तब तक मैं भी नीचे नहीं आऊंगा।” मामले की सूचना मिलते ही कोसीकलां थाना प्रभारी राजकमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मां और बहन ने भी भावनात्मक अपील की, मगर इश्क के टावर पर चढ़ा युवक मानो जिद की छतरी तानकर बैठा रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अग्निशमन विभाग को बुलाकर नीचे गद्दे बिछवाने और जाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी, ताकि अगर आशिक का “लव सिग्नल” अचानक गिर भी जाए तो उसकी जान बचाई जा सके। ब्रज के लोगों में इस अनोखे घटनाक्रम की खूब चर्चा रही। किसी ने तंज कसा— “आजकल प्रेम भी मोबाइल नेटवर्क की तरह हो गया है, जरा सा सिग्नल कमजोर हुआ नहीं कि लोग सीधे टावर पर चढ़ जाते हैं।” वहीं कुछ लोग यह कहते भी सुने गए कि अगर हर प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ने लगे, तो मोबाइल कंपनियों को जल्द ही “लव-टावर सर्विस” भी शुरू करनी पड़ेगी।
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Mar 16, 2026 11:17:44
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कार लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मंगलौर पुलिस ने हरियाणा के एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले कार को किराए पर बुक किया और फिर चालक को धक्का देकर बाहर फेंकते हुए नेक्सोन कार लूटकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस की सख्त घेराबंदी और सघन चेकिंग के चलते आरोपी ज्यादा देर तक बच नहीं सका और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई नेक्सोन कार बरामद कर ली है, जबकि इस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 16, 2026 11:17:23
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और जनपद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने करीब 8 लाख 15 हजार रुपये कीमत के 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, मैनपुरी की सर्विलांस पुलिस लगातार खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश में अभियान चला रही थी। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 50 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए, जिसके बाद लोगों ने मैनपुरी पुलिस का आभार जताया।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 16, 2026 11:16:59
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के बाद शिमला में दोपहर के वक्त ही अंधेरा छा गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है। विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों और सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 16, 2026 11:16:44
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में लाडा और साडा के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में आज मणिकर्ण घाटी बदहाल स्थिति में है। लेकिन प्रदेश सरकार को पूरी घाटी की कोई चिंता नहीं है। अगर आने वाले दिनों में भी यही हालत रहे तो पार्वती घाटी की जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। पार्वती भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भुंतर से मणिकरण सड़क की हालत को सुधारने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 39 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी। लेकिन उस राशि का भी दुरुपयोग किया गया। ऐसे में भाजपा के द्वारा इस पूरे मामले की आरटीआई के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। अगर इस पैसे का दुरुपयोग सरकार के द्वारा किया गया होगा तो भाजपा के द्वारा इस मामले को अदालत में भी लाया जाएगा। संजीव शर्मा ने कहा कि इसके अलावा मणिकर्ण घाटी में लाडा तथा साडा फंड का भी दुरुपयोग हो रहा है। प्रभावित पंचायतों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है और प्रशासन कुल्लू के विधायक के कहने पर इस फंड को कहीं और खर्च कर रहा है। आज पार्वती घाटी में पेयजल समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन सब मुद्दों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा गया है। अगर सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो पूरी घाटी की जनता भाजपा के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी.
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:15:30
Chhata Rural, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा की तहसील छाता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भू-माफिया और कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। बिना किसी ले-आउट प्लान पास कराए और बिना लैंड यूज (CLU) चेंज कराए, उपजाऊ भूमि पर कंक्रीट का जाल बिछाया जा रहा है। देखने में आ रहा है जगह-जगह सरकारी संपत्ति चकरोड़ों नाली आदि पर यह लोग कब्जा करने से नहीं कतराते हैं। तहसील के निकटवर्ती जाव गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान एवं अन्य लोगों ने अवैध कॉलोनी बसाने वालों के ऊपर कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को अवगत कराया। उसी के संदर्भ में आज दिनांक सोमवार को नायब तहसीलदार छाता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। कृष्ण पहलवान ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है कृषि स्वरूप और नियमों को ताक पर रखकर भूमाफिया कॉलोनी नाइजर,फरीदाबाद, दिल्ली गुड़गांव आदि से आकर के यहां पर अवैध कालोनियां निर्माण कर बेच रहे हैं, और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं, आज तहसील टीम ने बुलडोजर से सरकारी चकरोड को खाली कराया। नायब तहसीलदार शिव शंकर ने बताया कि गांव जॉब में तहसील टीम को अवैध कॉलोनी बनाने एवं सरकारी चक रोड़ पर कब्जा की शिकायत मिली थी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराया है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:13:58
Bamhnawa, Uttar Pradesh:थाना रेउसा क्षेत्र में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रविवार रात को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। आमने-सामने हुई दो बाईकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति को पास से गुजर रहे वाहन ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार रेउसा कस्बा निवासी झुर्री लाल उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र रंगी लाल बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भरथा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर उमाशंकर पुत्र मेवा लाल निवासी भरथा और सरोज पुत्र राजाराम निवासी हनूवापुर थाना तंबौर सवार थे। टक्कर लगते ही झुर्री लाल सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच बगल से निकल रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में दूसरी बाइक सवारों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:10:35
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शाहजहांपुर नगर निगम को स्मार्ट सिटी के लिए 155 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। शासन से 155 करोड़ की 9 परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार की इन घोषणाओं के बाद से शाहजहांपुर नगर निगम एक बेहतरीन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा। इस दौरान उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने पूरे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर लिया है। और बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटे से दौड़ेंगे। शहर के म्यूजियम गेस्ट हाउस में बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत 108 करोड़ 55 लाख की 9 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा राज सेक्टर सिवरेज जल निकासी योजना के तहत 22 करोड़ 59 लाख 91 हज़ार की स्वीकृति शासन से मिल गई हैम जिसके बाद अगले 10 महीने में सभी नौ परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। और जल्द ही नगर निगम की स्मार्ट सिटी एक नए रूप में नजर आएगी। जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के सीओ मनोज कुमार सिंह ने पूरे एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करके उसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:03:59
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 18 मार्च को उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि रूप में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता सहित कई महान व्यक्तित्व पधारने वाले हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया व्यपारियो के हित के सदैव बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेने वाले पदाधिकारियो को उनकी जिम्मेदारी देकर उन्हें समानित किय्या जाएगा।
99
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 16, 2026 11:03:47
57
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 16, 2026 11:03:27
53
comment0
Report
Advertisement
Back to top