icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
YogiYogiFollow12 Mar 2025, 05:41 pm

Hathras - 3 अभियुक्तों को अवैध देशी शराब सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hathras, Uttar Pradesh:

जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए छोटा अइयापुर निवासी अभियुक्त को 18 क्वार्टर व काशीराम कालोनी निवासी अभियुक्त को 40 क्वार्टर और नगला चौबे निवासी अभियुक्त 42 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 100 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के सम्बंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

UP कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बड़ा घपला का आरोप: नाम बदले जाने के आरोप

Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की प्रेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सांसद इमरान मसूद मौजूद UP कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप。 UP कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान。 चुनाव आयोग ने एक को हराने और दूसरे को जिताने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा है。 SIR के बाद 10 अप्रैल 2026 को फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई。 SIR के बाद UP की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है。 पीलीभीत सदर विधानसभा में जुलाई से सितंबर के बीच 13,150 वोटरों के नाम बदल दिए गए。 804 मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए。 कांग्रेस का आरोप, मतदान के दिन ऐसे लोग वोट नहीं डाल सकेंगे。 एक ही विधानसभा में 16,554 वोटरों को लेकर खेल किए जाने का आरोप。 यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान हम चुनाव आयोग को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे-राजेंद्रपाल गौतम यूपी की जनता के साथ बड़ा घпला हुआ-राजेंद्र पाल गौतम पीलीभीत सदर में 11250 वोटर में गड़बड़ी-राजेंद्र पाल गौतम एपिक नम्बर और सीरियल नम्बर वही नाम चेंज-राजेंद्र पाल गौतम पीलीभीत सदर में 13 हजार के करीब नाम बदले गए-राजेंद्र पाल गौतम 26 हजार के करीब ऐसे नाम जुड़े जो वहां रहते नहीं-राजेंद्र पाल गौतम हर बूथ पर कितने नाम चेंज हुए हम लिस्ट जारी करेंगे-राजेंद्र पाल गौतम अगर कोर्ट हस्तक्षेप नही करेगा तो वोटर जाए कहां-राजेंद्र पाल गौतम किसी एक पार्टी को जिताने के लिए काम हो रहा-राजेंद्र पाल गौतम संजय गंगवार पीलीभीत सदर से विधायक है मंत्री है 6930 से चुनाव जीते-सुप्रिया श्रीनेत सीमा खन्ना जी आजकल गायब है कहां है पता नही-सुप्रिया श्रीनेत सॉफ्टवेयर के माध्यम से नाम हटाये और जोड़े जा रहे-सुप्रिया श्रीनेत सीमा जी सॉफ्टवेयर पर कब्जा करके बैठी हैं-सुप्रिया श्रीनेत 10 अप्रैल 2026 को एसआईआर की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट आ गई थी-सुप्रिया श्रीनेत चुनाव आयोग षड्यंत्र कर रहा साजिशन वोट काट रहा-सुप्रिया श्रीनेत 348937 वोट पीलीभीत सदर विधानसभा में है-सुप्रिया श्रीनेत सितम्बर अक्टूबर में बिना किसी प्रक्रिया के हटाए और जोड़े गए-सुप्रिया श्रीनेत एपिक नम्बर रहते हुए नाम बदल दिए जा रहे-सुप्रिया श्रीनेत पैटर्न के तहत सब काम हो रहा-सुप्रिया श्रीनेत सवाल इस बात का है यह कैसे हो रहा है-सुप्रिया श्रीनेत SIR प्रक्रिया बंद होने के बाद नाम बदले गए-सुप्रिया श्रीनेत 13150 एपिक नम्बर के नाम बदल दिए गए-सुप्रिया श्रीनेत ज्यादातर नाम एक समुदाय के है और पुरूष है-सुप्रिया श्रीनेत परिवार के मुखिया और अधिकांश मुस्लिम के वोट बदले गए-सुप्रिया श्रीनेत सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर एसआईआर को पूरी तरह खारिज करना चाहिए-सुप्रिया श्रीनेत
0
0
Report

विजयादशमी पर विधायक रजनीश सिंह का शौर्य प्रदर्शन: तलवारबाजी और लठ चलाने ने लोगों को किया मोहित

Seoni, Madhya Pradesh:विजयादशमी पर विधायक रजनीश सिंह का शौर्य अवतार, तलवारबाजी और और लठ चलकर किया प्रदर्शन विजयादशमी के पावन अवसर पर सिवनी जिले में शौर्य, परंपरा और वीरता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने अपने गृह ग्राम बर्रा में अंजनी किशोर व्यायाम शाला द्वारा आयोजित शौर्य प्रदर्शन में अपनी कलाबाजी को प्रदर्शित किया इस दौरान विधायक रजनीश सिंह ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लट बाजी और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस जोशीले अंदाज ने आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया। व्यायाम शाला के युवाओं ने भी शानदार करतब प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति, परंपरा और वीरता की झलक दिखाई। विजयादशमी का यह आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं और शौर्य की विरासत को जीवंत करता नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर कलेक्ट्रेट के सामने महिला ने बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश टली

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर कलेक्ट्रेट के सामने बच्चों संग आत्मदाह करने पहुंची महिला, अधिवक्ताओं की तत्परता से टला बड़ा हादसा Handpump लगाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद का आरोप, डीजल डालकर जान देने की कोशिश से मचा हड़कंप जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला अपने मासूम बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला ने खुद और बच्चों पर डीजल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते उसे रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बक्सा थाना क्षेत्र के सरेडी गांव का है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी घर के पास हैंडपंप लगाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों की कथित दबंगई के कारण वह अपनी बुनियादी जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है और लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। बताया जा रहा है कि समस्या का समाधान नहीं होने से आहत महिला अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान उसने कलेक्ट्रेट के सामने अपने और बच्चों के ऊपर डीजल डाल लिया तथा आत्मदाह का प्रयास करने लगी। इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया。 महिला ने अपने आरोपों में अशोक यादव, धनंजय यादव समेत कुछ अन्य लोगों का नाम लिया है। उसका कहना है कि पड़ोसी मकान का निर्माण करा रहे हैं, लेकिन उसे हैंडपंप नहीं लगाने दिया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला को इस हालत में देखकर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और एएलयू के सदस्यों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने महिला के हाथ से डीजल का डिब्बा छीन लिया और बच्चों को सुरक्षित किया। उनकी तत्परता से महिला और उसके बच्चों की जान बच गई तथा एक गंभीर घटना होने से टल गई。 घटना ने खड़े किए सवाल कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिसर के सामने हुई इस घटना ने पारिवारिक एवं पड़ोसी विवादों के समय रहते समाधान और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को फिर से सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी महिला की शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और विवाद का समाधान किस तरह कराया जाता है।
0
0
Report

संभल में डग्गामार बस ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा, मौत

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे पर डग्गामार बस ने वाईक सवार ग्रामीण को रौंदा । बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत , बस चालक बस छोड़कर भागा। सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस । हादसे को लेकर मृतक के परिजनों की पुलिस से नोक झोंक ...हाइवे पर आधे घंटे से अधिक तक रहा अफरा तफरी का माहौल । पुलिस ने मृतक ग्रामीण का शव पोस्ट मार्टम जांच को भेजा , बस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुटी । सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत से हाइवे पर डग्गामार बसों के संचालन से प्रशासन पर उठे सवाल । बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन गाँव के समीप मुरादाबाद- आगरा हाइवे का हादसा ।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के नए भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का स्वागत

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या की खबर है ये रामनगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार हर्षवर्धन सिंह पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जोशी ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश का एक-एक युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्थन देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने दावा किया कि युवा मिलकर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिलाएंगे। वहीं, प्रदेश के चुनावी माहौल पर उन्होंने कहा कि कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान और गरीब सहित हर वर्ग के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को प्रदेश में हर ओर से समर्थन मिल रहा है।
0
0
Report

दिया कुमारी के दौरे से भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए संगठन मजबूत किया

Kishanganj, Bihar:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा की कार्यकर्ता बैठकों में शामिल होने किशनगढ़ पहुंचीं। बजेडा बालाजी पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जिला परिषद के भाजपा प्रत्याशी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठकों में ग्रामीण क्षेत्रों की चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देते हुए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया。 मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भरपूर मतदान होगा और पार्टी प्रचण्ड बहुमत से पंचायत समिति प्रधान और जिला प्रमुख बनाएगी。 दिया कुमारी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर उनका दौरा लगातार जारी है। किशनगढ़ के बाद वे अराई, नसीराबाद और पुष्कर विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यकर्ता बैठकों में शामिल होंगी। इन बैठकों के जरिए संगठन के समन्वय और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है。 कुल मिलाकर, पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर मजबूती से उतारने की कवायद तेज कर दी है। अब देखना होगा कि बैठकों में बनी रणनीति का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।
0
0
Report

बांसवाड़ा प्रशासन ने पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा कड़े कर दिए

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बांसवाड़ा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। इसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारीयों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त पुलिस उप अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिले के सभी थाना अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के दौरान प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। प्रशासन का लक्ष्य जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। वही एसपी से सभी को सोशल मिडिया पर विशेष निगरानी करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए
0
0
Report
Advertisement

हमीरगढ़ के बिलिया कलां सहित क्षेत्रों में ओलों ने किसानों के सपने चकनाचूर कर दिए

Jaipur, Rajasthan:हमीरगढ़ के बिलिया कलां, स्वरूपगंज और मंगरोप सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रकृति का कहर पश्चिमी विक्षोभ का असर ओलावृष्टि से सड़कों दीवारों छतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी जनजीवन प्रभावित भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ क्षेत्र में सांझ ढलते ढलते मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। ग्राम पंचायत बिलिया कलां सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। अचानक बदले मौसम और आसमान से बरसे ओलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। क्षेत्र में कई जगह ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे नजारा सर्दियों में कश्मीर की बर्फबारी जैसा दिखाई देने लगा। जानकारी के अनुसार, अक्टूबर माह में अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। बिलिया कलां में घरों की छतों, दीवारों और सड़कों पर ओले जमा हो गए। अचानक ہوئی ओलावृष्टि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, स्वरूपगंज और मंगरोप सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भी बारिश का जोर देखने को मिला। किसानों की मेहनत पर संकट, फसल खराब होने की चिंता , ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में खड़ी फसलों के साथ-साथ पहले से काटकर रखी गई उपज को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और उम्मीदों के साथ तैयार की गई फसल पर मौसम की मार पड़ने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता
0
0
Report

अररिया: देर रात बीएसएफ जवान के बंद घर से लगभग 9 लाख संपत्ति चोरी

Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया में चोरों ने बीएसएफ जवान के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए करीब 9 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। बीएसएफ जवान अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे लेकिन देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़ के 4 लाख रुपए नगद के साथ 5 लाख के जेवरात चोरी कर ली और चंपत हो गए। सुबह में पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो गृहस्वामी को जानकारी दी। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई। पीड़ित बीएसएफ जवान सुशील ठाकुर बीएसएफ में कॉन्स्टेबल हैं और जम्मू कश्मीर में तैनात हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top