Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204212

Hathras - हसायन में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच गिरफ़्तार

Jan 21, 2025 11:02:09
Hasayan, Uttar Pradesh

हसायन के गांव बस्तोई में रास्ते से ईंटों से लदे ट्रैक्टर को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है,एक पक्ष से जफरूद्दीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम संजू के साथ गांव वापस आ रहे थे. इस बीच दूसरे पक्ष के तीन युवकों ने गाली- गलौज की और जेब से रुपये निकाल लिए. दूसरे पक्ष की ओर से बृजेश ने तहरीर में बताया कि घर के बाहर रास्ते में ईंट से लदा ट्रैकटर खड़ा था. इस बीच बाइक सवार जफरुद्दीन ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा और गालियां दीं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VBVAIBHAV BALKUNDE
Mar 30, 2026 09:16:05
Latur, Maharashtra:लातूरमध्ये गॅस टंचाईचं गंभीर संकट तर औसा तालुक्यातील आशीव गाव ठरलं गेमचेंजर… ९०० घरांना २४ तास गॅस पुरवठा... शहरात टंचाई… तर आशीव गावात अखंड सुविधा… आदर्श मॉडेल्सचर्चेत.... AC ::- लातूरमध्ये सध्या गॅस टंचाईचं गंभीर चित्र पाहायला मिळतंय…हॉटेलमध्ये नाश्त्याचे पदार्थ बंद… ग्राहकांची गैरसोय… आणि व्यावसायिकांची मोठी कसरत सुरू आहे… आखाती युद्धाचा थेट परिणाम गॅस पुरवठ्यावर झाल्याने शहरातील हॉटेल व्यवसाय अक्षरशः अडचणीत सापडला आहे… मात्र, याच लातूर जिल्ह्यातील औसा तालुक्यातील एक असं गाव आहे… जिथे ना गॅसची टंचाई… ना रांगा… ना कोणतीही चिंता… औसा तालुक्यातील आशीव गावाने तीन वर्षांपूर्वी घेतलेला निर्णय आज गेमचेंजर ठरत आहे… सुमारे ९०० घरांना पाइपलाइनद्वारे २४ तास अखंड गॅस पुरवठा मिळतोय. एकीकडे शहरातील संघर्ष… तर दुसरीकडे गावाचा आदर्श मॉडेल पाहायला मिळत आहे…
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 30, 2026 09:15:47
Raipur, Chhattisgarh:हापौर मीनल चौबे का बजट भाषण रायपुर ब्रेकिंग- महापौर मीनल चौबे ने प्रस्तुत किया नगर निगम का बजट महापौर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का करीब 2130 करोड़ का बजट किया पेश पिछले वित्तीय वर्ष से करीब 600 करोड़ रुपये ज्यादा का है इसबार का निगम का बजट महापौर मीनल चौबे ने सभापति और नेता प्रतिपक्ष को सौंपी बजट की कॉपी सदन में शुरू हुआ महापौर मीनल चौबे का बजट भाषण...... बजट में मुख्य घोषणा- महिला शांति गृह का निर्माण होगा. 5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण रायपुर शहर में खारुन महोत्सव का होगा आयोजन शहीद स्मारक परिसरों में लिफ्ट लगाई जाएगी पुराना धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेडिंग जोन बनाये जाएंगे शहर की नियमित और व्यवस्थित सफाई के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन की खरीदी होगी फुंडहर के पास गौधाम बनाया जाएगा नगर निगम की महिला कर्मियों के लिए आत्म रक्षा शिविर का आयोज किया जाएगा सभी जोन में 2 उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा हरेक वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी गॉस मेमोरियल खेल मैदान का उन्नयन किया जाएगा, 15 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान जे एन पांडेय स्कूल, सप्रे शाला और खेल परिसर के विकास के लिए 10 करोड़ का बजटीय प्रावधान शहर में अलग-अलग जगह पे एंड यूज शौचालय बनाये जाएंगे 84 करोड़ की लागत से खारुन रिवर फ्रंट का निर्माण होगा सर्व सुविधायुक्त लायब्रेरी अब 1 हजार शीटर की जगह 1500 शीटर का बनेगा शहर में पानी निकासी, सीसी रोड, नालियों के निर्माण, पाइप लाइन विस्तार और सड़क मरम्मत आदि पर 233 करोड़ रुपये खर्च होंगे नरैया और पंडरी बस स्टैंड के पास वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण पूरा किया जाएगा केनाल रोड 2.0 के निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के मकानों के मरम्मतीकरण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान जॉब हेल्प डेस्क के संचालन का फैसला नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में स्वचालित पार्किंग की सुविधा शुरू होगी डूंडा में नया जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना होगी खामाडीह में नया पानी टंकी बनेगा सड्डू में 38 करोड़ की लागत से नया पानी टंकी बनेगा लेडीज गारमेंट फैक्ट्री के संचालन का शुभारंभ होगा सार्वजनिक जगहों पर बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे, इनके लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किये जायेंगे रायपुर के युवाओं को उनके सृजनात्मक और उन्नत कौशल कार्य के लिए सम्मानित करने रायपुर युवा रत्न सम्मान दिया जाएगा
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 30, 2026 09:15:36
Jaipur, Rajasthan:लेखा जोखा- बीजेपी सरकार में जेजेएम पर 11 हजार करोड खर्च,14 लाख 72 हजार परिवारों तक पहुंचा पानी आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में बीजेपी सरकार में जल जीवन मिशन घोटाले की कार्रवाई के बीच लाखों परिवारों तक पानी पहुंचा.जल जीवन मिशन 2.0 के आने के बाद गांव ढाणियों की उम्मीद और बढ गई है,क्योंकि पेयजल कनेक्शन के साथ साथ केंद्र सरकार से बजट भी मिलेगा.जल जीवन मिशन का पूरा लेखा जोखा देखे,इस खास रिपोर्ट में! बीजेपी सरकार में 11 हजार करोड खर्च- राजस्थान में कांग्रेस सरकार में हुए जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी,एसीबी,सीबीआई की कार्रवाई हुए,लेकिन इन सबके बीच बीजेपी सरकार में 14 लाख 72 हजार परिवारों तक पेयजल पहुंचा,जिसमें 8479 गांव लाभान्वित हुए.दिसंबर 2023 के बाद से जल जीवन मिशन में 11,411 करोड खर्च हुए.जेजेएम घोटाले की कार्रवाई नहीं होने के कारण इस साल केंद्र सरकार ने बजट जारी नहीं किया,लेकिन अब जेजेएम 2.0 से उम्मीद है.2019 से शुरू हुआ इस मिशन में अब तक केंद्र सरकार ने 12,582 करोड और राज्य सरकार ने 18,470 करोड का बजट रिलीज किया.इस साल राज्य सरकार 3523 करोड खर्च कर चुकी.मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पीएचईडी की कमान संभाल रहे है.जेजेएम चीफ इंजीनियर भवानी सिंह शेखावत का कहना है कि केंद्र सरकार के समय सीमा बढ़ाई,जिसके बाद बाकी कनेक्शन पूरे करेंगे. बाइट-भवानी सिंह शेखावत,चीफ इंजीनियर,जेजेएम साल दर साल की रिपोर्ट- साल .......कनेक्शन टारगेट......कनेक्शन हुए..........खर्चा हुआ 2019-20..... 17.92 लाख ...... 1.02 लाख ..... 1365 करोड 2020-21..... 20.71 लाख ...... 6.81 लाख....... 1551 करोड 2021-22..... 30 लाख ....... 5.38 लाख....... 3584 करोड 2022-23..... 32.64 लाख....... 13.89 लाख....... 8183 करोड 2023-24..... 26.40 लाख ...... 12.18 लाख ...... 6834 करोड 2024-25..... 25 लाख ....... 9.11 लाख ...... 5899 करोड 2025-26......13.20 लाख ...... 2.61 लाख ...... 3523 करोड बाइट-भवानी सिंह शेखावत,चीफ इंजीनियर,जेजेएम जेजेएम में गांवों की मौजूदा स्थिति- यदि हर घर नल योजना में 42,327 गांवों में से 13,506 यानि 32 प्रतिशत गांवों में ही 100 प्रतिशत पानी के कनेक्शन हुए है.राजस्थान में अभी भी 40 प्रतिशत कनेक्शन होने बाकी है.ऐसे में केंद्र सरकार ने जेजेएम की समय सीमा 2028 तक बढा दी है.इसलिए गांव ढाणियों को एक बार फिर से हर घर नल योजना के जरिए पीने के पानी की उम्मीद बढ गई है.सरकार ने हाल ही में पीएचईडी के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस हेमंत गेरा को दी है. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से JPR_JJM_R स्लग से भेजी गई है.कुछ शाट्स 2 सी में अटैच है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 30, 2026 09:15:20
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत पर मक्की की रखवाली कर रहे युवक को कथित रूप से शिकारी की गोली लग गई। घायल युवक की पहचान पाना उर्फ पप्पू गुजर पिता मदनलाल गुजर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पप्पू गुजर अपने खेत पर मक्की की फसल की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान क्षेत्र में किसी अज्ञात शिकारी द्वारा नीलगाय का शिकार करने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चलाई गई गोली युवक के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात शिकारी की तलाश में जुटी है और अवैध शिकार व लापरवाही से फायरिंग के एंगल से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में अवैध शिकार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 09:07:42
Etaura, Uttar Pradesh:कुंडा में हाई वोल्टेज लव ड्रामा: प्रेमी को बुलाने की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, दो घंटे बाद वादा मिलने पर उतरी नीचे प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले की बताई जा रही है, जहां अचानक हुए इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जा रहा है कि युवती किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से नाराज थी और उसे मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने बिना देर किए मोबाइल टावर पर चढ़ने का खतरनाक कदम उठा लिया। कुछ ही देर में वह टावर की ऊंचाई पर जाकर बैठ गई और नीचे खड़े लोगों से अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आसपास के लोग अपने-अपने घरों और दुकानों से निकलकर तमाशा देखने पहुंच गए। हालात ऐसे हो गए कि सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई और लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और हर किसी की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर टिकी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू की तैयारी शुरू की गई। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मिलकर युवती को समझाने-बुझाने में जुट गए और बार-बार उसे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे। हालांकि युवती काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ी रही, जिससे पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी रही। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार मामला तब शांत हुआ जब युवती का प्रेमी मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने युवती से शादी का वादा किया, जिसके बाद कहीं जाकर युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। प्रेमी के शादी का वादा करने के बाद युवती खुद टावर से नीचे उतर कर आ गई। युवती के नीचे उतरते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस घटना क्रम में एक एक गंभीर बात सामने आई जिसमें कुंडा के फायर ब्रिगेड टीम के पास ऐसी घटनाओं में उपयोग करने के लिए संसाधन ही उपलब्ध नहीं था। इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में घंटों तक सनसनी बनाए रखी और यह मामला पूरे कुंडा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
102
comment0
Report
Mar 30, 2026 09:04:04
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। सूफी खानकाह एसोसिएशन इकाई झांसी एवं शिया समुदाय द्वारा जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जन्नतुल बकी में पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के परिजनों के मज़ारात को ध्वस्त कर दिया गया था, जिनका पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से पैगम्बर की पुत्री हज़रत फातिमा ज़हरा रज़ीअल्लाह अन्हा के मज़ार के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे सऊदी अरब सरकार से वार्ता कर पुनर्निर्माण की अनुमति दिलवाने का प्रयास करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सूफी, शिया, मौलाइ और हुसैनी मुस्लिम समुदाय के लिए पैगम्बर हज़रत मोहम्मद और उनके परिजनों का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान शिया समुदाय के अनेक लोग भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में सूफी असलम निजामी (बुंदेलखंड प्रभारी), सूफी राशिद बरकाती (प्रदेश महासचिव), राशिद खान (कोषाध्यक्ष), शिया धर्मगुरु सैयद शाने हैदर जैदी, अतहर अब्बास, फ़हीम हुसैनी, सूफी ताजुद्दीन बरकाती, बब्बू अहमद पहलवान, गोलू रज़ा, शालू सिद्दीकी, राजा बरकाती, इमरान पठान, मोहम्मद रफीक, नदीम रज़ा, मौलाना नवेद आब्दी, सुल्तान आब्दी, नदीम जैदी, मोहम्मद रज़ा, हाजी अशफ़ाक अली, कमर आब्दी, जैनुल रज़ा, अमन रज़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों ने आशा जताई कि उनकी इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
150
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 30, 2026 09:03:47
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- UPPCS परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित, प्रदेश में दसवीं रैंक लाने वाले आयुष पांडे के गांव में दिखी लोगों में खुशी, प्रदेश में दसवीं रैंक लाने वाले आयुष पांडे बने एसडीएम, आयुष पांडे के पिता की वर्ष 2010 में सड़क दुर्घटना में हो थी मौत, आयुष पांडे की माता एक शिक्षिका है प्रयागराज में, आयुष पांडे की शिक्षा दिक्षा प्रतापगढ़ और प्रयागराज के साथ दिल।ली में रहकर की है पढ़ाई लिखाई, आयुष पांडे का छोटा भाई दिल्ली में रेलवे में है, आयुष पांडे की सफलता के बाद परिवार वालों ने एक दुसरों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, संग्रामपुर ब्लाक के एक छोटे से गांव डेहरा के रहने वाले हैं आयुष पांडे, 2 अप्रैल को गांव पहुंचेगे आयुष पांडे,
181
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Mar 30, 2026 09:02:56
Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव ने किया एक्स पोस्ट माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष जी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज विधानसभा, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में विचार साझा किए। युवा विधायक साथियों, विनम्रता, संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 तथा राजस्थान के 22 युवा विधायक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय संसदीय कार्य मंत्री जी और नेता प्रतिपक्ष जी उपस्थित रहे।
100
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 09:02:44
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला गुर्जर समाज ने कभी अखिलेश यादव का साथ नहीं दिया। गुर्जर समाज भगवन राम का अपमान करने वालो का साथ कभी नहीं दे सकता: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी सपा ने राम भक्तों पर गोली चलायी थी। वही भाजपा ने हमारे समुदाय को भरपूर सम्मान दिया है: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी चाहे वो विधायक हो, संसद हो या मंत्री बनाने की बात हो, जितना भाजपा ने गुर्जर समाज को दिया उतना किसी सरकार ने कभी नहीं दिया: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी गुर्जर समाज न सिर्फ पीएम मोदी को पूर्ण समर्थन दे रहा है बल्कि योगी जी को भी पूर्ण समर्थन देता है: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी जेवर में हो रहे विकास को देखा कर अखिलेश बौखला गए है। गुर्जर समाज का बच्चा बच्चा पूरी तरह से भाजपा के साथ है: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी महापुरुषों को अपमानित करने का काम अखिलेश जी ने अपनी सरकार में किया था: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी सपा सरकार में बाबासाहेब की मूर्तियां तोड़ी गयी, दलितों पर अत्याचार हुआ। गुर्जर युवाओं के एनकाउंटर हुए: नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी
217
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 30, 2026 09:01:33
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में पानी की 80% पाइपलाइन नालों से गुजर रही है। एनजीटी में एक जांच समिति गठित की गई है जिसे मौके का निरीक्षण कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त करेगी जिसे स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी तथा समस्या के निराकरण के उपाय भी सुझाने होंगे। रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत की जाए। याचिका जबलपुर में सप्लाई हो रहे पानी में 47% पानी पीने योग्य नहीं है और पाइपलाइन 40-50 वर्ष पुरानी है जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे दूषित जल मिल रहा है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित है।
81
comment0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
Mar 30, 2026 09:00:09
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर- पीसीएस 2024 परिणाम में अम्बेडकरनगर के मेधावियों ने लहराया परचम। जिले की पूजा तिवारी ने 7 वां रैंक हासिल कर बनी एसडीएम, 26वीं रैंक लाकर श्रष्टि चौधरी भी बनी एसडीएम, अन्नू वर्मा वर्मा बनी ट्रेजरी अफसर। अन्नू इस समय डिप्टी जेलर पद पर कार्यरत है, विमलेश कुमार का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ, अभिषेक पाल व अभिनन्दन सिंह BDO बने, अजय कुमार सिंह, अभिषेक वर्मा, राज सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ, विष्णुकांत मिश्र वाणिज्य कर अधिकारी, सर्वेश व मयंक मौर्य असिस्टेंट कमिश्नर सेल्सटैक्स बने। बीते दिनो यूपीएससी में 316वीं रैंक वाले विपिन देव यादव का भी चयन वर्क आफिसर पद पर हुआ है, जिले में तैनात इंस्पेक्टर राम नरेश की बेटी प्रियंका रावत का भी चयन PCS में हुआ है।
103
comment0
Report
Advertisement
Back to top