icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow25 Jan 2025, 01:52 pm

Shahbad: टोडरपुर बी. आर. सी में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन

Shahabad, Uttar Pradesh:

ब्लॉक संसाधन केंद्र बी. आर. सी टोंडरपुर में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी के उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यशाला का मकसद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत और बुनियादी शिक्षा के प्रयासों को साझा करना है। उन्होंने 2020-21 से 2024-25 तक प्राइमरी शिक्षा में विभाग द्वारा किए गए हस्तक्षेपों की जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बुनियादी साक्षरता के लिए टिप्स भी दिए गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर: 10 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार; एसीबी ने जाल बिछाकर मामला पकड़ा

Jaipur, Rajasthan:भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । एसीबी ने जयपुर के नाहरगढ़ थाने में तैनात एसआई गिरधारी लाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत की ये रकम परिवादी के खिलाफ दर्ज मामले में राहत दिलाने और उसका मोबाइल फोन वापस दिलाने की एवज में ली गई थी। इस संबंध में परिवादी की ओर से एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवादी के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद परिवादी को अपने जब्त सामान और मोबाइल वापस लेने थे। एसआई गिरधारी लाल ने मुकदमे में राहत देने और जब्त मोबाइल छोड़ने के बदले 25 हजार रूपए रिश्वत मांग कर प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी गिरधारी लाल परिवादी से बतौर पेशगी 5 हजार रूपए पहले ही ले चुका था। एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाया और गुरुवार को नाहरगढ़ थाने में एसआई गिरधारी लाल को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल एसीबी अधिकारी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे है। एसीबी की ओर से आरोपी एसआई गिरधारी लाल की ओर से जिन फाइलों की जांच की जा रही है उन्हें भी खंगाला जा रहा है। वहीं एसीबी टीम ने आरोपी के निवास पर सर्च किया है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई और खुलासे सामने आ सकते है।
0
0
Report

झालावाड़ में विसर्जन से पहले सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च, SDRF अलर्ट

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में कल 10 दिन से विराजित बप्पा की विदाई होगी। Anant Chaturdashi के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस व शोभायात्राओं का आयोजन होगा। ऐसी में बड़े धार्मिक कार्यक्रम को लेकर झालावाड़ पुलिस सतर्क रही। डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के नेतृत्व में झालावाड़ तथा झालरापाटन शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का प्रारम्भ बस स्टैंड परिसर से हुआ, जो शहर के राधारमन, मोटर गैराज, बड़ा बाजार, मंगलपुरा होते हुए मामा भांजा चौराहे तक पहुंचा। इसके पश्चात झालरापाटन पहुंचा और बस स्टैंड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गिन्दौर गेट, पीपली चौराहा, चोपड़िया बाजार, सूर्य मंदिर, लंका गेट होते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल चंद्रभागा नदी की तट तक पहुंचा। फ्लैग मार्च समाप्ति के बाद डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने थाना अधिकारियों सहित प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। संभावित हादसों से बचाव हेतु SDRF तथा विशेषज्ञ तैराकों की टीम को मौके पर अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। डीएसपी ने धार्मिक त्योहारों को लेकर सभी लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान झालावाड़ तथा झालरापाटन थाना अधिकारी सहित लगभग 100 पुलिस जवान मौजूद रहे और शहरवासियों को सुरक्षा का भाव दिया गया।
0
0
Report

कपासन नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने विकास योजनाओं की घोषणा की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी ने पदभार ग्रहण किया. नगर पालिका परिसर के बाहर बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में मुंगाना धाम से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई. कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे. अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने कपासन के विकास को लेकर कई प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने गुलाब सागर सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण, नगर में सीवरेज लाइन, राजेश्वर तालाब की पाल के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार की बात कही. इसके अलावा सामुदायिक भवन, चौपाटी, मसाला चौक और सुंदर सिंह भंडारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्य करवाने की बात कही.
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पांच दिन बैंकिंग, 28–30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंकर्स का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल Hanumangarh में पाँच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित various लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के केंद्रीय आह्वान पर गुरुवार को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद Hanumangarh टाउन-जंक्शन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बैंकर्स ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पाँच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार तथा संबंधित विभागों से मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि 11 सितंबर 2026 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद भारतीय बैंक संघ और वित्तीय सेवा विभाग की ओर से पाँच दिन बैंकिंग लागू करने तथा अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में अपेक्षित सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसी के चलते संगठन की ओर से आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार तीन दिनों तक देशभर में पूर्ण बैंक हड़ताल रहेगी。
0
0
Report

AGTF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल-36 कारतूस बरामद

Noida, Uttar Pradesh:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार किए गए 2 शूटर्स की निशानदेही पर किए हथियार बरामद विदेश में निर्मित 2 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस बरामद पाली में सिरोही रोड के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किए हथियार, neशनल हाईवे से 200 मीटर दूर बबूल की झाड़ियों में थैली में छिपा रखे थे हथियार 3 दिन पहले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स को AGTF ने किया था गिरफ्तार, जोधपुर में व्यापारी की हत्या करने का टास्क मिला था दोनों शूटर्स को, AGTF के ADG दिनेश एमएन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर जेल के वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल, सत्यापन के बाद ही पुष्टि

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जेल परिसर के भीतर मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति जेल में बंद रितेश निखारे उर्फ मैडी है। हालांकि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में कौन है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं जेल अधीक्षक ने वीडियो को करीब दो साल पुराना बताया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिलासपुर केंद्रीय जेल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आमिर नाम की आईडी से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रितेश निखारे उर्फ मैडी के जेल के अंदर मोबाइल फोन पर बातचीत करने का दावा किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति जेल परिसर के भीतर फोन पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है और दावा है कि वह मुलाकाती समय के दौरान अपने परिजनों और दोस्तों से बात कर रहा था। हालांकि वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इधर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने वायरल वीडियो को करीब दो साल पुराना बताया है। ऐसे में अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तव में केंद्रीय जेल का है या नहीं, इसे कब रिकॉर्ड किया गया था और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। अगर जांच में वीडियो जेल परिसर का पाया जाता है और मोबाइल के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
0
0
Report

आग लगने के बाद आरटीओ ने ट्रेवल्स बसों की जांच शुरू, दो बसों पर चालान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -नोएडा से महोबा जा रही ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की चेकिंग कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। RTO अधिकारी मधु सिंह मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस پر 15 हजार रुपये और दूसरी बस پر 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्रवाई की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में आग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू तथा बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में کسی भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही。
0
0
Report

सहारनपुर में स्मैक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; 2.38 किलो स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत नकुड़ पुलिस, एन्टी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी पखनपुर, थाना गंगोह, हाल निवासी बरेली, अर्शलान उर्फ गुड्डू निवासी बरेली और हर्षित निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी बरेली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने कथित तौर पर बताया कि वह लंबे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ा है और बरेली के जिलानी उर्फ बबलू से स्मैक खरीदकर आगे सप्लाई करता था। पूछताछ में सहारनपुर के एक अन्य आरोपी अमित उर्फ अनित का भी नाम सामने आया है, जिसके जेल जाने के बाद उसके भतीजे द्वारा कारोबार संभालने की बात बताई गई है। पुलिस ने नकुड़ थाने में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति और धन के संबंध में भी जांच की जा रही है; जांच में अवैध कमाई से जुड़ी संपत्ति सामने आने पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में अग्नि कांड में जल कर मृतकों की संख्या हमीरपुर जिले में हुई तीन,

RavindraRavindraFollow9m ago
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर : ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग लगने का मामला, बस में सवार हमीरपुर के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई, हादसे में दो महिला समेत एक युवक की दर्दनाक मौत, महिला ऊषा, सरोज समेत युवक मयंक की हादसे में मौत, अपनी बहु के जन्मदिन से होकर वापस आ रही सरोज की हादसे में हुई मौत, दिल्ली में नौकरी कर रहे बच्चों से मिलकर वापस आ रही ऊषा ने हादसे में गवाई जान, दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहे मयंक वापस आते समय हादसे का हुआ शिकार, हमीरपुर के एक साथ तीन लोगों की मौत से मृतक परिवार में पसरा मातम
0
0
Report

जयपुर अस्पताल कैंटीन-ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur अस्पतालों की कैंटीन और बाहर के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर सेकंड में सघन निरीक्षण निजी और सरकारी अस्पतालों की कैंटीन, मेस किचन और फूड स्टॉल्स की जांच दो निजी अस्पतालों और RUHS कैंटीन से चना दाल और रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल लिए सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई अस्पतालों के बाहर करीब दो दर्जन ढाबों और फूड स्टॉल्स का निरीक्षण फूड हैंडलर्स को ड्रेस कोड और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत शिकायत के बाद मेस किचन का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली कुछ खाद्य पैकेट्स पर पैकिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली गुणवत्ता पर संदेह के चलते पनीर का सैंपल जांच के लिए लिया गया
0
0
Report

वाहन नीलामी में 22 प्रतिभागी शामिल हुए सात वाहनों पर लगी बोली

Dipu RawatDipu RawatFollow11m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले के थानों में खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को वाहनों की नीलामी कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर गठित नीलामी समिति ने 24 सितंबर को वाहनों की नीलामी कराई। इसमें दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के क्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नीलामी में पांच दोपहिया वाहन, एक जीप और एक रोड रोलर के लिए बोली लगाई गई। सर्वाधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी प्रमोद कुमार (मां वैष्णो ट्रेडर्स), मथुरा नगर विष्णुपुरवा , थाना फरेंदा के पक्ष में नीलामी की कार्रवाई पूरी की गई। सभी वाहनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। नीलामी समिति में अपर उप जिलाधिकारी सदर महराजगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज और उप संभागीय परिवहन अधिकारी महराजगंज शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
0
0
Report
Advertisement

56 घंटे में नवजात चोर गिरफ्तार, Saharanpur अस्पताल से बच्चे की सकुशल वापसी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को जनकपुरी थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महज 56 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने नवजात को चोरी करने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। बरामद बच्चे को उसकी मां और परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला 21 सितंबर का है। ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात महिला इंजेक्शन लगाने की बात कहकर उसके नवजात बच्चे को अपने साथ ले गई और उसे बच्चे की फाइल लेने के लिए भेज दिया। इसी दौरान महिला बच्चे को लेकर जिला अस्पताल से फरार हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल investigation शुरू की। एसपी सिटी वियोम बिंदल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जनकपुरी और एसओजी की संयुक्त टीमें नवजात की तलाश में लगाई गईं। पुलिस ने अस्पताल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला बच्चे को लेकर अस्पताल से निकलती दिखाई दी। इसके बाद ई-रिक्शा, बस, मोटरसाइकिल और टेंपो सहित अलग-अलग साधनों से उसके आगे बढ़ने का रास्ता पुलिस ने ट्रेस किया। एसपी सिटी के मुताबिक महिला ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया और लगातार वाहन बदलती रही। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से महिला की लोकेशन का पता लगाया। आखिरकार देर शाम देहरादून हाईवे के नीचे बड़कला मोड़ के पास से महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान आशु पुत्री बालकिशन, निवासी तीतरो, सहारनपुर, हाल निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद काफी समय तक उसे संतान नहीं हुई थी। उसने अपने परिवार में खुद के गर्भवती होने की बात बता रखी थी और वह बच्चा चाहती थी। इसी कारण उसने कथित तौर पर नवजात को चोरी करने की योजना बनाई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर को योजना के तहत जिला महिला अस्पताल पहुंची और नवजात को लेकर चली गई। इसके बाद बच्चे को बहादराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। महिला ने दावा किया कि वहां एक महिला डॉक्टर से पहले से उसकी बातचीत थी और उसे बच्चे को अपना बच्चा बताने के लिए कथित रूप से डिलीवरी की रिपोर्ट तैयार कराने की बात कही गई थी। पुलिस इस पूरे मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

बहराइच: चोरी के 12 बाइक सहित ऑटो लिफ्टर गैंग गिरफ्तार, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एक दर्जन चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार, एक इंडियन व दो नेपाल के रहने वाले हैं बदमाश, ख़बर बहराइच से है,जहां रुपईडहा पुलिस टीम ने ऑटो लिफ्टर गैंग को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 12 चोरी की बाइकें बरामद हुई है। रुपईडहा की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अब्दुल सलाम नाम के एक बदमाश के पैर में गोली ठोंककर दबोचा,जिसके बाद फरार चल रहे उसके दो साथcomings को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद हुई हैं। ये गैंग चोरी की गाड़ियों को नेपाल में सप्लाई करने की फिराक में था,तभी पुलिस की घेराबंदी में तीन बदमाश दबोच लिये गये, पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी अब्दुल सलाम, जो सीतापुरवा सहजना, थाना रुपईडहा का रहने वाला है, वह पुलिस की गोली से लँगड़ा हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया जो कि नेपाल के रहने वाले हैं, उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई चोरी की दस और बाइक भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए दोनों अपराधियों की पहचान राज जसगढ़ और मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। ये दोनों नेपाल के बांके जिले के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस हिरासत में कोर्ट भेजा जा रहा है।
0
0
Report

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर की गैलरी में प्रेमी जोड़े की सगाई का वीडियो वायरल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी गैलरी में प्रेमी जोड़े की सगाई, नियमों की उड़ी धज्जियां; वीडियो वायरल मथुरा। विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के मंदिर में भक्ति और आस्था के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर प्रांगण की वीआईपी गैलरी में एक कपल द्वारा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई (एंगेजमेंट) करने और इसका वीडियो (रील) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक और युवती बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों सुरक्षा घेरे को पार करते हुए वीआईपी गैलरी तक पहुंच गए, जहाँ आम श्रद्धालुओं का जाना मना होता है। वहां उन्होंने पहले बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर सीधे ठाकुर जी की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस पूरे वाकये को मोबाइल कैमरे में कैद कर रील के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने और नियमों के सही अनुपालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो मंदिर की गतिविधियों पर निगरानी रखती है। इसके अलावा, मंदिर परिसर के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध है। बावजूद इसके, वीआईपी गैलरी में जाकर सगाई रचाने और रील बनाने की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि व्यक्तिगत इच्छाओं के आगे नियम-कानून बौने साबित हो रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय सेवायतों, श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मंदिर आस्था और निजता का केंद्र है, न कि किसी निजी समारोह या सोशल मीडिया रील का सेट। फिलहाल, सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही को लेकर मंदिर प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है और वीडियो के आधार पर कपल की पहचान की कोशिश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top