PINEWZ
PINEWZPINEWZ
201301
Noida, Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh
Become a news creatorSelect LanguageGet AppGet AppLog In
Back
Hathras204101
blurImage

हाथरसः रविदास जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

Govind Singh Chauhan
Feb 12, 2025 11:43:16
Hathras, Uttar Pradesh

संत रविदास जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर साहित्यक और सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र के सहयोग से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेस और ब्रज कला केंद्र अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने संत रविदास के छवि चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संत रविदास एक कवि, संत और समाज सुधारक थे। वे भक्ति आंदोलन के दौरान हुए थे। उन्हें संत शिरोमणि की उपाधि दी गई थी। वे रविदासिया पंथ के संस्थापक थे। उन्होंने अंधविश्वास को खत्म करके यह संदेश दिया था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा यदि मन में विश्वास है तो ईश्वर वही है। ऐसे महान संत को हम बारंबार नमन करते हैं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|