Back
योगी ने जालोर के सिरे मंदिर में महायज्ञ के साथ धर्मसभा को संबोधित किया
HBHeeralal Bhati
Mar 16, 2026 10:05:15
Jalore, Rajasthan
Jalore : सिरे मंदिर में सीएम योगी का संबोधन
रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ पर धर्मसभा
जौहर को बताया राजस्थान की गौरवशाली परंपरा
बंदरों को खिलाया खाना, लोभ से बचने का दिया संदेश
नशे और स्मार्टफोन से दूर रहने की दी सलाह
जालोर
जालोर। कनकांचल पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर धाम में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने महायज्ञ में आहुति देकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और इसके बाद धर्मसभा को संबोधित किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जौहर राजस्थान की परंपरा का तेज है, जिसने वीरांगनाओं के आत्मसम्मान और बलिदान की गौरवगाथा को अमर बनाया है। उन्होंने शिलालेखों के माध्यम से यहां के इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।
मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में बंदरों को खाना खिलाने का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि लोभ से बचना भी साधना है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपने जीवन में संचय और हड़पने की प्रवृत्ति छोड़कर जरूरतमंदों की मदद का भाव रखे तो समाज में अशांति और अराजकता दूर हो सकती है।
उन्होंने युवाओं को नशे और स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए योग और व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संत-महंतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowMar 16, 2026 11:30:250
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:30:15Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood On us religious panel report on ban rss
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 11:23:0551
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:22:52Noida, Uttar Pradesh:Rakesh Sinha RSS On US religious panel report on ban RSS
53
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 11:22:2550
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 16, 2026 11:22:1348
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 16, 2026 11:22:0232
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 16, 2026 11:21:3546
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 16, 2026 11:21:1643
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 16, 2026 11:21:0626
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 16, 2026 11:20:5318
Report
PSPrashant Sharma
FollowMar 16, 2026 11:20:438
Report
8
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 16, 2026 11:20:330
Report
1
Report