icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar DixitFollow14 Jan 2025, 01:38 pm

हाथरसः सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ पैदल यात्री

Sasni, Uttar Pradesh:

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित इंद्राणी गार्डन के निकट एक मैक्स गाड़ी ने सडक पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। गांव नगला भंभू जाट निवासी वीरपाल (35) अपने गांव से पैदल सासनी की ओर आ रहा था। इंद्राणी गार्डन के निकट सड़क पार करने लगा तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही टाटा मैक्स ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ के पार्क बदहाली: लाखों खर्च के बाद भी सुविधाएं ध्वस्त, मवेशी घूमते दिखे

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दो प्रमुख पार्कों की तस्वीर बदहाली भरी है। शहरवासियों को सुकून देने के लिए बनाए गए पार्कों में कचरा, घास और गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। वुडलैंड पार्क में morning walk करने वालों की कमी है, डस्टबिन कचरे से भरे रहते हैं और घास उगी हुई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए बनी ट्रेन कभी से बंद पड़ी है और ट्रैक पर घास और कचरे का ढेर है; इंजन भी ताले में बंद दिखता है। पार्क के आसपास बड़ी घास-पौधे उग आए हैं, रेलवे स्टेशन जैसी संरचना का हिस्सा बदहाल है और टिकट काउंटर शौचालय बन गया है। बिजली की तार खुली लटकी मिलीं, जो हादसे का खतरा बनते हैं। कुछ क्षेत्रों में लाइटें पीली पड़ चुकी हैं और आरंभिक समय में भी लोग कम दिखते हैं।_open_jim_ और झूला-चकरी जैसे संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उपयोगीता कम है; कई झूले टूटे हुए हैं। पार्क में मवेशी भी विचरण करते दिखते हैं, जो लोगों के घूमने-फिरने की जगह पर आक्रमण की स्थिति बनाते हैं। टैगोर पार्क में भी ऐसी ही बदहाली है; जहां लाखों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार कराए गए थे, वहां फिर से अनदेखी की स्थिति है। प्रतिमा की नाक टूटी है, फाउंटेन खराब है, घास-गंदगी Everywhere है, ओपन जिम के उपकरण टूटे हैं, पुराने टायरों से बनाए गए बैठने के उपाय भी अब निष्क्रिय हो चले हैं। पार्क के जीर्णोद्धार के बावजूद देखरेख की कमी साफ दिखती है—झूलों-चकरी, open gym, और बच्चों के मनोरंजन के संसाधन सब टूट-फूट कर रहे हैं। इन दोनों पार्कों की स्थिति एक जैसी है—लापरवाही, अनदेखी, और रखरखाव की कमी। पार्कों की बदहाली से शहरवासियों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर जगह-जगह कचरा है, पानी, बिजली, और सफाई की कमी है, जिसके चलते पार्कों का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में है। अब जरूरत है इन पार्कों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और संरचनात्मक रखरखाव की, वरना वर्षों तक खर्च के बाद भी पार्क जमीन पर कहानी नहीं बयां करेंगे।
0
0
Report

दौसा में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, वोट कटौती के आरोप

Dausa, Rajasthan:जिला दौса जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ खोला कांग्रेस ने मोर्चा नेहरू गार्डन से गांधी सर्किल तक निकाली रैली सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री ममता भूपेश,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा हम वोट चोरी का आरोप निर्वाचन आयोग पर लगा रहे हैं लेकिन उसका जवाब भाजपा दे रही है जबकि निर्वाचन आयोग को देना चाहिए भाजपा बेवजह निर्वाचन आयोग का पक्षकार बन रही है सांसद मीणा ने कहा देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए दिल्ली में राहुल गांधी सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे हम उनसे मिलकर इसका जवाब चाहते थे लेकिन उन्होंने मिलना ही मुनासिब नहीं समझा ऐसे में ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए यहां तक कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शन में सांसद मुरारी लाल मीणा , विधायक डीडी बैरवा ,पूर्व मंत्री ममता भूपेश , कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
0
0
Report

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन तेज

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी तो वही वोट चोर गढ़ी छोड़ जैसे नारे भी लगाए आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज काला दिवस मनाया जा रहा है वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अरुण मोतीलाल वोरा का कहना है कि लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली के जंतर मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा राहुल गांधी के साथ बर्बरता की जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी भरपूर विरोध करती है आपको बता दे की जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी लिया गया था जिसके कारण अब कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है.बाइट-अरुण वोरा पूर्व विधायक छत्तीसगढ़
0
0
Report
Advertisement

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह अखिलेश यादव के आह्वान पर बरेली में सपा का पैदल मार्च

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत गुरुवार को बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विधायक , सांसद, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर आवाज बुलंद की। पैदल मार्च सपा कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता शहर कोतवाली, अंबेडकर पार्क पहुंचे बहा आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद पटेल चौक होते हुए चौकी चौराहा पहुंचे गांधी की की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल बना बरेली आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के तहत विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर शहर कोतवाली अम्बेडकर पार्क होते हुए पटेल चौक, चौकी चौराहा पर समाप्त हुआ। इस मौके पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा पूरे देश में अराजकता का माहौल चल रहा है वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाया जाए, जिस तरह के उनपर आरोप लगे हैं सरकार उन्हें हटाए।
0
0
Report

अमेठी में खाद वितरण अव्यवस्था, डीएम ने तीन पीओएस से वितरण के निर्देश दिए

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गौरीगंज स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का किया औचक निरीक्षण。 निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण में अव्यवस्था और किसानों की लंबी कतारें देखकर डीएम ने जताई नाराजगी। केंद्र पर सिर्फ एक पीओएस मशीन से खाद वितरण होता मिला। मामले में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, केंद्र प्रभारी और इफको क्षेत्र प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। डीएम ने दो दिन में मांग के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने और तीन पीओएस मशीनों से वितरण सुनिश्चित करने को कहा। किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने के दिए गए निर्देश।
0
0
Report

बरेली पुलिस ने सितंबर में 411 गुम-चोरी मोबाइल बरामद किए

Bareilly, Uttar Pradesh:गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने सितंबर में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 411 गुम एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक चलाए गए अभियान में अब तक कुल 3506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये है। सुभाषनगर पुलिस ने सबसे अधिक 42 मोबाइल किए बरामद सितंबर में थानावार बरामदगी में सुभाषनगर थाना 42 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा। बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27, बारादरी से 23, कोतवाली से 20, फरीदपुर से 19, मीरगंज और भमोरा से 18-18 मोबाइल बरामद किए गए। कैंट से 17, प्रेमनगर व भुता से 15-15, फतेहगंज वेस्ट व नवाबगंज से 12-12, शीशगढ़ व शेरगढ़ से 10-10, बिथरी चैनपुर से नौ, किला, सीबीगंज, सिरौली, देवरनियां और क्योलड़िया से आठ-आठ तथा भोजीपुरा से सात मोबाइल बरामद हुए। बन्धुगंज व जनपदीय सर्विलांस सेल से छह-छह, फतेहगंज ईस्ट से पांच, अलीगंज से तीन और विशारतगंज से दो मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस टीमों को किया गया सम्मानित उत्कृष्ठ कार्य करने वाली थाना प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज ईस्ट, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया की साइबर टीमों को 1500-1500 रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जॉश स्क्वॉड से TB जागरूकता घर-घर, 11–12 अक्टूबर तक रेल सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:टीबी उन्मूलन के लिए ‘जॉश स्क्वॉड’ घर-घर करेगी जागरूकता, 11-12 अक्टूबर तक रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद धर्मशाला : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जॉश’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में अब अंतिम चरण की ओर बढ़ते हुए जनभागीदारी को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य, युवा एवं खेल तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से जॉश स्क्वॉड का गठन किया गया है। इसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, माय भारत के वालंटियर्स और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि ये टीमें घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करने, उपचार में सहयोग देने और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि देश टीबी के खिलाफ करीब 90 प्रतिशत तक सफलता हासिल कर चुका है और अब अंतिम प्रहार के लिए व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। कांगड़ा घाटी रेल सेवा को लेकर सांसद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में डीआरएम के साथ प्रभावित रेल ट्रैक का करीब तीन से चार किलोमीटर तक निरीक्षण किया। ट्रैक की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और 11 या 12 अक्टूबर के आसपास रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, रानीताल-घट्टा टोल बैरियर और फोरलेन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बिलासपुर में बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं और टोल दरों से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने राज्य खिताब जीता

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने जीता राज्य खिताब। हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय छात्रा सॉफ्टबॉल टीम ने अलवर के पिनान में हुई 17वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, 17 वर्षीय छात्रा टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को गाँव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विजेता टीमों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने खिलाड़ियों को बधाई दी। डबलीराठान के राजकीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका शिक्षा चौधरी ने बताया कि 19 वर्षीय टीम ने फाइनल में जोधपुर को हराकर खिताब जीता, जबकि 17 वर्षीय टीम का सेमीफाइनल नागौर से हुआ था। प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने बताया कि प्रतियोगिता में गई कुल 48 खिलाड़ियों में से 40 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों की थीं।
0
0
Report

नर्मदापुरम जेल के कैदियों ने रेडियम बेल्ट बना कर पशुओं की सुरक्षा की खबर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर- नर्मदापुरम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोच बदलने पर मजबूर कर देगी। जिन हाथों ने कभी अपराध किया, वही हाथ अब सड़क पर घूमने वाले बेजूबान पशुओं की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। नर्मदापुरम सेंट्रल जेल के बंदी निराश्रित पशुओं को रात में वाहन दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि जेल प्रशासन ने 5 हजार बेल्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जेल प्रबंधन के अनुसार, मध्यप्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में किया जा रहा है और 5 हजार बेल्ट बनाने के लक्ष्य के साथ यह देश की पहली जेल होगी।
0
0
Report

लखनऊ में कांग्रेस ने SIR के विरोध में काला दिवस मनाकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला

Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस का काला दिवस, SIR के खिलाफ लखनऊ में शांति मार्च लखनऊ में SIR और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ कांग्रेस आज सड़क पर उतरी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने आज काला दिवस मनाया. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर पैदल शांति मार्च निकाला; हालांकि कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रास्ते में रोक लिया गया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हम लोग कर रहे हैं; जब तक मांग पूरी नहीं होगी इस तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा. लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन हाथों में काली पट्टी और जुबां पर लोकतंत्र बचाने का नारा. SIR और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस ने आज पैदल शांति मार्च निकाला, जिसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कल पुलिस ने गलत व्यवहार किया था; इसी के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. बाइट — असीम वकार, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता: “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जिस तरह कल पुलिस ने गलत बर्ताव किया है, उसके विरोध में आज कांग्रेस काला दिवस मना रही है. हाथ में काली पट्टी पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.” वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क पर है और जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. “जिस तरह से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था, उसी तरह ज्ञानेश कुमार का भी इस्तीफा होना चाहिए. लोकतंत्र के लिए हम लोग सड़कों पर हैं, लोकतंत्र को बचाना है.” कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर भी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. कार्यकर्ताओं का कहना है कि वोट की कथित चोरी के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और मुख्य चुनाव आयुक्त को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर गैसड़ी *वन्य प्राणी सप्ताह पर डीएफओ ने किया सतर्क, छात्रों ने घूमा सुहेलवा जंगल*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow11m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:वन्य प्राणी जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को जरवा और सोहेलवा में कार्यक्रम आयोजित हुए। जरवा वन विश्राम भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने कहा कि वन्य प्राणी पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं, उनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 महीने तेंदुए की सक्रियता बढ़ेगी, इसलिए जंगल से सटे गांवों आदि के ग्रामीण विशेष सतर्क रहें। शाम को अकेले जंगल न जाएं, बच्चों को अकेला न छोड़ें और पदचिन्ह दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस अवसर पर एसडीओ संतोष कुमार वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत, भोला प्रसाद, शत्रुघ्न लाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में मदन लाल जायसवाल, महेश कुमार, मो० आरिफ, आकाश अहमद, सुजीत शर्मा, राजेश कुमार हिंदू, पवन तिवारी, असद खान, राम कुमार मिश्रा, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, अरफान अहमद, माता प्रसाद, वेद प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज रामपुर का भ्रमण किया। छात्रों ने दारा नाला, थारू झोपड़ी और ईको पर्यटन स्थल देखा। विभाग समन्वयक डॉ. नरगिस बानो और अंगद कुमार सिंह के साथ छात्र असद खान, मुकेश, आसक्ति, योगिनी, दक्षिता, सतीश, अभय शामिल रहे। डीएफओ ने वन्य जीवों की जानकारी दी, भोला सिंह ने वाकिंग ट्रेल कराई और सर्वेश सिंह ने थारू सभ्यता व औषधीय पेड़ों की पहचान कराई।
0
0
Report

भीलवाड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग गुम, पुलिस ने चार टीमें बनाकर खोज शुरू कर दी

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक बार फिर गुमशुदगी की घटना सामने आई है। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका अचानक घर से बिना बताए लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए बालिका की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका को मोबाइल चलाने के लिए नहीं देने से नाराज हो कर घर से जाने की जानकारी आई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के साथ चार टीमों को तैनात किया है और सोशल मीडिया से भी मदद ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है और बालिका की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया है。
0
0
Report

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि: चिराग के साथ यूपी में भी वही सम्मान

Noida, Uttar Pradesh:दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री सर्वाधिक मतों से जिताकर बिहार की जनता ने दिया बड़ा सम्मान, रामविलास जी का मिशन बढ़ा रहे चिरागः सीएम लखनऊ, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जुझारू तेवर वाले जननेता थे। उन्होंने अपने इस तेवर से सामाजिक चेतना को नया आयाम प्रदान किया। 50 वर्ष पहले बिहार में ऐसे युवा नेता का अभ्युदय हुआ था, जो उस समय दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज बना। बिहार की जनता ने उस स्वर को बड़ा सम्मान दिया और रामविलास जी को सबसे अधिक मतों से जिताकर संसद भेजा। उन्होंने भारतीय राजनीति के माध्यम से अपना जीवन सामाजिक चेतना को जागरूक करने और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपने का भारत बनाने के लिए समर्पित किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर सुशांत गोल्फ सिटी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपनी बातें रखीं। मुख्यमंत्री ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने भजनों का श्रवण करते हुए आध्यात्मिक गंगा में डुबकी लगाई। संसद में हमने साथ कार्य किया मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर सांसद मुझे भी पासवान जी के साथ लंबे समय तक संसद में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। उनके मन में भारत की परंपरा के प्रति सदैव श्रद्धा व सम्मान की भावना रही। दलित-वंचित को न्याय मिले, उन्हें समाज की मुख्य धारा में सम्मान व उचित स्थान मिले, अपने इस संकल्प को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रामविलास जी ने निरंतर कार्य किया। जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में दिलाएंगे सीएम ने बिहार सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वहां उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने रामविलास पासवान के दृढ़ संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो बोला, उसके अनुरूप जीवन जिया। उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के लिए सीएम ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि बिहार में जो सम्मान रामविलास पासवान को मिला है, वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी दिलाएंगे। रामविलास जी के मिशन को बढ़ा रहे चिराग सीएम ने कहा कि रामविलास पासवान की अनुपस्थिति खलती है, लेकिन इस बात की संतुष्टि है कि चिराग पासवान उनके मिशन को बढ़ाने के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी जी के सान्निध्य में केंद्रीय मंत्री के रूप में चिराग पासवान अपनी आवाज को हर मंच के माध्यम से बढ़ा रहे हैं। रामविलास जी की सदाशयता हृदय छू लेती थी सीएम ने कहा कि रामविलास जी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को बिना भेदभाव आगे बढ़ाने का काम किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी तथा नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में बतौर केंद्रीय मंत्री के रूप में, चुनावी जनसभाओं या अन्य अवसरों पर भी रामविलास जी की सहजता, स्नेह व सदाशयतापूर्ण व्यवहार हर किसी का हृदय छू लेता था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top