241001
रेलवे गंज -आधी रात में बैंक में अचानक बजने लगा अलार्म
Hardoi, Uttar Pradesh:कोतवाली शहर के रेलवे गंज क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच का अलार्म तकनीकी खराबी की वजह से अचानक रात में बजने से हड़कंप मच गया।आस पास रह रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी जिसके बाद कुछ ही देर में बैंक के कर्मचारी भी वहां पहुंचे। बैंककर्मियों ने बैंक खोलकर जांच शुरू की तो पता चला कि बैंक के इमरजेंसी अलार्म में तकनीकी खराबी आ गयी थी। जिसकी वजह से वो अचानक बजने लगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के अस्पताल में सुरक्षा सवाल, जनाना वार्ड में बार-बार मोबाइल चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — झुंझुनूं के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। अस्पताल के जनाना विंग के वार्डों में मोबाइल चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। आरोप है कि अस्पताल में आए दिन मोबाइल चोरी हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मोबाइल चोरी की तीन शिकायतें कोतवाली पुलिस को दी गई हैं। इनमें जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। एक बुजुर्ग के जेब से मोबाइल चोरी होने का आरोप है, जबकि एक महिला के दो मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। महिला ने करीब 10 दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था और उसने अपनी बच्ची को अस्पताल के जनाना वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच सरहाने से दो मोबाइल चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने गार्ड, स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। परिजन के अनुसार, मामले की पुलिस में शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों ने 3-4 संदिग्ध युवकों को पकड़ा था और हाथापाई तक की स्थिति बन गई। आरोप है कि संदिग्ध युवकों को अस्पताल के गार्ड के हवाले किया गया, लेकिन बाद में उन्हें बाहर छोड़ दिया गया। परिजन का सवाल है कि यदि अस्पताल में संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया था तो उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? एक अन्य मरीज के परिजन राजकुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में वे दो बार कोतवाली थाने गए और रिपोर्ट भी दी, लेकिन अभी तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के गार्ड से शिकायत की तो गार्ड की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार सामने आ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रवेश और निकासी की निगरानी, संदिग्ध लोगों की जांच और वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि पहले सुरक्षा व्यवस्था में खामी है और चोरी की घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन इन घटनाओं को लेकर क्या कदम उठाता है और पुलिस मोबाइल चोरी के मामलों में कब तक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करती है।0
0
Report
हमीरपुर में खेत से विवाद ने दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी
Chanwal, Himachal Pradesh:खेत से निकलने का विवाद और देखते ही देखते खूनी खेल... हमीरपुर में दोनों पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई... खेत से निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद रिश्तों के खून तक पहुंच गया...परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
मथुरा वृंदावन गुमशुदी मामले में पुलिस ने पोस्टर से खोज तेज की
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--वृंदावन क्षेत्र में गुमशुदगी और जांच प्रकरणों के संबंध में मथुरा पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। पूर्व में आए ऐसे ही एक प्रकरण में संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर, हमारी टीमों ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया है। हमारी आम जनता से अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसी कोई आशंका या शंका होती है, तो वे तत्काल अपने संबंधित जिले और थाने में नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। हमारी निर्धारित एसओपी (SOP) के तहत पीड़ित परिवार को हर संभव अपेक्षित मदद और सहयोग पुलिस द्वारा प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर पोस्टर लगाना खोजबीन की स्थापित प्रक्रिया का ही हिस्सा है। पुलिस प्रशासन भी अपनी स्थापित कार्यप्रणाली के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आश्रमों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे पोस्टर चस्पा कराता है ताकि त्वरित सूचनाएं प्राप्त हो सकें। वर्तमान में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आश्रम परिसर में परिजनों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या मारपीट की जो बातें कही जा रही हैं, ऐसी कोई भी शिकायत या तथ्य अब तक स्थानीय पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। सभी पक्षों को धैर्य बनाए रखने के लिए समझाया गया है और आवश्यक काउंसलिंग भी की जा रही है। प्रकरण (रसिक दुलारी शरण मामले) की जांच के संबंध में हमारी कई टीमें लगातार एक्टिव हैं। जांच का दायरा विस्तृत करते हुए पीड़ित के सगे-संबंधियों, मित्रों और करीबियों से पूछताछ कर सभी महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जहां तक डीवीआर (DVR) के संज्ञान में होने के बावजूद कुछ वीडियो वायरल होने का प्रश्न है, इस तथ्य को पुलिस जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी डिजिटल और भौतिक साक्ष्य वैज्ञानिक व वैधानिक सत्यता की जांच हेतु पुलिस अभिरक्षा में पूरी तरह प्रिजर्व्ड और सुरक्षित हैं। पुलिस निष्पक्षता के साथ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में पानी भरी बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम अंश की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पानी भरी बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम बच्चे की मौत, मां के साथ ननिहाल आया मासूम खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा, पानी भरी बाल्टी में 5 मिनट तक तड़पते रहने के बाद मासूम ने तोड़ा दम, आनन-फानन में परिजन सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, 1 साल के मासूम अंश की हुई मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बना बुरा हाल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।0
0
Report
शोहरतगढ़ में सपा का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च,
Shohratgarh, Uttar Pradesh:समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च निकाला गया। अखिलेश यादव के निर्देश पर गड़ाकुल तिराहे से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च कर माल्यार्पण किया गया।मार्च के दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाना है, वोट बचाना है” के नारे लगाए गए। राष्ट्रगान गाया गया और वोट बचाने का संकल्प लिया गया। मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों को विफल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बचाने के लिए सपा आंदोलनरत है। संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ कर सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी बताई गई।कार्यक्रम में सपा शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष शकील शाह, अजय चौरसिया, गोपाल फौजी समेत कई नेता मौजूद रहे।0
0
Report
बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, राजमार्ग जाम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से हुई झड़प। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर राजधानी राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन। सरकार विरोधी नारों से गूंजा माहौल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारी से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रदर्शन। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और अखिलेश यादव को रिहा करने की माँग।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद की वोल्वो बस से शराब तस्करी: 10 लाख से अधिक बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में वोल्वो बस से शराब तस्करी का खुलासा, 10 लाख से ज्यादा की शराब बरामद फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए वोल्वो बस से अंग्रेजी शराब की करीब 250 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। शराब को फरीदाबाद से बिहार ले जाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि शराब की पेटियां फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित शराब ठेके से बस में लोड की गई थीं। इसके बाद इन्हें वोल्वो बस के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब तस्करी के लिए इस बार अलग तरीका अपनाया गया था। सामान्य वाहनों के बजाय वोल्वो बस का इस्तेमाल कर शराब को दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। मामले में पुलिस अब शराब के ठेका संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। ठेका संचालक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक नोटिस के बावजूद वह अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है। क्राइम ब्रांच बरामद शराब के स्रोत, उसे बिहार भेजने वाले नेटवर्क और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप को ठेके से किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से बस में लोड किया गया था।0
0
Report
Raipur में सोशल मीडिया से गांजे की ऑनलाइन बिक्री के दावे से पुलिस चिंतित
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया के जरिए गांजे की ऑनलाइन बिक्री के दावे ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.. सोशल मीडिया पर “High quality Odisha saag available in Raipur” लिखकर पोस्ट वायरल हो रही है.. पोस्ट में घर तक डिलीवरी, कैश ऑन डिलीवरी और व्हाट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने का दावा किया गया है.. ज़ी मीडिया संवाददाता ने जब पोस्ट में दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत की, तो कथित तस्कर ने दावा किया कि जहां बोलेंगे, कोरियर के जरिए गांजा पहुंच जाएगा.. 25 ग्राम के लिए एक हजार और 50 ग्राम के लिए 1800 रुपये कीमत बताई गई.. व्हाट्सऐप पर गांजे की तस्वीर भेजकर बेहतर क्वालिटी का भी दावा किया गया.. मामले में क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी है और व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन डिलीवरी के दावे की जांच की जा रही है.. अब बड़ा सवाल- क्या राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया और कोरियर के जरिए गांजे का कारोबार चल रहा है? पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई पर नजर रहेगी..0
0
Report
SDM ने बेलर मालिकों से पराली प्रबंधन पूरी मशीनरी इस्तेमाल कराने के निर्देश दिए
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। पराली प्रबंधन को लेकर बेलर मालिकों के साथ एसडीएम ने की बैठक एसडीएम काला राम कांसल ने मशीनरी का पूरी क्षमता से इस्तेमाल करने के दिए निर्देश एंकर। वातावरण की संभाल और धान की पराली के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम पातड़ां काला राम कांसल की अध्यक्षता में ब्लॉक पातड़ां के बेलर मालिकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान की कटाई के मौजूदा सीजन के दौरान पराली को आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने और खेतों से पराली की गांठें बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम काला राम कांसल ने बेलर मालिकों को निर्देश दिए कि पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी का पूरी क्षमता से इस्तेमाल किया जाए, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र को कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन पराली प्रबंधन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसानों को खेतों में पराली की गांठें बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बेलर मालिकों से अपील की कि वे किसानों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करें और अधिक से अधिक खेतों में बेलर मशीनें पहुंचाकर पराली की गांठें तैयार करवाएं। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ जमीन की उपजाऊ शक्ति पर भी असर पड़ता है, इसलिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर पराली प्रबंधन अभियान को सफल बनाना चाहिए।बैठक के दौरान बेलर मालिकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे पराली प्रबंधन अभियान में पूरा सहयोग करेंगे और किसानों के साथ तालमेल बनाकर अधिक से अधिक क्षेत्र में पराली की गांठें बनाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार पातड़ां हरसिमरन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से एटीएम गुरविंदर सिंह के अलावा नरेंद्रपाल सिंह, रविंदर सिंह तथा तहसील कार्यालय से अजय कुमार सहित ब्लॉक के सभी बेलर मालिक उपस्थित रहे। बाईट एसडीएम काला राम कांसल बाईट बेलर मालक0
0
Report
Advertisement
योग महाकुंभ से युवा उज्ज्वल भविष्य: राजस्थान में नशे से दूर 2047 का लक्ष्य
Jaipur, Rajasthan:वीओ 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन और स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग बना मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम नशे की लत को छोड़ें, योग अपनाएं और विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे, युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार एंकर जयपुर में पिछले चार दिन से चल रही नेशनल योगासन चैम्पियनशिप का आज समापन हो गया समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की,और लोगों से योग को जीवन में अपनाने और युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी वीओ जयपुर में चार दिन से चल रहा योग का राष्ट्रीय महाकुंभ आज अलंकार कॉलेज में सम्पन्न हो गया देशभर के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने चार दिन तक अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योगासन चैम्पियनशिप के विजेता पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पर रहे महाराष्ट्र की टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजस्थान की टीम ने सीएम के सामने संगीतमय योगासन की प्रस्तुति दी समापन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और ऋषियों की अनमोल धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ, संयमित और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे नशे की लत को छोड़ें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ मुख्यमंत्री ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों और वैश्विक कूटनीति की बदौलत संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। आज योग, ध्यान और प्राणायाम विश्व के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। यह ज्ञान परंपरा मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि एकाग्रता को बढ़ाने में, निर्णय क्षमता को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मकता लाने में योग की अहम भूमिका है। आज जब पूरी दुनिया बदलती जीवनशैली और अनेक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में योग स्वस्थ मन और तन के लिए सबसे सरल, सहज और प्रभावी माध्यम है। उन्हेांने अपनी सरकार की ओर से युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए किये गये कामों की फेहरिस्त गिनाई,,सीएम ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में अटल ज्ञान केन्द्रों के जरिये ऑनलाइन क्लास के साथ ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के विकसित भारत 2047 के संकल्प को आज फिर दोहराया साथ ही सरकार की ओर से युवाओं को दी गई सरकारी नौकरियों को का जिक्र किया बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बाइट लालचंद कटारिया पूर्व कैबिनेट मंत्री बाइट राव राजेंद्र सिंह सांसद जयपुर ग्रामीण वीओ सीएम ने कहा कि ओलम्पिक की तैयारी के लिए राजस्थान ने टॉप्स योजना लागू की है साथ ही युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति-2025 जारी की है। खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे और युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है ताकि हमारा प्रदेश खेल के मैदान में देश-दुनिया में अग्रणी बने। प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान टॉप्स योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, 1 हजार 786 खिलाड़ियों को 40 करोड़ 12 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है。 बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के चरण बदले: जैसलमेर-बीकानेर में नया निर्धारण
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम में किया बदलाव। जैसलमेर, बीकानेर,सलूम्बर जिलों के चुनावी चरणों में बदलाव। जैसलमेर की सभी पंचायत समितियों को चौथे चरण में किया शामिल। जैसलमेर जिले की राजमथाई मुख्यालय फलसूंड, सांकडा,भणियाना, खुहडी。 फतेहगढ, रामगढ, जैसलमेर, रामदेवरा मुख्यालय पोकरण, नाचना, और मोहनगढ पंचायत समितियों में चौथे चरण में मतदान। जिला परिषद जैसलमेर के सदस्यों के नामांकन 31 अक्टूबर को चौथे चरण में। बीकानेर जिले में पंचायत समितियों के चरणों का भी पुनर्निर्धारण。 प्रथम चरण में बीकानेर की खाजूवाला, पूगल,छत्तरगढ़,रूणिया पंचायत समिति。 द्वितीय चरण में बीकानेर की हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत,बीकानेर में वोटिंग。 तृतीय चरण में डूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर पंचायत समिति में वोटिंग。 चतुर्थ चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति में वोटिंग。 सलूम्बर जिले में तृतीय चरण में लसाड़िया, सेमारी, सलूंबर और गींगला में वोटिंग सलूम्बर में चतुर्थ चरण में झल्लारा, जयसमंद और सराडा पंचायत समिति में वोटिंग。 जिला परिषद सलूम्बर के सदस्यों के नामांकन 19 अक्टूबर को तृतीय चरण में जारी होगी।0
0
Report
मोतीहारी में पाक कनेक्शन की चर्चा: मेड इन पाकिस्तान चादर बिकते देखे गए दो संदिग्ध
Motihari, Bihar:मोतिहारी में दो संदिग्ध को देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, मेड इन पाकिस्तान की महंगी चादर महज दो सौ में देकर लापता हुए दोनों संदिग्ध। असम में पाकिस्तानी एजेंट के आरोप में गिरफ्तार हुआ मोतिहारी का अभिषेक कुमार सिंह का पूरा पता जानने को लोग जहां कल से उत्सुक थे कि इस बीच मोतिहारी में पाकिस्तान कनेक्शन का एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मोतिहारी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कल असम में आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह मोतिहारी के सेमरहाँ गांव, थाना राजेपुर का रहने वाला हैं। मोतिहारी के एक युवक की पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद जहां कल से ही चर्चा का बाजार गर्म था वही आज मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद स्थानीय लोग से लेकर पुलिस के होश उड़ गया है। आज रघुनाथपुर में दो संदिग्ध युवक चादर बेच रहे थे। महंगी चादर को काफी सस्ता दाम में दोनों संदिग्ध युवक बेच रहे थे। कीमत सुनकर कई लोगों ने चादर खरीदा इसी दौरान युवक की गतिविधि थोड़ी संदिग्ध लगी। दोनों युवक मोतिहारी के नहीं लग रहे थे। चादर का पैसा जिस फोन पे पर ले रहे थे उसपर एक युवक को संदेह हुआ, युवक ने जब चादर को बारीकी से देखा तो चादर पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ था जबकि अन्य चादर पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ मिटाया गया था। मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ देखने के बाद मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। लोग ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ कर रखने को बोला पर इसी बीच दोनों संदिग्ध युवक आसन्न खतरे को भांप कर मौके से अचानक गायब हो गए जैसे उन्हें हर गली मोहल्ले की जानकारी हो। कौतूहल जिसे हरकोई दूर करना चाहता है अब लोग सवाल पूछ रहे है कि मेड इन पाकिस्तान की चादर मोतिहारी में क्यों बेची जा रही थी? चादर को महज एक और दो सौ में क्यों बेची जा रही थी? चादर बेचने वाले दोनों युवक अचानक कहां और क्यों गायब हो गए?0
0
Report
Advertisement
कैसरबाग पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई, 42 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कैसरबाग पुलिस का अवैध हुक्काबार पर चला हंटर। अब तक कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 अवैध हुक्काबार से 42 लोग गए पकड़े。 इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता。0
0
Report
नालंदा में मोबाइल टावर तार काटने के प्रयास में एक युवक पकड़ा
Pariaunna, Bihar:सिलाव बाजार के संगत कुआं के पास निजी कंपनी के मोबाइल टावर से तांबे का तार काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों युवक टावर परिसर में पहुंचकर तांबे का तार काट रहे थे। तार कटने के बाद मोबाइल टावर ने काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी कंपनी के इंजीनियर ने टावर संचालक को दी। मौके पर पहुंचे संचालक ने दोनों युवकों को भागते देखा और शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जुटाया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर सिंह कॉलोनी के पास एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक डोम के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीछे कई दिनों से तर कटवा गिरोह का सदस्य से स्थानीय लोग परेशान थे ये गिरोह मोबाइल टावर के तार को ही काट लेते थे जिससे मोबाइल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी।0
0
Report
शाहजहांपुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का शहीद प्रतिमाओं के सामने धरना
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर बिफरे सपाई, जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में शहीद प्रतिमा के सामने दिया धरना शाहजहांपुर: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में शाहजहांपुर में सियासी उबाल आ गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने दो टूक ऐलान किया कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सपा का यह विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
