Back
नवादा में कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि: सर्वदलीय श्रद्धांजलि और रक्तदान-चिकित्सा शिविर
YSYeswent Sinha
Feb 03, 2026 14:49:27
Nawada, Bihar
नवादा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान व चिकित्सा शिविर आयोजित,पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि
पूर्व मंत्री, एमएलसी, विधायक सहित कई पूर्व विधायक व दिग्गजों का हुआ आगमन, विशेष कार्यक्रम का आयोजन
नवादा में पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक भंडारा और सांस्कृतिक आयोजन शामिल थे।
मुख्य कार्यक्रम सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर स्थित विशाल मंच से हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने 'कृष्णा प्रसाद अमर रहे' के नारे लगाए। जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग नवादा के पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुआ। उनके पुत्र एमएलसी अशोक कुमार, धर्मपत्नी प्रमिला देवी और विधायक विभा देवी सहित राजबल्लभ परिवार के सदस्यों ने पूजा-पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने एक साथ अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। मंचीय समारोह की अध्यक्षता पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने की, जबकि संचालन एमएलसी अशोक कुमार ने किया。
पुण्यतिथि समारोह में एमएलसी अशोक कुमार द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। इसमें रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र रोग और चर्म रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा प्रदान की गई। जिले के प्रमुख जनरल फिजिशियन डॉ. रविश कुमार, जनरल सर्जन डॉ. पुष्कर चंद्र, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद भूषण, डेंटल सर्जन डॉ. नीरज कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कुमार ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और रोगियों के बीच दवाइयां वितरित कीं। मौके पर महेंद्र यादव मनोज चंद्रवंशी सहित तमाम लोग उपस्थित हुए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 05:33:000
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 07, 2026 05:32:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 05:32:380
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 07, 2026 05:32:230
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 07, 2026 05:32:070
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 07, 2026 05:31:400
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 05:30:360
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 05:30:090
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 07, 2026 05:18:510
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 07, 2026 05:18:370
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 07, 2026 05:18:200
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 05:18:020
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 07, 2026 05:17:370
Report