Back
कार सवार बदमाशों ने दो युवकों को तमंचे के बल पर लूटा
Shahabad, Uttar Pradesh
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ही ईको कार से लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस इन घटनाओं से इनकार करने से बाज नहीं आ रही है। सोमवार की रात 11:30 बजे एक कार सवार तीन बदमाशों ने कार में बैठे दो युवकों को तमंचा दिखाकर नगदी और मोबाइल छीन लिया और आराम से शाहजहांपुर की ओर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र में न होने से इनकार करके पल्ला झाड़ लिया। गंजियापुर थाना पाली निवासी सत्यपाल सिंह के अनुसार अपने मित्र संजीव कुमार के साथ रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर से आकर हरदोई बाईपास पर गाड़ी का इंतजार कर रहा थे। उसी समय एक एक गाड़ी आई जिसने शाहाबाद तक जाना बताकर दोनों को बैठा लिया। सत्यपाल के अनुसार गाड़ी में पहले से ही तीन युवक बैठे हुए थे। थोड़ा आगे चलने के बाद उसके और मित्र संजीव के कनपटी पर गाड़ी में बैठे लोगों ने तमंचा लगाकर₹5000 और संजीव के पास से 5500 रूपए तथा दोनों के पास से एक एंड्रॉयड फोन तथा एक कीपैड फोन छीन लिया। सत्यपाल के अनुसार दोनों को ओवरब्रिज के पास उतार कर शाहजहांपुर की ओर भाग गए और धमकी दे गये कि अगर पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे। मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे शाहाबाद कोतवाली में दोनों ने आपबीती बताई और प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र ले लिया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र की है। शाहाबाद थाना क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इससे पहले उधरनपुर ग्राम के पास ही ईको सवार बदमाशों ने एक मैजिक डाला के चालक को मारपीट कर लूटपाट कर ली थी उस घटना को भी पुलिस ने आपसी लड़ाई झगड़ा बताया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowFeb 03, 2026 15:00:370
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 03, 2026 15:00:200
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 03, 2026 14:51:440
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 03, 2026 14:51:270
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 03, 2026 14:50:180
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 14:49:420
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 14:49:270
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 03, 2026 14:49:060
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:48:490
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:48:35Azamgarh, Uttar Pradesh:कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने लड़कियों और सोशल मीडिया को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे पर विवाद खड़ा होना तय माना जा रहा है. अब देखना होगा की सोशल मीडिया यूजर्स खासकर लड़कियां महाराज के इस बयान पर क्या जवाब देती हैं।
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 03, 2026 14:48:20Jaunpur, Uttar Pradesh:यूपी में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जून महीने में 3 दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के जरिए 32 हजार 679 सिपाही के पद भरे जाने हैं
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:47:310
Report