
Shahabad: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंझिला थाना पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है और उसे पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। शनिवार को मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ गलत काम करने का आरोप लगाते हुए राम जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राम जी गांव जमुरा का रहने वाला है। मंझिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक उमाकांत दीपक ने अपने साथियों के साथ आरोपी राम जी को अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राम जी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर जिले के भभुआ-मोहनिया पथ पर बबूरा पुल के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रही 65 वर्षीय गमका देवी का पर्स छीन लिया। महिला अपने नाती पीयूष तिवारी के साथ बाइक से परसिया गांव लौट रही थी। छीना-झपटी में महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।