Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहे लाइनमैन को लगा करंट

Aug 28, 2024 09:30:05
Behti, Uttar Pradesh

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के जलालपुर पावर हाउस में विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन सुधार रहे लाइनमैन कुलदीप पुत्र राम रईस को करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गए। कुलदीप नौमलिकपुर निवासी हैं और पावर हाउस में बिजली खराबी ठीक कर रहे थे। पावर हाउस में शटडाउन था, लेकिन किसी ने लाइन चालू कर दी, जिससे करंट लगने से वह पोल से गिर गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 01, 2026 13:24:38
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मलकापुर मे हुई डकैती के मामले में पचीस पचीस हज़ार रूपए के तीन इनामिया बदमाशों को पुलिस ने रविवार भोर में मुठभेड़ में गोली मारकर कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने नगदी और तमंचे बरामद किये हैं।10 फरवरी को सुबह करीब 3 बजे ग्राम मलकापुर में अनीस खां पुत्र नसीर खां के घर में चार पांच अज्ञात बदमाश घुस गए तथा उन्हें बंधक बनाकर घर में रखे 30 हजार रुपए की नगदी व आभूषण लूट ले गए। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।अनीस खां की तहरीर पर डकैती का मुकदमा लिखा गया। आई जी जोन और पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद के निर्देशन में टीमों का गठन कर लगाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियो, वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन बाईपास के पास बाग मे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की गयी। बाग में मौजूद बदमाशों द्वारा खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें यादराम उर्फ यादा पुत्र माखन लाल और धर्मेन्द्र गिरी पुत्र हरपाल गिरी निवासीगण नौगमा पकडिया थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए तथा समोल मण्डल पुत्र उपेन मण्डल निवासी भरतपुर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।उनके कब्जे से 17,520 रुपये नगद, व तीन तमंचे 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस एवं 5 खोखा कारतूस बरामद किये गए।मुठभेड़ में कांस्टेबल मंगेश व मनोज भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्तों को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया।गिरफ्तार यादराम पर पीलीभीत जनपद के विभिन्न थानों में बाइस मुकदमे दर्ज हैँ।एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया मलकापुर में अनीस खां के यहाँ पड़ी डकैती के मामले में पचीस पचीस हजार के इनामी तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमे से दो अपराधी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए हैँ जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम में शाहाबाद कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राय, नि० उदय भान यादव, उ0नि0 राजेश कुमार चौधरी,मो० अमजद,अरविन्द कुमार यादव,सोमल राम पासवान,हरदीप यादव,अतुल कुमार गुप्ता, हे0का0 लोकेश भट्ट, जंगबहादुर,रामआसरे,का0 सम्राट, नितिन तोमर,गुंजन गिल,कंचन,मंगेश, मनोज,फैसल हुसैन,उमेश कुमार,नागेन्द्र कुमार,प्रेमसिंह,फुलकुवँर,स्वाट/सर्विलांस व एस ओ जी के प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार,अब्दुल जब्बार और उनकी टीम शामिल रहे।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 01, 2026 13:21:36
Jaipur, Rajasthan:8–9 मार्च को जयपुर में ‘शक्ति वंदन’ आयोजन, सीएम करेंगे शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मां पन्नाधाय जयंती के उपलक्ष्य में 8–9 मार्च को जयपुर के जवाहर कला केंद्र के शिल्प ग्राम में “शक्ति वंदन – भारत के स्व का अभिनंदन” कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे और मां पन्नाधाय की प्रतिमा का अनावरण होगा। आत्मरक्षा शिविर में 500 से अधिक महिलाएं शस्त्र प्रशिक्षण लेंगी। अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा को Coppिकर सहित कई हस्तियां संवाद सत्रों में भाग लेंगी। शक्ति कवच अभियान के तहत 1000 बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। 300 से अधिक निःशुल्क स्टॉल महिला उद्यमिता को मंच मिलेगा।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 01, 2026 13:21:11
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टंटबाजी करने वाली 40 पावर बाइक्स जब्त आगामी होली के त्योहार को देखते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को वरदा थाना पुलिस ने कस्बे और आंतरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचाने वाले और स्टंटबाजों पर नकेल कसी है। पुलिस ने कुल 40 पावर बाइक्स को जब्त किया है। वरदा थाने के थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनीष कुमार ने निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले व पावर बाइक्स से स्टंट बॉली कर आमजन की जान को खतरे में डालने के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस की अलग अलग टीमों ने वरदा कस्बा और आंतरी कस्बे में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पावर बाइक्स को जब्त किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर हुड़दंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट - रिजवान खान थानाधिकारी वरदा
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 01, 2026 13:20:59
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस के दो अग्रिम संगठनों को मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष NSUI और यूथ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, युवा नेता सक्रिय कांग्रेस फिलहाल देशभर में संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान में हाल ही में 50 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अब राजस्थान में कांग्रेस के दो अग्रिम संगठनों—NSUI और यूथ कांग्रेस—को भी नए जिला अध्यक्ष मिलने वाले हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं。 NSUI को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद अब राजस्थान NSUI को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। बताया जा रहा है कि 15 मार्च के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर कई नेता सक्रिय हो चुके हैं और दावेदारी पेश कर रहे हैं。 यूथ कांग्रेस को भी मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष कुछ दिन पहले गुटबाजी की वजह से कांग्रेस ने राजस्थान यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। लगातार गुटबाजी के कारण संगठन कमजोर होता जा रहा था। यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी न तो प्रदर्शनों में सक्रिय दिख रहे थे और न ही संगठनात्मक बैठकों में। इसी को देखते हुए हाईकमान की ओर से तमाम पदाधिकारियों को पद से मुक्त कर दिया गया। फिलहाल यूथ कांग्रेस में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूथ कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी मिलेगी。 कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को फायदा मिल सके।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 01, 2026 13:20:53
Jaipur, Rajasthan:Anchor--होटल ताज आमेर में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 का आज समापन हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और आर्मेनिया सरकार द्वारा आयोजित इस समिट में देश-विदेश के स्टार्टअप, निवेशक और नीति-निर्माता जुटे। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने पिच सैशन के ग्रैंड फिनाले में कहा कि स्टार्टअप देश और दुनिया की भलाई के समाधान खोजें, विशेषकर ई-वेस्ट जैसी वैश्विक समस्या पर काम करें। उन्होंने एआई के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए इसके दुष्प्रभावों से सावधान रहने की बात कही। समापन सत्र में आईटी विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि AI की क्रांति में तैयारी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पिच बैटल के विजेताओ की बात करे तो अर्ली/ग्रोथ स्टेज में राजस्थान की कैपक्सा डायनामिक्स को प्रथम पुरस्कार (4000 डॉलर) मिला। दूसरे स्थान पर कैटलक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (2000 डॉलर) रही। आइडिया/प्रेसिड स्टेज में एग्नोसिस को 2500 डॉलर और टेकलॉंज प्राइवेट लिमिटेड को 1500 डॉलर का पुरस्कार दिया गया। ग्रैंड फिनाले में ट्रेवल, AI, जल प्रबंधन और निवेश जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स ने तीन मिनट की पिच और फेस-ऑफ में अपना दमखम दिखाया। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और युवा उद्यमियों के जोश ने जयपुर को स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान दी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 01, 2026 13:19:50
Kishanganj, Bihar:अमेरिका और ईरान के इजरायल पर हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई। वहीं खामेनेई की मौत पर कांग्रेस सांसद ने उन्हें शहीद बताया। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खामेनेई का फोटो शेयर करते हुए अपने फेसबुक हैंडल पर साबिर जफर की शायरी के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो, शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते। किशनगंज के विशनपुर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पहुचें राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से पूछने पर उन्होंने अपने बयान पर कायम थे उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का बहुत अच्छा दोस्त रहा है। जब जब पाकिस्तान भारत को आंख दिखाने की कोशिश किया है तब तब ईरान भारत के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब ईरान के राष्ट्रपति की मौत हुई थी तो भारत मे एक दिवसीय राष्ट्रिय शोक घोषित किया गया था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे उथल पुथल मची हुई है और पीएम मोदी चुप्पी साध रखा है। हमारी विदेश नीति कही न कही फेल रही है। सांसद ने कहा कि अमेरिका हर दिन टैरिफ बढ़ाता है और पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय बातें करता है, जिससे साफ जाहिर होता है कि हमारी विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। दुनिया में साम्राज्य वादी ताकतों से जो भी व्यक्ति लड़ते हुए मारा जायेगा वो शाहिद है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खुद को सीमांचल का हितेषी बताते हुए केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला कर कहा कि सीमांचल के साथ राजनीति न कर विशेष पैकेज देकर विकास की जरूरत है। इस बजट में और पिछले बजट में भी सीमांचल के लिए कोई घोषणा नहीं। किशनगंज में एएमयू की सेंटर के लिए सरकार फंड रिलीज के लिए तैयार नहीं। यहां के बेरोजगार युवा अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार कर रही है लेकिन केंद्र सरकार सीमांचल के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहती है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 01, 2026 13:19:19
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम चुनाव का फैसला भले आ गया है।लेकिन चुनाव के दौरान बढ़ी सरगर्मी अभी भी कायम है। धनबाद भाजपा सांसद ढुलू महतो सरायढेला में मेडिकल शॉप का उद्घाटन आज किये।विधिवत उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में मजौद डॉक्टर व अन्य लोगो ने ब्लड प्रेशर जांच करवाने का आग्रह किया।पहले सांसद ब्लड प्रेशर जाँच कराने आगे बढ़े।लेकिन आचनक जाँच कराने से इनकार कर दिये।अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।दरहसल भाजपा से बगावत कर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मेयर चुनाव लड़े थे।जबकि भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को बनाया था।पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिये भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर सांसद ढुलू महतो,विधायक राज सिन्हा, शत्रुध्न महतो के साथ पूरा भाजपा का कुनबा लग गई थी।इसके बाउजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार नही जीत पाए।चौथे नम्बर पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार रहा जबकि जेएमएम और कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी दूसरे और तीसरे नम्बर पर रहा था। निगम चुनाव प्रचार के दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो संजीव सिंह पर हमलावर रहे थे।संजीव सिंह पर बयानबाजी खुले मंच से किये थे। जिसका बाद संजीव सिंह ने सांसद ढुलू महतो को ब्लड प्रेशर जांच कराने का सलाह दिया था।वही निगम के नए मेयर संजीव सिंह के चुने जाने पर कहा जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। जनता का फैसला स्वीकार है।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 01, 2026 13:19:04
Chapra, Bihar:छपरा: इंजन में छुपाकर ले जा रहे थे शराब, तरैया में 742 पीस बरामद, तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के इंजन में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की है。 जानकारी के अनुसार, एसएच-73 पर स्थित गंडार नहर पुल के पास नियमित जांच अभियान के तहत सफेद रंग की TATA Nexon गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद बोनट खोलकर जांच की गई。 जाँच में पाया गया कि गाड़ी के इंजन कम्पार्टमेंट में चालाकी से शराब छुपाई गई थी। वहां से 180 एमएल के कुल 742 पीस Officer’s Choice Original Whisky बरामद किए गए。 मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ समस्तीपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तरैया थाना पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 01, 2026 13:18:50
Bagaha, Bihar:बगहा की सीमा पर भितहा थाना क्षेत्र में चाचा की हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में मातम पसरा है। दरअसल गन्ना बिक्री के 30 हजार रुपये को लेकर भतीजे पर अपने सगे चाचा तिलक चौधरी की हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय मोतीलाल चौधरी के सात पुत्रों में पांचवें नंबर के पुत्र तिलक चौधरी (40 वर्ष) गन्ना बेचने के लिए अपने बड़े भाई सिंहासन चौधरी के पुत्र अवधेश चौधरी के साथ बांसी के पास खिरकिया गए थे। बीती देर शाम अवधेश अकेले घर लौटा। परिजनों द्वारा तिलक चौधरी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वे बांसी में ही रुक गए हैं। इस जवाब के बाद परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान एक स्थान पर खून से सनी टोपी मिली। लिहाजा परिवार के लोग घर लौटे और अवधेश से सख्ती से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने रोहुआ नाला में शव होने की जानकारी दी। परिजन जब वहां पहुंचे तो तिलक चौधरी का शव बरामद हुआ। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते हीं मृतक के घर में कोहराम मच गया। इसी दौरान आरोपित भतीजा मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। इधर मृतक के भाई भोला चौधरी ने बताया कि वे तिलक चौधरी की तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम को शव मिला। तिलक चौधरी शादीशुदा थे, लेकिन उनको कोई पुत्र संतान नहीं थी। अब भीतहा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top