204101
Hathras: पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाफराबाद नहर पटरी के पास एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 23 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नारायणी नदी के कटान से कुशीनगर में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन सक्रिय
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगार - - कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी का कहर, जबही दयाल के चैन पट्टी के पास टूटा एपी तटबंध - बांध टूटने से गांव की तरफ जा रहा पानी - अभी तक किसी तरह की जनहानी की सूचना नहीं - पहले ही लोगों को उचित स्थान पर भेज दिया गया था - नदी का जल स्तर रात्रि 12 बजे घट कर 2 लाख 54 हजार क्यूसेक होने की सूचना - पानी कम होने की वजह से नारायणी नदी करती है कटान - सिपेज होने की वजह से घटी घटना - प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूले - NDRF और SDRF की टीमों को किया गया सक्रिय - लगभग एक दर्जन गांव इससे प्रभावित - मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान0
0
Report
कृष्णानगर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार इनामी बदमाश घायल, हथियार और स्कूटी बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:कृष्णानगर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल महिला की हत्या में वांछित था आरोपी भोला राजपूत पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली आरोपी को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी मिला हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद 150-170 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस कृष्णानगर के डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर हुई मुठभेड़0
0
Report
कुशीनगर तटबंध टूटा: बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
Kushinagar, Uttar Pradesh:- BIG BREAKING कुशीनगर - कुशीनगर में एपी तटबंध का बांध 25 से 30 मीटर टूटा - तटबंध टूटने से आसपास के गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा - बांध टूटते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप - ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागे - सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे - प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर जुटी - हालात बिगड़ने की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट - प्रभावित इलाकों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील - तटबंध की मरम्मत और राहत-बचाव कार्य तेज - प्रशासन ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्रामीणों को पैनिक न होने की अपील - प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील - तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के वीरवट कोहवलिया-जवही दयाल के पास टूटा तटबंध0
0
Report
Advertisement
दरगाह असरौरा में आवारा कुत्ते के हमले से अधेड़ घायल, इलाज शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. आवारा कुत्ते ने मवेशी बांधने जा रहे अधेड़ को नोंचकर घायल किया, अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरगाह के असरौरा में घटना, ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ कर घायल की जान बचाई. बहराइच, कुत्तों के हमले थमे नहीं हैं. दरगाह इलाके के असरौरा गांव में सोमवार रात में आक्रामक कुत्ते ने मवेशी को बांधने जा रहे अधेड़ किसान पर हमला कर घायल कर डाला. कुत्ता हमला होते ही ग्रामीण दौड़े; लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हमलावर कुत्ते को खदेड़ा. घायल को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई.0
0
Report
बेतिया के फुलियाखाड़ में बांध टूटे से नौतन-बैरिया के गांव बाढ़ का खतरा
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां फुलियाखाड़ पंचायत में बांध टूट गया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र में बांध टूटने से नौतन और बैरिया के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। करीब दो बजे रात्रि को यह बांध टूट गया। आस पास के गांवों में अफरा तफरी का माहौल है। चंपारण तटबंध टूटने से कई पंचायतों में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
पुनपुन के समकुड़ा गाँव में मिट्टी-नुमा घर में दो बच्चों सांप डंस से मौत
Masaurhi, Bihar:पुनपुन के समकुड़ा गाँव में मिट्टी-नुमा घर में दो बच्चों मोनू (10) और काजल (8) को जहरीले साँप ने डंसा। इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में मातम छा गया। मृतक भाई बहन थे। उनके पिता रामू कुमार मजदूर हैं; परिवार मिट्टी-नुमा घर में रहता था। रात सभी एक कमरे में सो रहे थे। देर रात मोनू और काजल रोने लगे, जिन्हें डंसे गया था। उन्हें पुनपुन पीएचसी ले जाया गया, फिर पटना भेजा गया; रास्ते में काजल की मौत हो गई, मोनू अस्पताल में मर गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार की NDA की सभा: अपराध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई दोहराई गई
Nalanda, Bihar:एंकर:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहारशरीफ और चंडी के बाद अब अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनडीए के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नीरज कुमार ने चुनावी तैयारियों के साथ-साथ चिराग पासवान के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। नीरज कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के बयान का संदर्भ वे नहीं जानते, लेकिन एनडीए इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर सरकार कानून के तहत कार्रवाई करती है और कार्रवाई में न धर्म देखा जाता है, न जाति, न वंश और न ही गोत्र। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान की अपेक्षा है कि शासन व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, तो सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है और पुलिस की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। नीरज कुमार ने कहा कि जमुई या अन्य जगहों पर सामने आने वाली आपराधिक घटनाएं एक सामाजिक समस्या हैं, लेकिन ऐसे मामलों में भी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है। बाइट:नीरज कुमार एमएलसी प्रत्याशी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
गोकशी का प्रयास कर रहे बदमश चढ़े पुलिस के हत्थे, एक हुआ लंगड़ा और एक फरार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र में सोमवार देर रात गोकशी की कोशिश कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ताजपुरा नहर पुल से मालाहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ताजपुरा के जंगल में आम के बाग की ओर रोशनी दिखाई दी-पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो युवक गोकशी का प्रयास करते मिले। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन पुत्र सईद, निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर, हाल निवासी ताजपुरा थाना बेहट के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है, पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक हसीन के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, क्षेत्राधिकारी बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी।0
0
Report
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकियों के सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम, 2000 से अधिक जवान तैनात
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में आज गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है... करीब 60 गणेश झांकियां निकली... अलग-अलग थीम और आकर्षक साज-सज्जा के साथ निकली इन झांकियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शहर के प्रमुख मार्गों पर पहुंचे हैं.. झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं... 2 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है... वहीं अलग-अलग इलाकों में ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है...झांकियों का प्रमुख रूट शारदा चौक से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होते हुए सदर बाजार तक रहेगा... भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं... ताकि गणेश झांकी का यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके0
0
Report
Advertisement
युद्ध नशाओं के खिलाफ पंजाब: सल्तानपुर लोधी rural में CASO ऑपरेशन जारी
Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਰੂਰਲ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ **‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸ਼ੱਕੀ ਘਰਾਂ ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ—ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਰਹੇਗੀ ਜਾਰੀ** ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ-vਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਰੂਰਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ CASO (Cordon and Search Operation) ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ गया। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਸ਼ੱਕੀ ਘਰਾਂ, ਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ。 CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਆਉਣ-ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਵੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕਰਕੇ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਗਈ。 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ, ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。 ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਾਲੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਜਾਂ ਸਪਲਾਈ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਤਾੰ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਨ。 ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਰੂਰਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸਰਚ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਅੱਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ。0
0
Report
बेमेतरा पीजी कॉलेज: प्रोफेसर जेपी राणा पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, कलेक्टर से शिकायत
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के शासकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर जेपी राणा पर छात्राओं के साथ फोन पर कथित आपत्तिजनक बातचीत और अशोभनीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ निष्पक्ष जांच समिति गठित कर तत्काल सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
नोएडा: आयकर विभाग की जांच प्राधिकरण के कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में आयकर विभाग की जांच से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में पिछले चार दिनों से चल रही आयकर विभाग की जांच सोमवार को पांचवें दिन नोएडा पहुंच गई。 सोमवार तड़के आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें नोएडा पहुंचीं। टीमों ने चार लोगों को उनके घर से पूछताछ और जांच में सहयोग के लिए अपने साथ ले गई। बतायाजा रहा है कि इनमें तीन लोग नोएडा प्राधिकरण के संविदाकर्मी हैं。 इनमें एक जीएम का पीएस बताया जा रहा है。 दूसरा कर्मचारी एक वर्क सर्किल में मेट के पद पर कार्यरत है。 तीसरा कर्मचारी भी वर्क सर्किल के कामकाज से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है。 वहीं, चौथा व्यक्ति प्राधिकरण का कर्मचारी नहीं है, लेकिन उसका प्राधिकरण में आना-जाना बताया जाता है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर प्राधिकरण को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यह संबंधित कर्मचारियों का निजी मामला है। हालांकि, आयकर विभाग की कार्रवाई की चर्चा पूरे दिन नोएडा प्राधिकरण और शहर में बनी रही।0
0
Report
Advertisement
जालौन मेंयुवक की कार में अजगर घुसने से हड़कंप मचा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाल
Orai, Uttar Pradesh:युवक की कार में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला कार में अजगर घुसने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, कड़ी मशक्कत के बाद उसे कार से बाहर निकाला गया बताया गया कि रात के अंधेरे में अजगर कार में घुस गया था सुबह जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया पूरा मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का है0
0
Report
झांकी ड्रोन शॉट: नया वीडियो वायरल
Begun, Rajasthan:झांकी ड्रोन शॉट0
0
Report
भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: विष्णु सरकार की सिफारिश पर CBI जांच मंजूर, गृह विभाग ने जारी की
Durg, Chhattisgarh:भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में हुए बड़े लोहा चोरी मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की सिफारिश के बाद अब जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। राज्य के गृह विभाग ने 25 सितंबर 2026 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की। पुरानी भिलाई थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (संगठित अपराध व चोरी आदि) में केस दर्ज है। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत राज्य सरकार ने सीबीआई को पूरे छत्तीसगढ़ में जांच का क्षेत्राधिकार प्रदान किया है। इस कड़े कदम से चोरी में संलिप्त सिंडिकेट और जिम्मेदार अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
